•Official Twitter Handle of Indian National Students Organisation
•Students Wing of @JJPOfficial
•Serving students since 2003
'You will never walk alone'
हिसार में चल रही छात्र हित महापंचायत में अपना समर्थन देने पहुंची दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता उमांशी लाम्बा जी हम धन्यवाद करते हैं।
@Umanshilamba001
हम सभी छात्र आभारी हैं माननीय सांसद श्री राजेश रंजन (पप्पू यादव) जी के जिन्होंने छात्र हित में जारी इस महापंचायत में अपनी उपस्थिति दी। उनका और हमारा यही आग्रह है कि देश का युवा बंटवारे की विचारधारा का शिकार होकर न रह जाये, बल्कि युवा जागरूक बने और सर्व समाज को साथ लेकर चले।
@pappuyadavjapl
पुलिस ने अज्जू घनघस की आवाज दबाने के लिए किस हद तक हथकंडे अपनाए ये जानकर किसी की भी संवेदनाएं जाग जाएँगी। अज्जू को तंग करने के लिए पुलिस ने उनकी बहन के घर उनके ससुराल में भी दबिश दी, यह बहुत ही निंदनीय है।
#छात्रहितमहापंचायत
हिसार में जारी छात्र हित महा पंचायत में :
छात्र नेता अज्जू घनघस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की पोल खोल दी, वीसी द्वारा छात्रों के साथ बदतमीजी, उनके परिवार के खिलाफ अपशब्द, पुलसिया कार्रवाई और महिला छात्राओं को आपत्तिजनक विडियो से डराने धमकाने जैसी अनेक मुश्किलों का खुलासा किया। फीस माफ़ी और फीस कम करने की मांग पर वीसी द्वारा भला-बुरा कहे जाने पर कार्रवाई की मांग की। यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के बारे में खुल कर बताया। सरदारी से न्याय की मांग की।
@DVJChautala@Dchautala
हिसार में जारी छात्र हित महा पंचायत में :
छात्र नेता हरकेश ढांडा ने GJUST और MDU दोनों सरकारी और आपस में पड़ौसी यूनिवर्सिटीज में फीस तुलना करते हुए बताया कि GJUST में सुविधाओं के अभाव के बावजूद लाखों रूपये की फीस ली जा रही है। महिलाओं को भी कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही। जब भी छात्र संगठनों ने आवाज उठाई उनकी आवाज जोर जबरदस्ती से दबा जी जाती है, कार्रवाई के नाम पर देर रात में पुलिस उठा कर ले जाती है। हरकेश ने सरदारी से न्याय की गुहार लगा कर मांग की कि स्टूडेंट्स के हितों की रक्षा हो सके।
@DVJChautala@Dchautala
हिसार के क्रांतिमान पार्क में एतिहासिक "छात्र हित महापंचायत" में समस्त छात्रों के साथ उपस्थित... हम छात्र अपनी पूरी व्यथा हमारी सरदारी के समक्ष रखेंगे और उनसे जो भी निर्देश मिलेंगे उसे लेकर आगे बढ़ेंगे ....
हिसार के क्रांतिमान पार्क में एतिहासिक "छात्र हित महापंचायत" में समस्त छात्रों के साथ उपस्थित... हम छात्र अपनी पूरी व्यथा हमारी सरदारी के समक्ष रखेंगे और उनसे जो भी निर्देश मिलेंगे उसे लेकर आगे बढ़ेंगे ....
हिसार के क्रांतिमान पार्क से "छात्र हित महापंचायत" में छात्र संगठनों, सर्व समाज, सर्व खाप के सदस्य पहुँचने शुरू ....
