Official account of the Office of Shri @ChouhanShivraj | Minister of Agriculture and Farmers' Welfare and Minister of Rural Development, Government of India |
भगवान श्री धरणीधर की जय!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज नई दिल्ली में दिल्ली-NCR धाकड़ परिवार द्वारा आयोजित श्री धरणीधर जन्मोत्सव में सहभागिता की एवं समाज के बंधुओं से आत्मीय संवाद किया।
वरिष्ठ पत्रकार एवं पब्लिक वाणी के सीएमडी श्री मृगेंद्र सिंह जी की पूज्य माताजी श्रीमती माधुरी सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति!
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी से आज भोपाल स्थित निवास पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित डॉ. अर्चना शुक्ला जी ने भेंट की।
शासकीय सांदीपनि महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, भेल, भोपाल में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ. शुक्ला जी को 5 सितंबर 2026 को महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ भी भेंट की।
जय कन्हैयालाल की!
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने भोपाल के करोंद में आयोजित विशाल मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेकर प्रतियोगिता का आनंद लिया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा साथी श्री @sumitpachauri09 जी तथा समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
फूलों की खुशबू कुछ पल रहती है, लेकिन एक पेन-कॉपी किसी बच्चे का भविष्य लिख सकती है।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने भेंट के लिए आने वाले लोगों से आग्रह किया था कि गुलदस्ता, फूल या माला की जगह बच्चों के लिए पेन, कॉपी और रजिस्टर दें।
आज उनकी इस अपील का सुंदर परिणाम देखने को मिला।
राखी का धागा बंधवाकर बहनों को विदा कर देना पर्याप्त नहीं है। हम मिलकर यह सोचें कि बहनों की प्रगति और वृद्धि के लिए क्या कर सकते हैं।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
नारी के अंदर जो संकल्प शक्ति होती है, वो दुनिया में सबसे मजबूत होती है। सावित्री ने अपने संकल्प से यमराज से सत्यवान को वापस पाया।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज मंडीदीप, जिला रायसेन में सेवा समिति द्वारा आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में सहभागिता की एवं उपस्थित भांजे-भांजियों तथा शिक्षकों से संवाद किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की।
दुर्घटना के बाद का Golden Hour बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना देर किए की गई छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।
सड़क पर सावधानी रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए जरूर आगे आएँ।
LIVE: माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी का मंडीदीप, जिला रायसेन में सेवा समिति द्वारा आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में संबोधन।
https://t.co/PIzHGYaZDt
रुक जाना नहीं तू कहीं हार के,
काँटों पे चल के मिलेंगे साये बहार के।
मेरे बच्चों, कभी निराश और हताश मत होना।
- माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी