Official Twitter Account Of The Plurals Party Office (TPP). द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) ऑफिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट. Progressive, Positive, Plurals #सबकाशासन
कल अपने गृह शहर दरभंगा के प्रसिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर में भक्ति-कार्यक्रम में शामिल होने और स्थानीय समाज के बुजुर्ग, युवा, बच्चे, स्त्री-पुरूष से मिलने का अवसर मिला। मैं स्थानीय आयोजकों की आभारी हूँ।
आज पार्टी महासचिव के रूप में समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड में ऐति���ासिक करियन गाँव पहुँचा। यहाँ संगठन से भी संवाद हुआ और ग्राम-चौपाल में ग्रामीणों से भी। यह गाँव ऐतिहासिक क्यों है वह अगले पोस्ट में परंतु एक बात तो तय है कि प्लुरल्स से ज़मीनी स्तर पर भी अच्छे, सच्चे, पक्के लोग जुड़े हैं जो अभी संख्या में कम भले हों पर डिगने वाले नहीं हैं। उनको मज़बूती प्रदान करना मेरे ज़िम्मे है और यही वचन आज हमने ग्रामीणों को दिया। @pluralsbharat
पंचायत स्तर तक संवाद और संगठन को मज़बूत बनाने का ज़िम्मा दप्पा जनरल सेक्रेटरी अनुपम सुमन जी ने अब खुद सँभाला है. इस क्रम में वे आज दरभंगा ज़िला के जाले प्रखंड अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पहुँचे और कमतौल में ज़मीनी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना और उनका मनोबल बढ़ाया। इस क्रम में उन्होंने अहिल्या स्थान व गौतम आश्रम का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर दरभंगा ज़िला अध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष रईस अहमर, संगठन मंत्री रतन चौधर���, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद, केवटी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे माधव कुमार तथा कार्यकर्ता शंभु यादव, परवेज़ आलम, सरवर सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे. सभी कार्यकर्ताओं ने नये जोश के साथ बूथ स्तर तक पार्टी संगठन के विस्तार की प्रतिबद्धता का वचन दिया।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि: पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जी के पिता, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य, शिक्षाविद् डॉ. (प्रो.) विनोद कुमार चौधरी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति।
प्लूरल्स पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के बारे में Zee news जैसी संस्था जब ऐसे नशे में न्यूज लिखेगे तो आम लोकल चैनल से क्या ही उम्मीद करना । Zee news तुरंत इस गलती का संज्��ान ले और इस गलती को सुधारे। @ZeeBiharNews @ZeeNews @ZeeNewsHindl
सेंसर बोर्ड ने इस फ़िल्म को प्रमाणित कैसे किया? मर्यादा पुरुषोत्तम पर इतनी मर्यादाहीन फ़िल्म? रावण को छोड़िए, देवी सीता और हनुमान त��� के चरित्रों का मखौल? आज भारत के फिल्म इतिहास का काला दिन है। #Adipurush #Ramayana
बिहार की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद नीतीश कुमार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का एक “इंवेस्टर काउंसिल” बनाया था। 18 साल में उसकी एक-आध बैठक हुई होगी। लालू-नीतीश को उद्योग-धंधे से क्या काम? इनका धंधा सत्ता हथियाना रहा है। इसलिए बड़े धंधेबाज़ों की बैठक हो रही है। इससे बिहार को फ़ायदा?
