हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विश्व पटल पर एमडीयू की वैज्ञानिक प्रतिभा ने बढ़ाया हरियाणा का मान! 🚀💪
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक के 15 संकाय सदस्यों और 10 शोधार्थियों सहित कुल 25 शोधकर्ताओं का स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान बनाना पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।
MDU के सभी वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।💐🙏
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के 25 शोधकर्ताओं को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की प्रतिष्ठित सूची में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिलने पर आज टेलीफोन पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।