सिलाई मशीन की अनुदान राशि मिलने पर बहनों ने कहा कि "हम सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलकर और भी अन्य बहनों को रोजगार के अवसर देना चाहते हैं। इससे हम सभी का सशक्तिकरण होगा।"
"धन्यवाद ओपी सर"
रायगढ़ विधानसभा के ग्राम कोतरलिया निवासी बहन विनीता यादव संग अन्य बहनों ने श्री ओपी चौधरी जी को सिलाई मशीन हेतु अनुदान राशि दिए जाने पर दिया धन्यवाद।
@OPChoudhary_Ind
'शासकीय शशिधर पंडा महाविद्यालय' को श्री चौधरी जी ने ऐच्छिक अनुदान दिया, जिस पर छात्र-छात्राओं ने कहा कि ये अनुदान राशि हमारी अच्छी शिक्षा के लिए और अधिक सार्थक सा���ित होगी। @OPChoudhary_Ind
'छत्तीसगढ़ - विजन 2047' कॉन्फ्रेंस में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी की घोषणा की। यह पालिसी कोर और सर्विस सेक्टर के बीच समान संरक्षा और सहयोग को प्रोत्साहित करेगी। कॉन्फ्रेंस में पर्यावरण संरक्षण और विकास की दिशा में 25 वर्षों के रोडमैप पर चर्चा की गई।
'सच हुआ सपना
🏠घर हुआ अपना'
श्री ओपी चौधरी जी ने अटल नगर, नया रायपुर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवास का हस्तांतरण किया।
"मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी"
#KhushiyonKiGuarantee@OPChoudhary_Ind
अटल नगर के आईटी क्षेत्र में सीबीडी कमर्शियल एवं रिटेल परिसर में उक्त कंपनियों को 90,000 वर्गफीट बिल्डअप क्षेत्र के आबंटन का पत्र दिया।
इस आईटी उद्योग परिसर में 2200 युवाओं को रोजगार सृजन होगा तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ के 10,000 से भी अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
'छत्तीसगढ़ को IT हब बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम'
मुख्यमंत्री कार्यालय रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं श्री ओपी चौधरी जी ने दो बहुप्रतिष्ठित कंपनियों के साथ MOU हस्ताक्षर किए।
@OPChoudhary_Ind
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 के आज राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर वित्तमंत्री श्री @OPChoudhary_Ind द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री @RajeshMunat, पूर्व विधायक श्री @SHIVRATAN__BJP सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया।
श्रद्धा और उत्साह की इस अलौकिक अनुभूति को मैं कैसे व्यक्त करूं,
पुण्य कार्य का अंश बनकर मेरे राम का जप करूं, मेरे राम का जप करूं ।।🙏
जय श्री राम ।
@OPChoudhary_Ind
🏠 "समीक्षा बैठक : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल"
श्री ओपी चौधरी जी ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रगतिरत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ शीघ्रता से पूर्ण करें।
@OPChoudhary_Ind
🏹 छत्तीसगढ़ सरकार की "रामलला दर्शन योजना"
"हुई पूरी मोदी की गारंटी"
बजायेंगे राम लला के भव्य मंदिर की घंटी।। 🙏
श्री @OPChoudhary_Ind जी ने आज बिलासपुर से "अयोध्या धाम" रामलला दर्शन 'आस्था स्पेशल ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उक्त अवस��� पर गणमान्य जन उपस्थित रहे।
आज निवास स्थान रायपुर पर प्रदेश भर से आये आमजनों की समस्याओं को सुना एवं समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभागों को उचित निर्देश दिया।
इसी दौरान "N.I.T" कॉलेज के विद्यार्थियों से मुलाकात की एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित कृष्ण नामक पुस्तक स्मृति स्वरूप मुझे प्रदान की सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कला क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं देने का यह बेहतर स्थान होगा।
यह हमारे कलाकारों के लिए लोककला को समझने व सीखने का विश्व स्तर पर सर्वोत्तम स्थान बनेगा।
📍रायपुर
"नालंदा परिसर" के प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के कर कमलों द्वारा नए "कला केंद्र" का लोकार्पण किया गया।
@OPChoudhary_Ind
इस शुभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं भाजपा नेताओं सहित अनेक गणमान्य जनों के साथ श्री ओपी चौधरी जी सम्मिलित हुए।
श्री चौधरी जी ने अपने मनोभाव रखते हुए कहा कि यह "रीडिंग सेंटर" प्रदेश के "युवाओं" के पठन-पाठन के लिये प्रेरणा का केंद्र बनकर उनके शैक्षणिक जीवन हेतु अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।
📖'700 सीटर जोन सह लाइब्रेरी "तक्षशिला" का लोकार्पण'
मोतीबाग, रायपुर, 'स्मार्ट सिटी लिमिटेड' यूथ हब प्रोजेक्ट के अंतर्गत 700 सीटर स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी "तक्षशिला" का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के द्वारा किया गया।
उक्त 'लोकार्पण' का कार्यक्रम श्री ओपी चौधरी जी सहित उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के गरिमामयी उपस्थित में किया गया।