‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ भारत जैसे सुंदर और सनातन देश ने इस भावना को सदियों से जिया है। प्रकृति से लेकर परिवार और समाज तक, जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियों से लड़ने, परिस्थितियों का सामना करने और अपने संकल्प से नई राह बनाने की सामर्थ्य यदि किसी में है, तो वह हमारी नारी शक्ति में है।
आज पंचकूला में आयोजित भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दायित्व ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर श्रीमती रिचा पाहवा जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में महिला मोर्चा नई बुलंदियों तक पहुंचेगा तथा प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी रहेगी।
आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन कर गौसेवा और ईश्वर सेवा करने वाली मारवाड़ क्षेत्र के परबतसर तहसील के हरनावा गांव की महान भक्त शिरोमणि रानाबाई जी के पावन पर्व "बड़ी तेरस" पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं :- @DrSatishPoonia जी
पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।
भाजपा सरकार शहरों के विकास को जनसुविधाओं से जोड़कर आगे बढ़ा रही है; सड़क, स्वच्छ पेयजल सहित सभी आधारभूत सुविधाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
आजकल जमाना और पीढ़ी बड़ी तेजी से बदल रहे हैं; हर जगह युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं; बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की अभिनव शुरुआत उन्होंने की और आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास लगातार चल रहा है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आमेर क्षेत्र के जयपुर नगर निगम के तीनों वार्डों में महिला प्रत्याशी हैं, यह हमारी बेटियों और बहनों के नेतृत्व को आगे बढ़ाने का अवसर है।
भाजपा ने भी आप सभी की भावना को देखते हुए जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 150 से युवा सुश्री शालू मीणा को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। अतः मेरा आपसे निवेदन है कि सुश्री शालू मीणा (वार्ड नंबर 150), श्रीमती सीनू पारीक (वार्ड नंबर 149) और श्रीमती मीनू सैनी (वार्ड नंबर 148) सहित निगम के सभी भाजपा प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर अपना समर्थन दीजिए और आशीर्वाद दीजिए; हम आपका भरोसा कभी नहीं टूटने देंगे।
📍वार्ड 150, आकेड़ा डूंगर, जयपुर
भाजपा उत्तर प्रदेश में कानपुर- बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री का नवीन दायित्व मिलने पर श्री @AdityaTrivedi_ जी आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। :- मा० @DrSatishPoonia जी
@NitinNabin@DrSatishPoonia इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री सौदान सिंह जी एवं श्री शिव प्रकाश जी सहित उपस्थित सभी सम्मानित जनों का सानिध्य मिला।
नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री की प्रथम बैठक में सम्मिलित हुआ।
:- @DrSatishPoonia जी
माननीय @DrSatishPoonia जी ने जयपुर में वीर तेजा सेना राजस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0 कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया; यह कार्यक्रम आगामी 3 सितम्बर को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
माननीय @DrSatishPoonia जी का कल 17 अगस्त 2026 का प्रवास कार्यक्रम :-
“अटल स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम”
समय: प्रातः 8:15 बजे।
स्थान : मुंडिया ग्राम पंचायत, दुर्गा का बास, जालसू -आमेर।
भाजपा नेता श्री कौशल पूनियां जी ने अपने पिताजी स्वर्गीय रामप्रताप जी की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर पुरखों की स्मृतियों को जीवंत रखने का यथेष्ट कार्य किया है; स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का यह भाव प्रेरणीय है। साथ ही, आज वही राजगढ़, चूरू में उनके पेट्रोल पंप के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र राठौड़ जी, पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र झाझड़िया जी सहित उपस्थित जनों का सानिध्य मिला।