पटना के अनीसाबाद स्थित पुलिस कॉलोनी ���िव मंदिर में वट सावित्री पूजा के दौरान दीये की लौ से बरगद के पेड़ में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर मौजूद महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने तुरंत पानी और बालू डालकर आग पर ��ाबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ...
#Bihar #Patna #PatnaNews #PatnaAccident #VatSavitriPooja #BiharNews #Nedricknews
लखनऊ के कैसरबाग जिला कोर्ट परिसर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने रविवार को बुलडोजर चलाकर करीब 240 अवैध वकीलों के चैंबरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस प्रशासनिक कार्रवाई का वकीलों ने मौके पर तीखा विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति पर काबू पाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात भारी पुलिस बल को प्रदर्शनकारी वकीलों पर लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद सुरक्षा के बीच अतिक्रमण हटाने का काम पूरा किया गया...
#UttarPradesh #Lucknow #LucknowDistrictCourt #BulldozerAction #LucknowNews #UPPolice #Nedricknews
गुजरात के अहमदाबाद के रानीप इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो ने स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें एक युवती ने पानीपुरी खाते समय पहले बाल और फिर आखिरी पुरी में हड्डी जैसी सख्त चीज मिलने का दावा किया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित कार��रवाई करते हुए संबंधित फूड ट्रक मालिक पर ₹10,000 का आर्थिक जुर्माना लगाया। इसके साथ ही प्रशासन ने मौके से उस फूड ट्रक को भी हटवा दिया है...
#Gujarat #Ahmedabad #Ranip #Panipuri #ViralVideo #StreetFood #FoodSafety #Nedricknews
पंजाब के होशियारपुर में एक कैदी ने पुलिस पर हमला कर दिया। कैदी नसीब सिं�� की मुठभेड़ में मौत हो गई। मेडिकल जांच के बाद अस्पताल से एम्बुलेंस ले जाते वक्त उसने भागने की कोशिश की और सीनियर कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया।
#Punjab #Hoshiyarur #PunjabPolice #Nedricknews
पिता की दूसरी शादी से परेशान बेटी पहुंची कलेक्ट्रेट, न्याय की गुहार
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक अनोखा और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित युवती न्याय की आस में कलेक्ट्रेट पहुंची। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने खुद तो दूसरी शादी कर ली है, लेकिन उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। पीड़िता ने रोते हुए जिल�� प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है.
- युवती ने अपने सगे पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है। कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को जांच कर पीड़िता की मदद करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं...
#UttarPradesh #Kannauj #UPPolice #UPNews #Viralvideos #Nedricknews
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रजिस्ट्रार ऑफिस में देर रात घूस लेकर बैनामा और रजिस्ट्री करने का आरोप लोगों ने आरोप[ लगते हुए कहा कि "दलाल��ं ने देश बर्बाद कर दिया...आम आदमी का काम सरकारी दफ्तरों में समय पर नहीं होता..लेकिन दलाल प्रभावशाली लोग किसी भी वक्त काम करवा लेते है..."
आरोप हैं कि रात्रि के 9:30 हो रहे हैं...रजिस्ट्रार साहब की कुर्सी खाली पड़ी है..लेकिन दफ्तर में लोगों की भीड़ जमा है..आरोप है कि यहां देर रात्रि घूस लेकर बैनामा..रजिस्ट्री की जा रही है..!
#UttarPradesh #Lucknow #RegistrarOffice #ViralVideo #ViralVideo #Nedricknews @UPGovt @AdminLKO
आराम की उम्र में भी दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर बेबस बुजुर्ग
- सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जो इंसान को अंदर तक झकझोर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आँखें नम हो रही हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स को बोरियों से लदे एक भारी ट्रक के पिछले हिस्से में बैठकर सफर करते हुए देखा जा सकता है।
- वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बुजुर्ग, जिनकी दाढ़ी और बाल पूरी तरह सफेद हो चुके हैं, ट्रक के पीछे बोरियों के बीच बेहद तंग जगह पर बैठे हुए हैं। उनके चेहरे पर गहरी झुर्रियां और लाचारी साफ बयां कर रही है कि इस ढलती उम्र में भी वे आराम करने के बजाय जिंदगी की जंग लड़ने और दो वक्त की रोटी कमाने के लिए मजबूर हैं...