राजनीति को नई पहचान, नई आवाज़ और नई सोच के साथ नया नेतृत्व देने वाली प्लुरल्स की संस्थापक प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी जी को दप्पा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर जन्मद���न की हार्दिक शुभकामनाएँ! @pushpampc13
बिहारी देश में नंबर 1 हो जाते हैं, टॉप करना उनकी आदत है; पर बिहार को किसने दशकों से अंतिम पायदान पर बना रखा है; विकास की हर परीक्षा में यह फेल क्यों है? कब तक तेज बिहारियों का नेतृत्व भूसकोल-भ्रष्ट नक़ली नेता करते रहेंगे? #UPSC#Bihar
दीघ���, पटना में निरंकुश तरीक़े से तोड़े गए मकानों के निवासियों को आज माननीय उच्च न्यायालय ने न्याय दिया है। मुझे इस बात का व्यक्तिगत संतोष है कि हमारे द्वारा 2012-2014 में बनाई गई दीघा बंदोबस्ती योजना आज पीड़ितों के बचाव में काम आई है। अर्बन पॉलिसी की बुनिया�� ही अधिकाधिक लोगों को समाहित करने की होती है न कि अपनी असफलता को अतिक्रमण का नाम देकर मनमाने तोड़-फोड़ करने व नागरिकों को प्रताड़ित करने की। नेपाली नगर के निवासियों को बधाई व एक बेहतर आवासन की शुभकामनाएँ।
समय आ गया है कि स्त्रियों से हिंसा के मामले में कठोरतम क़ानून बनाया जाय। एक पुरुष के द्वारा स्त्री की हत्या को rarest of rare मामला मानते हुए सीधे मृत्युदंड का प्रावधान हो। बीमार मानसिकता को बेहतर शिक्षा से ठीक करने में वक्त लगेगा। तब तक सख़्ती से निबटा जाय। @narendramodi
बिहार में एक अपराधी सरेआम कह रहा है कि सीएम चाहेंगे तो उसका साथी कुख्यात अपराधी जेल से बाहर आ जाएगा. सीएम साहब बताएँ कि उनकी क्या चाहत है? नीतीश जी, आपकी छवि तो अब अपराधियों को जेल से निकलवाने की बन गई है! @NitishKumar
आज जनहित याचिका पर सुनवाई का दि��� था। सरकारी सेवक की हत्या के मामले में अपराधी की रिहाई संबंधी संशोधन पर माननीय पटना उच्च न्यायालय ने केस एडमिट करते हुए सरकार को आदेश दिया कि एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करें। सुनवाई की गंभीरता से सिद्ध हुआ कि बिहार में न्याय है। सत्यमेव जयते।
अभ्यर्थियों के लगातार दबाव से सरकार को 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा करनी पड़ी है। परंतु नियुक्ति प्रक्रिया BPSC के रास्ते भटक��ने के बजाय सीधे STET-CTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बहाल करने की हो। @NitishKumar
हम शुरू से कह रहे हैं कि नियमावली का पूरा नैरेटिव सिर्फ शिक्षक अभ्यर्थियों को भटकाने के लिए बनाया गया था. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था कि ���क्षता परीक्षा पास युवक-युवतियों को सीधे नौकरी देने के बजाय वर्षों तक भटका कर रखा जाय. नियमावली रद्द हो और सीधे भर्ती हो. #बिहार_शिक्षक
पूरा बिहार बाहर का बना कपड़ा पहनता है जो बिहारी मज़दूर ही बनाते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु हर जगह कारख़ाने बिहारी मज़दूर चलाते हैं। ये कपड़े बिहार में क्यों नहीं बनते? किसने बिहार के कारख़ानों को लूट लिया? किसने बिहारी श्रम की इज़्ज़त को बाहर बेच दिया? #LabourDay
बिहार में सरकारी सेवक की हत्या के मामले में सज़ायाफ्ता अपराधी को जेल से रिहाई में रियायत देने वाले ख़तरनाक संशोधन को चुनौती देते हुए मैंने ‘जनहित याचिका’ माननीय उच्च न्यायालय में कल दायर कर दी है। मुझे उम्मीद है कि इंसाफ़ होगा और क़ानून का राज स्थापित होगा। सत्यमेव जयते।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज में आज आग लग गई. कभी अखंड बिहार की शान रहे इस हॉस्पिटल को किन लुटेरों ने मटियामेट कर दिया? और मिथिला के कौन वे दरबारी चाटुकार हैं जो नई लूट में भागीदारी के लिए बातें AIIMS की करेंगे पर अपने धरोहर को बर्बाद करते रहेंगे? #DMCH