भाजपा सरकार के संरक्षण में डकैती...
कल मैंने कहा था कि कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी और उगाही का खेल चल रहा है। आज ACB ने राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को 2.43 करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।
चौंकाने वाली बात ये है कि ये रिश्वतखोर बीकानेर व सीकर के अलावा जोधपुर, भीलवाड़ा और ��्रीगंगानगर में भी छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी के साथ थे। जोधपुर और सुजानगढ़ में भी कार्रवाई के नाम पर करोड़ों रुपए ऐंठने की बात सामने आ रही है।
अब स्पष्ट हो गया है कि कृषि मंत्री के साथ और उनका आदेश लेकर जो लोग कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमते थे, वही करोड़ों की सौदेबाज़ी करते पकड़े गए हैं।
सीकर से बीकानेर और श्रीगंगानगर तक भ्रष्टाचार के मामलों के उजागर होने के बाद ये भी साफ प���रतीत हो रहा है कि कृषि विभाग की छापेमारी का असल मकसद कार्रवाई का डर दिखाकर उगाही करना था। राजस्थान में कार्रवाई, डर और धमकी के नाम पर छापेमारी की आड़ में 500 करोड़ रुपए की उगाही किए जाने के गंभीर आरोप हैं।
कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे, तो ये पैसा आखिर कहां तक पहुंच रहा था? क्या इसकी डोर ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी इस भारी भ्रष्टाचार से बेखबर थे?
तस्वीर साफ हो चुकी है… पहले मंत्री जी के साथ छापेमारी, फिर सेटिंग और उगाही! कृषि मंत्री @DrKirodilalBJP जी, आखिर भ्रष्टाचार का ये खेल किसके संरक्षण में चल रहा था?
किसानों को नकली खाद बांटकर, व्यापारियों से सौदेबाज़ी करने वालों को राजस्थान कभी माफ़ नहीं करेगा। यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि अन्नदाता के विश्वास के साथ कि��ा गया विश्वासघात है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराइए। जनता जानना चाहती है कि इस भ्रष्टाचार के इस खेल में और कौन-कौन शामिल है। @RajCMO
क्या देश में फिर "लॉकडाउन" लगने जा रहा है? क्योंकि देश की बिगड़ती स्थिति प्रधानमंत्री मोदी के हाथ से निकलती जा रही है।
फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने की कैप, उद्योग धंधों पर ताला, रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, चरम पर महंगाई और मंदी की आहट... हालात भयावह होते जा रहे हैं।
#FuelPriceHike #PetrolPrices #DieselPrices