जय भोलेनाथ-जय जगन्नाथ !!
चतुर्थ पावन श्रावण सोमवार पर प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर श्री मनकामनेश्वर काँटाफोड़ मंदिर मे भगवान भोलेनाथ जी के जगन्नाथ धाम स्वरूप के विशेष श्रृंगार के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व उपस्थित शिवभक्तों से स्नेहपूर्ण भेट की ।
भोलेनाथ जी की कृपा से संपूर्ण विश्व मे मंगलमय ऊर्जा का संचार हो तथा सभी का कल्याण हो ।
हर-हर महादेव !!
शुभ जन्मोत्सव !!!
पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के लिए समर्पित, महान योगी एवं ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, पद्म विभूषण से सम्मानित सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
@SadhguruJV@ishafoundation
#Sadhguru #JaggiVasudev #सद्गुरु #जग्गी_वासुदेव
खेल की बात, मोदी जी के साथ !!!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत की खेल शक्ति को नई ऊंचाई देने का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में आज इंदौर के होल्कर कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ क��र्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों के साथ देखा।
इस अवसर पर साथी मंत्री श्री @tulsi_silawat जी, विधायक श्री @GoluShuklaInd जी, प्राचार्य श्रीमती अनामिका जैन जी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
भगवान श्री कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती व हलछठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
भगवान बलदाऊ जी महाराज आप सभी को आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
#बलराम_जय��ती #हलछठ #BalramJayanti
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता साथियों से भेंट करते हुए ��नकी समस्याएं व सुझाव सुने।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री @surendraGmp जी भी उपस्थित रहे।
श्री गोगा देव जी महाराज की जय !!!
आज इंदौर में आस्था के स्वरूप जाहरवीर श्री गोगा देव जी महाराज के निशान (छड़ियों) के भव्य पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मन श्रद्धा से भर उठा।
इस अवसर पर छड़ियों का पूजन-अर्चन कर श्री गोगा देव जी महाराज के श्रीचरणों में सभी के सुख, शांति और मंगल की कामना की। इस दिव्य आयोजन क�� लिए संस्था पुरुषार्थ के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनन्दन और बधाई।
आज पावन नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सभी सम्मानित सदस्यों एवं साथियों के साथ लाइव प्रसारण सुना।
#मन_की_बात#MannKiBaat
इंदौर के लिए गौरव का क्षण!
इंदौर के युवा होनहार ऑलराउंडर सारांश जैन ने श्रीलंका के विरुद्ध भारतीय टेस्ट टीम में पदार्पण कर पूरे इंदौर को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और इंदौर की समृद्ध क्रिकेट परंपरा का सुखद परिणाम है।
भारतीय टीम में नई पारी की शुरुआत के लिए सारांश जैन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। साथ ही उनके प्रशिक्षकों, IDCA परिवार और समस्त इंदौरवासियों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई।
हम सबको आप पर गर्व है!
आज इंदौर में देश के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक श्री मनोज मुंतशिर जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर उनसे विविध विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
मनोज जी अपने नाट्य शो ‘राधा से रणभूमि तक’ की प्रस्तुति के लिए इंदौर पधारे हैं। यह शो अनुपम है, इसमें भगवान श्रीकृष्ण जी की अनकही यात्रा जीवंत हो ���ठती है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे,
महादेवाय धीमहि।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
आज इंदौर में श्री गुटकेश्वर महादेव की भव्य पालकी सवारी में सम्मिलित होकर दर्शन एवं पूजन का पुण्य सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भोलेनाथ के श्रीचरणों में सभी भक्तजनों के सुख, समृद्धि तथा देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर 1008 श्री राधे राधे बाबा जी सहित बड़ी संख्या में श्��द्धालु उपस्थित रहे।
हर हर महादेव 🚩
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक एवं मेरे मित्र श्री रमेश मेंदोला जी के पूज्य पिताजी श्री चिंतामणि मेंदोला जी की पुण्य स्मृति में बीती शाम आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर प�� पूज्य श्री रामायण दास जी महाराज, श्री रामगोपाल दास जी महाराज, श्री पवन दास जी महाराज सहित संतजनों का सान्निध्य एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आगामी 22 सितंबर से 26 सितंबर तक बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 13वें भोपाल विज्ञान मेले के संबंध में आज भोपाल विज्ञान मेला आयोजन समिति के सचिव एवं विज्ञान भारती के प्रांत उपाध्यक्ष श्री रत्नेश सिंह जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री हिमांशु शुक्ला जी एवं श्री विश��ल पाराशर जी ने भेंट की।
इस अवसर पर उनके साथ भोपाल विज्ञान मेले की विवरणिका का विमोचन किया। विज्ञान, शोध एवं नवाचार के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं में रुचि बढ़ाने वाला यह आयोजन निश्चित रूप से नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर देगा। विज्ञान मेले के सफल आयोजन के लिए विज्ञान भारती एवं सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार,
फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार।।
कृष्ण पक्ष की तृतीया को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए जाने वाले पावन पर्व ‘कजरी तीज’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भारतीय संस्कृति में तीज का विशेष महत्व है��� यह पर्व महिलाओं के जीवन में प्रेम, आस्था, सौभाग्य एवं उल्लास का प्रतीक है।
माँ गौरी एवं भगवान शिव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
#KajriTeej
#कजरी_तीज