उपस्थित सर्वश्री
-सर्वजातीय जाटू खाप84 के प्रधान कैप्टन भीम सिंह मिताथल जी
-गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर जी
-अखिल भारतीय भट्ट कल्याण सभा के राष्ट्रीयअध्यक्ष रामकुमार भट्ट जी
-झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ जी
-काजला राष्ट्रीय खाप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मांगेराम काजला जी
-सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान चौ.ओमप्रकाश कंडेला जी
-खेड़ा खाप प्रधान सतबीर शर्मा -सिंहमार खाप सदस्य महेंद्र सिंह जी -दाड़नखाप के पूर्व प्रधान सूरजभान घसो जी
-सोमदत्त शर्मा थूआ तपा जी
हरियाणा के हालात देखिए…
एक आम नागरिक को सुबह 4 बजे, गन लोड करके पुलिस कस्टडी में लेने पहुंचती है—और उस व्यक्ति पर आज तक कभी CrPC 107/151 (BNS 126/170) का परचा तक नहीं है।
ऐसे में न्याय की क्या उम्मीद की जाए? हरियाणा सरकार से तो बिल्कुल भी नहीं।
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah
वर्तमान घटनाक्रम पर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद मीडिया कर्मी साथियों से बातचीत और ऐलान कि :
हिसार में 27 अप्रैल को ‘छात्र हित महापंचायत’ के रूप में विशाल प्रदर्शन होगा। हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली का सामाजिक विरोध करेंगे और प्रदेश सरकार और पुलिस के डराने से बिल्कुल नहीं डरेंगे।
एसपी का कहना है कि सीआईए कर्मी ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था और उसके पास कोई हथियार नहीं था। लेकिन नीचे दी गई तस्वीरें उनके प्रेस नोट की बातों को खुद ही झुठलाती हैं:
1. दावा: रास्ता नहीं रोका गया
तस्वीर: साफ दिख रहा है कि पवन रास्ता रोककर, हथियार दिखाते हुए आगे बढ़ रहा है।
2. दावा: ड्यूटी ऑफ कर घर जा रहा था
तस्वीर: वही पवन सिटी थाने के बैरिकेड के पीछे मौजूद दिखाई दे रहा है—क्या इसे “ऑफ ड्यूटी” कहा जाएगा?
3. दावा: सीआईए स्टाफ के पास कोई हथियार नहीं था
तस्वीर: एसपी ऑफिस में सीआईए स्टाफ के पास AK-47 साफ नजर आ रही है।
4. हकीकत: एक वाहन जिसमें अवैध नंबर प्लेट, काले शीशे, प्राइवेट गाड़ी का उपयोग, और डेढ़ साल से टेम्पररी नंबर प्लेट—इसी गाड़ी से हमारा रास्ता रोका गया।
तस्वीरें साफ संकेत देती हैं कि आधिकारिक बयान और ज़मीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से शत्रु को दिया गया कठोर जवाब एक अत्यंत उचित और आवश्यक कदम है। हम देश की सुरक्षा से संबंधित प्रत्येक निर्णय में सरकार के साथ पूर्ण रूप से खड़े हैं। शत्रु को इतना दृढ़ और प्रभावी उत्तर देना आवश्यक है कि वह भविष्य में कोई दुस्साहस करने की हिम्मत न कर सके। आतंकवाद का पूर्ण खात्मा ही शांति की स्थापना का एकमात्र मार्ग है।
#OperationSindoor
डबवाली हल्के के बनवाला गाँव निवासी भाई नवीन धतरवाल पुत्र श्री उमेद सिंह धतरवाल ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल ब्रांच) परीक्षा में परचम लहराकर सिरसा जिले समेत पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। गाँव - देहात के साथी मेहनत करके उच्च पदों को हासिल कर रहे हैं, यह हमारे लिए गौरवमयी क्षण है। आपको व आपके पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई। 💐
सिरसा जिले की बेटी जैसमीन बावा सुपुत्री श्री राजन बावा ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल ब्रांच) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे सिरसा जिले व हरियाणा का मान बढ़ाया है। आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ। उम्मीद करता हूँ कि आप अपनी प्रतिभा के माध्यम से आम जनमानस तक न्याय को प्रभावी तरीके से पहुचाएँगी। आपको व आपके पूरे परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएँ 💐
इनसो के 22 वें स्थापना दिवस पर पूर्व उप- मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी की 10 बड़ी घोषणाएं!
जेजेपी सत्ता में आने के बाद
* हरियाणा में छात्र संघ चुनाव करवाएंगे
* अग्निवीरों के लिए आगे की पढ़ाई फ्री होगी
* छात्रों को बस पास के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे
* टू व्हीलर पर रजिस्ट्रेशन फीस माफ करेंगे
* खिलाड़ियों के लिए रोजाना खुराक के ₹1000 रुपए देंगे
* ओलंपिक खेलों के लिए हर ज़िले जिला में अकादमी बनाएंगे
* NEET और UPSC जैसी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था हमारे प्रदेश में हो इसकी शुरुआत करेंगे और जींद में अकादमी स्थापित करेंगे
* सरकारी नौकरी की फार्म फीस सिर्फ एक बार 500 भरी जाएगी, दुबारा किसी फॉर्म पर कोई फीस नहीं लगेगी
* प्राइमरी से यूनिवर्सिटी तक की एजुकेशन में छात्रों का 5 लाख मैडिकल इंश्योरेंस करेंगे
* जेजेपी का लक्ष्य हमेशा हरियाणा को शिक्षित बनाने का रहेगा
#inso