जनता का विश्वास, विकास का आधार
प्रिय क्षेत्रवासियों,
आप सभी से संवाद, जनसमस्याओं के समाधान तथा अतरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु आयोजित रात्रि ग्राम चौपाल में उपस्थित रहूंगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: ग्राम - इस्माइलपुर, ब्लॉक - गंगीरी (अतरौली विधानसभा क्षेत्र)
दिनांक: 16 जून 2026
आपकी सहभागिता, सुझाव एवं मार्गदर्शन ही क्षेत्र के विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान करते हैं। आइए, जनभागीदारी एवं जनसंवाद के माध्यम से एक सशक्त, समृद्ध और विकसित अतरौली के निर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। अंत्योदय के संकल्प को आधार बनाकर कें��्र सरकार की योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
जन धन योजना से आर्थिक सशक्तिकरण, उज्ज्वला योजना से मातृशक्ति को सम्मान, स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता का जनआंदोलन, जल जीवन मिशन से हर घर तक पेयजल, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों परिवारों को आशियाने का भरोसा मिला है। इन वर्षों में जनकल्याण को शासन के केंद्र में रखकर विक��ित भारत की मजबूत नींव रखी गई है।
‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।
‘नए उत्तर प्रदेश’ के शिल्पकार, सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के पथप्रदर्शक, कर्मयोगी माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी जी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, महान चिंतक एवं ‘राष्ट्र ऋषि’ श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
राष्ट्र-निर्माण, सांस्कृतिक जागरण एवं संगठनात्मक एकता के प्रति उनका संपूर्ण जी���न समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रहित के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों तथा देशवासियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण के मार्ग पर सतत प्रेरित करते हैं।
“माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:”
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृति�� संसाधनों के संवर्धन हेतु संकल्प लें और पृथ्वी को स्वच्छ, हरित एवं संतुलित बनाने में अपना योगदान दें।
मेधा का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान
आज लखनऊ में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गौरवपूर्ण ��पलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन ही आपके स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है।
सभी अभिभावकों, गुरुजनों एवं प्रधानाचार्यों का भी अभिनंदन, जिनके मार्गदर्शन, समर्पण और प्रेरणा ने इन प्रतिभाओं को सफलता के इस शिखर तक पहुँचाया है।
इस अवसर पर मा. उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी एवं मा. माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय जनता पार्टी के कें��्रीय नेतृत्व द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को भाजपा का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल संगठनात्मक नेतृत्व, समर्पण एवं व्यापक अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी तथा उसकी मजबूती को और अधिक गति मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी के बिजौली मंडल (अलीगढ़) अध्यक्ष श्री सोनू चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा ��ुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
उत्तर प्रदेश सरकार में मा. माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@gulabdeviup
माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, ��शस्वी एवं आरोग्यमय जीवन प्रदान करें।
@mansukhmandviya
विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी पशुपालकों, किसानों, डेयरी संचालकों एवं दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़ी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
दूध पूर्ण आहार होने क�� साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और स्वस्थ समाज की सशक्त आधारशिला भी है। घर-घर तक पोषण, स्वास्थ्य और समृद्धि की श्वेत धारा पहुंचाने वाले सभी परिश्रमी किसानों, पशुपालकों एवं डेयरी संचालकों का हृदय से अभिनंदन।
सुरक्षित बचपन, समृद्ध भविष्य
बच्चे राष्ट्र की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। उनका सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित क��ने का संकल्प लें, ताकि प्रत्येक बच्चा अपने सपनों को साकार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सके।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आप स��ी संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मा. विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामन��� करता हूं।
@muktarajabjp
संव��द सतत, समाधान सुनिश्चित
आज लखनऊ स्थित आवास पर विभिन्न जनपदों से पधारे जनता-जनार्दन से भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसेवा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को समर��पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!
इन 12 वर्षों में अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक, जनभागीदारी से जनकल्याण तक भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम स्वनिधि एवं डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, आधुनिक आधारभूत संरचना, वंदे भारत ट्रेनें और विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा आज एक सक्षम, आत्मविश्वासी और सशक्त भारत की पहचान हैं।
नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र विकसित भारत-2047 की दिशा में देश को निरंतर नई गति प्रदान कर रहा है।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त माननीय मंत्रियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह में सहभाग कर माननीय मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान जी, श्री कैलाश सिंह राजपूत जी एवं श्री सुरेंद्र दिलेर जी का अभिनंदन एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति उनके समर्पित संकल्प की सराहना की।
विश्वास है कि आपके नेतृत्व एवं अनुभव से उत्तर प्रदेश प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में एटा से पूर्व सांसद माननी�� श्री @RajveersinghUP जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@Kailashrajputup @Surenderdiler
भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत, ब्रह्म समाज के संस्थापक एवं महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुधारों के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव राष्ट्र को नई दिशा देता रहेगा।
नोएडा में सीएसआर राउंड टेबल में 100 से अधिक संस्थाओं ने की सहभागिता
सभी को शिक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मा. बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @thisissanjubjp जी