वनपाल भर्ती का परिणाम आज जारी होने की संभावना बताई जा रही है l
यदि परिणाम आज-कल में जारी ��हीं होता है तो सोमवार को फायरमैन,वनपाल वनरक्षक भर्ती का परिणाम जारी करवाने को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे,
भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी सोमवार को सुबह 10 बजे बोर्ड पहुंचे l
पशुपालन विभाग में शीघ्र ही पशु परिचर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विभाग में कुल 5934 रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग द्वारा सहमति दी जा चुकी है।
इनमें से गैर अनुसूचित क���षेत्र के कुल 5 हजार 281 और अनुसूचित क्षेत्र के कुल 653 रिक्त पदों पर ह��ने वाली सीधी भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को अर्थना पत्र भिजवा दिया गया है।
इस संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा उक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2022 (लेवल द्वितीय) के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवम् जाँच हेतु RSSB द्वारा जारी कलेण्डर अनुसार 18 जुलाई से आरंभ हो रहा है।लेवल प्रथम के दस्तावेज सत्यापन के लिए अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी 18 जुलाई से 23 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है । लेवल 2 की चेकलिस्ट शालदर्पण पोर्टल पर उपलब्ध है।
राजस्थान में करौली के टोडाभीम में दलित छात्रा को गुंडों ने कल सुबह घर से अग़वा कर गैंगरेप किया , गोली मारी , एसिड डाला और फिर कुएं में फेंक दिया बेहद दुखद , शर्मनाक और निंदनीय!
पुलिस को मामले की हर एंगल से जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिये।
सत्ता के सरंक्षण में गुंडों के हौसले बुलंद है। प्रदेश में लगातार ह���्या, रेप जैसे गम्भीर अपराध आम बात हो गयी है। राजस्थान सरकार की खौखली कानून व्यवस्था के कारण वंचित वर्गों में भय का माहौल बना हुआ है।
आईटीआई कॉलेजों की कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की नियम संशोधन की फाइल को कैबिनेट से सरकुलेशन के माध्यम से अनुमोदन मिल गया है l
अब फाइल राज्यपाल जी के पास अनुमोदन के लिए जाएगी l
उसके बाद कार्मिक विभाग से नियम संशोधन की अधिसूचना जारी होगी l
और उसके बाद भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी l