मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा की दुगुनी शुभकामनाएँ! 💐🚅
मेहनत की स्याही से देश का भविष्य लिखने वाले सभी कामगारों को सलाम। भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन (NWREU) "हर पल हर कदम आपके साथ"
भारतीय रेल के 173 वर्ष पूरे होने पर NWREU परिवार की ओर से सभी रेल साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी निष्ठा और पसीने से ही भारतीय रेल देश की जीवनरेखा बनी हुई है।
🚩रेलवे और रेलकर्मी एकता जिंदाबाद! 🚩🚋
🚩AIRF ज़िंदाबाद🚩 NWREU ज़िंदाबाद🚩
🚩NWREU: हर पल हर कदम आपके साथ🚩
BIG VICTORY | ऐतिहासिक जीत
कॉमरेड्स,
एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित सफलता हासिल हुई है। 50% डीए वृद्धि के साथ ही अब रनिंग स्टाफ के KMA भत्ते में 25% बढ़ोतरी सुनिश्चित हो गई है। लंबे समय से उठाई जा रही इस जायज़ मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है।
अभी पिछले दिनों वित्त मंत्रालय सचिव (EXPENDITURE) और रेल मंत्री दोनों से मुलाकात में इस मुद्दे पर फिर से उनका ध्यान आकृष्ट कराया था जिसपर उन्होने जल्दी आदेश जारी होने की बात कही थी।
अब प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड से इसके औपचारिक आदेश आज देर शाम या कल तक जारी होने की संभावना है।
यह जीत AIRF के सतत संघर्ष, मजबूत पहल और आप सभी साथियों के समर्थन का परिणाम है।
@AIRF_DELHI