स्वच्छता को व्यवहार और संस्कार में समाहित कर इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश उपेक्षित गंदे स्थलों (स्वच्छता लक्षित इकाई) के निराकरण के लिए प्रत्येक वर्ष नए नवाचार कर रहा है।
इस वर्ष हमने ब्लैक स्पॉट (स्वच्छता लक्षित इकाइयों / उपेक्षित गंदे स्थल) के समयबद्ध निराकरण हेतु “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” में आज 29 सितम्बर 2025 को "ब्लैक स्पॉट निराकरण व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090" का शुभारंभ किया है।
मुझे विश्वास है कि, हमारा यह कदम स्वच्छता के क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता का अंतिम परिचायक सिद्ध होगा।
इस व्हाट्सएप चैटबॉट- +91 851-900-9090 के माध्यम से प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के नागरिक अपने शहरों के ब्लैक स्पॉट (उपेक्षित गंदे स्थल) के निराकरण हेतु शिकायत सीधे इस नंबर पर भेज सकेंगे।
नागरिक सहभागिता के इस महत्वूर्ण पहलू से शहरी व्यवस्थाओं में सुदृढ़ता आएगी और स्वच्छता शिकायतों की निराकरण प्रक्रिया और सशक्त होगी।
आइए सहयोग करें और अपने शहर और राज्य को सबसे स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
नगर पंचायत मल्हार में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया।। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान व शपथ लिया गया। नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व समस्त ���धिकारी स्वछता दीदी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा|
केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली के समारोह में सूडा और चार नगरीय निकायों को किया पुरस्कृत|
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार द्वारा ‘स्पार्क’ पुरस्कारों ���े नवाजे गए राज्य शहरी विकास अभिकरण व चार नगरीय निकायों के अधिकारियों और लाभार्थियों को सम्मानित किया।
स्वच्छता ही सेवा 2024
‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ संकल्प के साथ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का शुभारंभ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
#SHS2024#SwachhataHiSeva2024#SwabhavSwachhata#SanskaarSwachhata