मध्य प्रदेश में पिछले पाँच साल में बहुत बड़ी संख्या में बालिकाओं का लापता होना अत्यंत चिंता का विषय है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से लापरवाह है।
प्रदेश में अब भी तीन हज़ार से अधिक बच्चियां गुमशुदा हैं।
मेरी सरकार से माँग है कि गुमशुदा बच्चियों को खोजने और उनके परिवारों से मिलाने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए और सरकार के शीर्ष स्तर से इसकी निगरानी की जाए।
INDIA bloc leaders met today to discuss key issues facing the nation and the way forward.
LoP Shri @RahulGandhi was also present.
📍 Parliament House, New Delhi
आज PM मोदी का जो बयान आया है, वो instigative है।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा। हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है।
: कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge
नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट में जो लिखा है, वो कुछ ऐसा है 👇
'जैसे कोई बच्चा अपने पिता से कहे कि वह डिजाइनर बनना चाहता है, लेकिन पिता कहे कि 'फिक्र मत करो, मैंने सेटिंग करके तुम्हारा एडमिशन इंजीनियरिंग कॉलेज में करा दिया है।'
PM मोदी से स्टूडेंट्स की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और उन्हें पीटने वालों के खिलाफ एक्शन हो।
आज छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है। अगर आप सिस्टम के दायरे में रहकर छात्रों की समस्या का समाधान करेंगे तो स्टूडेंट्स उसे नहीं मानेंगे।
समाधान तभी निकल सकता है, जब सरकार स्टूडेंट्स की मांग माने, लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है।
PM मोदी ट्वीट करते हैं कि उन्हें छात्रों पर भरोसा है, लेकिन कल रात पुलिस उन्हें पीट रही थी। छात्रों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़े जा रहे हैं? अगर सरकार को स्टूडेंट्स की चिंता है, तो उनसे बात करे।
: PM मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी का बयान-
• Sack Dharmendra Pradhan
• Fix the education system
Congress President Shri @kharge and LoP Shri @RahulGandhi, along with other INDIA Bloc leaders, staged a protest at Makar Dwar.
📍 New Delhi
आज शिकारपुर निवास पर ATDC, CII एवं Ashok Leyland Training Centre में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ रहे युवाओं से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद किया।
युवाओं से उनके प्रशिक्षण, रोजगार के अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि कौशल आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से अनेक युवा बेहतर नौकरियाँ प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
यह आदरणीय कमलनाथ जी की दूरदर्शी सोच और विकासपरक दृष्टि का परिणाम है कि छिंदवाड़ा में ATDC, CII एवं Ashok Leyland जैसे विश्वसनीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए, ताकि स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण मिले, उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों और उन्हें रोजगार की तलाश में अपने जिले से पलायन न करना पड़े। इन संस्थानों ने हजारों युवाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य किया है।
कौशल विकास ही युवाओं को आत्मविश्वासी, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाता है। ऐसे प्रयास न केवल युवाओं के भविष्य को संवारते हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव भी रखते हैं।
सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा"
स्वराज के प्रणेता, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर शत-शत नमन।
आज़ादी के संघर्ष में उनके योगदान के लिए देश सदैव कृतज्ञ रहेगा।
हमारे साथ जो हुआ, वह irrelevant है लेकिन छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत?
छात्रों की जायज मांगें हैं और वे अपना अधिकार मांग रहे हैं। वे सिस्टम में बदलाव चाहते हैं।
पेपर लीक बार-बार हो रहा है। सरकार नौकरी भी नहीं दे पा रही है। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों के साथ सड़क पर और संसद में जो हो रहा है- वह अलोकतांत्रिक है।
सदन में विपक्ष को चर्चा नहीं करने दी जाती। जब हम स्पीकर से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि वे इस बारे में सरकार से बात करेंगे। असल में लोकतंत्र बचा ही नहीं है।
We are against violence. This is the ideology of our party and the nation. Mahatma Gandhi ji fought for freedom. It was a unique revolution in which there was zero violence.
The students have been beaten mercilessly with lathis. The youth heavily voted for this government. But now they feel completely betrayed.
Our duty is to stand with them, raise our voice for them, and fight for our democracy. And we will do it.
: Congress General Secretary and MP Smt. @priyankagandhi ji
सभी देशवासियों को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
संविधान सभा में 22 जुलाई 1947 को आज के दिन तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। तिरंगा ध्वज, हम भारत के लोगों की साझी शक्ति और गौरव का प्रतीक है।