Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने अपने संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा अंतर्गत ग्राम धौलपुर की प्रतिभाशाली बेटी सुश्री दीपिका जाट को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा-2025 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने पर वीडियो कॉल के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज पंतनगर में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ बैठक कर उत्तराखंड में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की व्यापक समीक्षा की।
बैठक में कृषि मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री @AjaybhattBJP4UK जी सहित केंद्र एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थि�� रहे।
उत्तराखंड बनेगा हॉर्टिकल्चर का नया हब!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ आज रुद्रपुर में केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेश को विकास की नई सौगातें दीं। साथ ही 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम के तहत किसान भाई-बहनों एवं नागरिकों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, जिले के प्रभारी मंत्री श्री @ThePradeepBatra जी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री @AjaybhattBJP4UK जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
"पंतनगर केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, एक विचार है"
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 'पूर्�� छात्र सम्मेलन' में सहभागिता की तथा उपस्थितजनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही विश्वविद्यालय का भ्रमण कर संस्थान की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृषि संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया।
हरित क्रांति की जन्मस्थली रहे इस विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और किसानों के हित ��ें किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य वास्तव में प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री @AjaybhattBJP4UK जी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित रहे।
सीखने, सिखाने और खेती को जीने का अवसर...
खेत में उतरकर भविष्य की खेती से संवाद
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने उत्तराखंड के पंतनगर स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ धान की रोपाई की और उनसे संवाद कर अपनी शुभकामनाएँ दीं।
पंतनगर केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, एक विचार है।
यह वह विचार है, जो कहता है कि ज्ञान का उद्देश्य समाज की सेवा है।
यह वह विचार है, जो कहता है कि विज्ञान का उद्देश्य मानवता का कल्याण है।
यह वह विचार है, जो कहता है कि कृषि केवल व्यवसाय नहीं, राष्ट्रनिर्माण का आधार है।
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित 'खेत बचाओं अभियान' में सहभागिता।
@pushkardhami https://t.co/DnpoJNjula
उत्तराखंड देव भूमि भी है और दिव्य भूमि भी। यहाँ की पावन भूमि के कण-कण में तीर्थ है, शिला-शिला में शिव है, हर धारा में गंगा है और हर पर्वत में युगों- युगों की तपस्या है।
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में आयोजित 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में सहभागिता। https://t.co/Si3m057k2q
शुद्ध उगाऊँगा, शुद्ध खिलाऊँगा...
आज अयोध्या जी में 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल में किसान भाई-बहनों ��े साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला। यह जानकर हृदय को संतोष हुआ कि अनेक किसान प्राकृतिक खेती को अपना रहे हैं और बेहतर लाभ भी कमा रहे हैं।
आज अयोध्या में ढैंचा के उपयोग को देखा। यह एक बेहतरीन हरित खाद (ग्रीन मैन्योर) है, जो खेत को प्राकृतिक रूप से पोषण देता ह��, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करता है।
आज अयोध्या में किसान भाई-बहनों के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान एक प्रेरक प्रयोग देखने को मिला। रोपाई से पहले खेत में ढैंचा लगाकर उसे मिट्टी में मिला दिया गया, जिससे भूमि और अधिक भुरभुरी, उपजाऊ एवं पोषक तत्वों से भरपूर बनी।
हमारी परंपरागत कृषि पद्धतियों में ढैंचा और गोबर की खाद का विशेष महत्व रहा है, लेकिन समय के साथ इनका उपयोग कम होता गय��।
यदि हमें अपनी धरती की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेतों को सुरक्षित रखना है, तो हरित खाद, जैविक उपायों और संतुलित खेती को अपनाना होगा। यही खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य है।
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी द्वारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' में सहभागिता। https://t.co/G077Vt4Q75
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत आज आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या पहुंचे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी ने श्रद्धेय आचार्य नरेंद्र देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर नमन किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री श्री @spshahibjp जी, कृषि राज्य मंत्री श्री @BaldevAulakh जी भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों-बहनों और गरीब परिवारों को बड़ी सौगात।
⏺️ चना, मसूर और सरसों की MSP खरीद अवधि 15 दिन बढ़ाकर 8 जुलाई तक की गई।
⏺️ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 6,18,482 नए आवासों को मंजूरी।
किसान कल्याण और गरीब उत्थान को लेकर संकल्पित डबल इंजन सरकार।
उत्तर प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से हम हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण की एक और किस्त उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवास निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ हो सके।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
उत्तर प्रदेश में किसानों की छोटी जोतों को लाभकारी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देना होगा।
साथ ही लखनऊ में एक क्लीन प्लांट सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर पौधे मिल सकें।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी