NSS गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ प्रतिदिन विविध गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं।यह सुव्यवस्थित दिनचर्या स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास और देशभक्ति को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
शिविर के अंतिम दिन प्रातः निडम द्वारा आर्थिक रूप से असमर्थ बच्चे जो विगत वर्ष अच्छे नंबरों से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे उन्हें पेन , कापी, एवं पुरस्कार दिया ओर LNIPE NSS इकाई द्वारा टीशर्ट दी गईं।
छठा दिन, डॉ गौरव सनोत्रा ने प्रातः स्वयंसेवकों को ध्यान योग कराया जिसके बाद प्रत्येक दिन की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को चुनकर संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया। संस्थान की कुलपति डॉ इंदु बोरा ने कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरण किया ।
संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं युवा पर आधुनिकीकरण के प्रभाव पर आधारित था | स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नृत्य,नाटक की प्रस्तुति दी | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनमोहन कुशवाहा ने पर्यावरण एवं आधुनिकीकरण पर प्रकाश डालने के लिए स्वयंसेवकों की प्रशंसा की।
LNIPE NSS इकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सभी स्वयंसेवक सिंधिया कॉलोनी गए । बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की संस्थान "एहसास" पहुंचने पर स्वयंसेवक भावुक हो उठे। स्वयंसेवकों ने दिव्यांग बच्चों के साथ खेल खेले एवं वार्तालाप करी ।
27 मार्च,सभी स्वयंसेवक ने जोरासि हनुमान के दर्शन करे और धूमेश्वर महादेव मंदिर,भितरवार के ��िए प्रस्थान किया ,झरने में स्नान किया एवं महादेव जी के दर्शन किए ।जनता स्कूल छिमक जाकर बच्चों में वॉलीबॉल वितरण किया। आदिवासी गांव,कल्याणी जाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया।
संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल संरक्षण एवं खेल पर केंद्रित था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिराली रूनवाल जो अभी तक मेडिकल एजुकेशन के दौरान 37 गोल्ड मेडल एवं पांच प्रेस्टिजियस अवार्ड्स सहित कुल 1889 अवार्ड जीत चुकी हैं ने अपनी कविता से स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया ।
दिनांक 26 मार्च, 2025 बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि मनोज अवस्थी जी ने महाभारत काव्य का उदाहरण देकर धर्म की प्रधानता के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया ।
द्वितीय दिवस दिनांक 25 मार्च संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम ���राठा साम्राज्य पर केंद्रित था | जिसमें स्वयंसेवकों ने नृत्य एवं संभाजी महाराज पर नाटक प्रस्तुत किया । LNIPE के डॉ नीबू आर. कृष्णा ,डॉ जोसेफ सिंह ने स्वयंसेवकों का सुवचनों से प्रोत्साहित किया ।
lnipe NSS इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में जीवाजी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रकोष्ठ प्रो हरिशंकर सिंह कंसाना जी ने एनएसएस के महत्व एवं जिम्मेदारियां के बारे में अवगत कराया ।दोपहर में संगीत कक्षा में स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
NSS LNIPE द्वार��� आयोजित सात दिवसीय शिविर (24मार्च से 30मार्च 2025) का आयोजन स्वामी विवेकानंद निडम में किया जा रहा है | शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत, स्वयंसेवको ने बड़े ही उत्साह और जोश के साथ की |
@_NSSIndia @mansukhmandviya @NSSLNIPE @NSSRDBhopal @PMOIndia @YASMinistry
“राष्ट्रीय स्तर रेड रन मैराथन 2.0”, मेरामार सर्कल, गोवा में 18 जनवरी 2025 को आयोजित हुआ ।10 किलोमीटर की इस दौड़ में बालिका वर्ग से LNIPE GWALIOR NSS की स्वयंसेविका कुमारी मनीषा ने देश भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, साथ ही पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है!
NSS LNIPE एकाई द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। यह कार्यक्रम उनकी प्रतिमा के सामने हुआ जहां उनके दूरदर्शी आदर्शों के प्रति सम्मान और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
NSS LNIPE एकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर में lnipe की मुख्य टीम ने संस्थान की गरिमा और मूल्यों को साकार करते हुए अद्वितीय और प्रेरणादायक कार्य किया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने न केवल NSS के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि LNIPE का नाम भी गौरवान्वित किया है।
NSS LNIPE एकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर की समापन समारोह में हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) द्वारा पदक और मोमेंटो दिए गए।
LNIPE NSS द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के आखिरी दिन (27/12/24) की शुरुआत एक प्रेरणादायक प्रभात फेरी से की गई, जिसके बाद योग और ज���ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया, जिससे सभी में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
NSS LNIPEएकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर के छठे दिन की सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य,संस्कृति का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भारत सिंह कुशवाह(लोकसभा सदस्य)पधारे|