Now Noida - गौतम बुद्ध नगर का भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ चैनल, जो आपको देता है ताज़ा खबरें, सटीक जानकारी और क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण अपडेट। Now Noida के साथ बने रहें!
YEIDA ने 9 हेक्टेयर जमीन से अवैध कॉलोनियां हटाईं
यमुना प्राधिकरण ने तहसील मांट में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया।
ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और सौर में करीब 90 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
ध्वस्त की गई अवैध कॉलोनियों की जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹27 करोड़ बताया गया।
यह भूमि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है, जहां हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
प्राधिकरण ने अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
#YEIDA #Mathura #YamunaExpressway #IllegalEncroachment #HeritageCity #RayaUrbanCenter #UPNews
युवती को ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये हड़पने के आरोप में FIR
सेक्टर-75 निवासी युवती ने सैयद रिजवान अहमद पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, वीडियो से ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का आरोप है कि 2022 से मार्च 2026 तक उसका उत्पीड़न किया गया और करीब दो करोड़ रुपये लिए गए।
शिकायत पर थाना सेक���टर-113 में FIR दर्ज; पुलिस ने आरोपी रिजवान को हिरासत में लिया।
आरोपी की बहन नुसरत परवीन के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की जानकारी है।
मामले में आरोपों की जांच जारी है।
#Noida #NoidaNews #UPPolice #CrimeNews #UttarPradesh #FIR #BreakingNews
@noidapolice @Uppolice
कोरी समाज का जाति प्रम��ण पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
मांग है कि हिंदू जुलाहा, कोली, बुनकर और कबीर पंथी के नाम से संबोधित लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शासनादेश निकाला जाए।
प्रदर्शनकारियों ने 14 दिसंबर तक प्रमाण पत्र जारी न होने पर 15 दिसंबर को लखनऊ के इको गार्डन में बड़े आंदोलन की चेतावनी ���ी।
प्रदर्शनकारी दिनेश कोरी ने अपनी मांग रखी।
#GreaterNoida #NoidaNews #KoriSamaj #CasteCertificate #UPNews #UttarPradesh #Protest
@Uppolice
होटल में युवती से कथित दुष्कर्म मामले का आरोपी सलमान मुठभेड़ में गिरफ्तार
लोहियानगर थाना पुलिस की आरोपी सलमान से म���ठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लगी; घायल हालत में गिरफ्तार किया गया
मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दी जानकारी।
#Meerut #MeerutNews #UPPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
@meerutpolice @Uppolice
जल जीवन मिशन में ₹30 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप
आम आदमी पार्टी ने यूपी की बीजेपी सरकार पर जल जीवन मिशन में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
ग्रेटर नोएडा में प्रेसवार्ता कर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने सरकार पर निशाना साधा।
आरोप है कि करीब ₹15 हजार करोड़ के ऐसे कामों का भुगतान हुआ, जहां पाइपलाइन नहीं बिछी और पानी की टंकियां नहीं बनीं।
मिशन के दो अधिकारियों की लंबे सम��� से एक ही पद पर तैनाती पर भी सवाल उठाए गए।
ये आरोप आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए हैं।
#GreaterNoida #JalJeevanMission #AamAadmiParty #UPPolitics #UttarPradesh #CorruptionAllegations #NoidaNews
@Uppolice
होटल में युवती से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप, मुकदमा दर्ज
आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर को साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए सील किया गया।
युवती ने सलमान पर दुष्कर्म, मारपीट और बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने चार टीमें गठित कीं; मुख्य आरोपी की तलाश जारी।
होटल मैनेजर और सलमान के कुछ परिजनों से हिरासत में पूछताछ।
मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई; होटलों को पहचान पत्र और मोबाइल नंबर सत्यापित करने के निर्देश।
#Meerut #MeerutNews #UPPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #HotelCrime
@meerutpolice@Uppolice
युवती को होटल में बंधक बनाने और जबरन शादी का दबाव डालने का आरोप, बीच बाजार में हंगामा!
मेरठ के आबूलेन मार्केट स्थित होटल स्क्वायर में गाजियाबाद की एक युवती को कथित तौर पर बंधक बनाकर जबरन शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कंकरखेड़ा निवासी सलमान युवती को पहले होटल में रोककर रखा। दोनों पहले मेरठ के एक संस्थान में साथ काम करते थे। युवती की श���दी तय होने के बाद आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था।
बताया गया कि युवती होटल से बैग लेकर निकली तो आरोपी ने बाजार में उसे पक��़ लिया और सड़क पर गिराकर जबरन साथ ले जाने की कोशिश की। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। युवती की चीख-पुकार सुनकर दुकानदारों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया।
होटल में बिना आईडी के कमरा दिए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#Meerut #AbuLane #Ghaziabad #CrimeNews #CCTV #WomenSafety #UPPolice #MeerutNews
@meerutpolice @Uppolice
पूजा यादव की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग, मायके पक्ष पहुंचा पुलिस कमिश्नर कार्यालय!
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 28 वर्षीय पूजा यादव की जलने के बाद अस्पताल में मौत के मामले में परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे।
मायके पक्ष ने पति समेत पांच ससुरालियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पूजा के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 13 नवंबर को ससुराल में पूजा के जलने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में नाराजगी है।
#Ghaziabad #RajendraNagar #DowryDeath #JusticeForPooja #ShalimarGarden #CrimeNews #UPPolice #GhaziabadNews
@ghaziabadpolice@Uppolice
रूसी फार्मा कंपनी Pharmstandard के प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल डिवाइस यूनिट के लिए जमीन देखी!
रूस की दवा कंपनी फार्मस्टैंडर्ड जेएससी के प्रतिनिधिमंडल ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यीडा क्षेत्र में प्रस्तावित भूखंड का दौरा क���या।
प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रस्तावित चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई के लिए जमीन की उपयुक्तता का प्रारंभिक आकलन किया। फिलहाल परियोजना प्रस्तावित चरण में है।
इससे पहले 23 नवंबर को लखनऊ में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शासन और इन्वेस्ट यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर निवेश की संभावनाओं और परियोजना पर चर्चा की।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार न�� प्रस्तावित परियोजना के लिए राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप सहयोग का आश्वासन दिया।
#Jewar #YEIDA #Pharmstandard #MedicalDevices #Investment #UttarPradesh #NoidaInternationalAirport #UPNews
@InvestUP