#OldMan #ViralVideo #Emotional #EmotionalStory #Nedricknews
'मैं पुलिस से नहीं डरता' गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर फूटा युवक का गुस्सा !
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में एक युवक पुलिस चौकी या थाने के भीतर खड़ा होकर पुलिसकर्मियों के सामने बेहद आक्रामक अंदाज़ में कहता दिख रहा है, "मैं पुलिस से नह��ं डरता"
- युवक का आरोप है कि थाने का स्टाफ आम जनता को डराता-धमकाता है, उनके साथ बदतमीजी करता है और काम के बदले रिश्वत मांगता है। युवक वीडियो में पुलिसकर्मियों से कह रहा है कि उस दिन जो सवाल-जवाब पूछ रहे थे और जो मार-पिटाई की थी, आज वह सब दोबारा पूछ सकते हैं क्योंकि वह अब डरने वाला नहीं है...
#Haryana #Gurugram #HaryanaPolice #ViralVideo #Nedricknews
ISRO के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रवीण मौर्य का मामला देश की सुरक्षा और संस्थागत जवाबदेही से जुड़ा एक बड़ा विवाद बन चुका है। गगनयान मिशन की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी लीक होने का कड़ा विरोध करने पर उन्हें साजिश के तहत निशाना बनाया गया। बिना किसी पारदर्शी जांच के उन्हें "गद्दार" कहकर निलंबित कर दिया गया, जिससे उन्हें भारी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा.
- इस ��मानदारी की कीमत चुकाने के लिए वैज्ञानिक को ड्रग्स (NDPS) जैसे झूठे मामलों में फंसाने के गंभीर प्रयास भी किए गए। अपनी जान बचाने के लिए ��न्हें केरल से भागकर उत्तर प्रदेश में शरण लेनी पड़ी, जिससे उनका पूरा करियर और भविष्य पूरी तरह तबाह हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखने के बाद भी उन्हें सुरक्षा देने के बजाय विभाग द्वारा प्रताड़ित किया गया।
- मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) को सौंप दी है। यह मामला साबित करता है कि देश की गोपनीय सुरक्षा के लिए खड़े होने वाले ईमानदार लोगों को सजा नहीं बल्कि पूरा न्याय और सम्मान मिलना चाहिए...
#ISRO #isroscientists #GaganyaanMission #SupremeCourtOfIndia #HumanRights #Nedricknews
राजस्थान के जोधपुर में दुष्कर्म पीड़ित बहनों को नहीं मिला इंसाफ, बड़ी के बाद छोटी ने भी की आत्महत्या!
- राजस्था के जोधपुर से दो बहनों के साथ हैवानियत का हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं. जोधपुर में चार वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म के कारण बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली तो आरोपित छोटी बहन को शिकार बनाने लगे। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.
- बड़ी बहन को महिपाल नाम के आदमी ने अपने प���रेम जाल में फंसाया. फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया.इसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर महिपाल और उसके 6 दोस्त रेप करने लगे. करीब 4 साल तक ये चला. इस ��ीच वीडियो वायरल करने के नाम पर महिला से पैसे भी वसूले गए.
- काफी मशक्कत के बाद भी न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़कर ज़हर खगकर आत्महत्या कर ली. और चीख-चीख कर समाज को अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बताई और जान दे दी।
- घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। संबंधित चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है...
#Rajasthan #Jodhpur #CrimeNews #WomenSafety #JodhpurNews #Nedricknews
बंगाल में बीजेपी को जिताने वाली महिला का ही टूट गया आशियाना
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है, जहाँ बीजेपी के लिए रात-दिन जमकर चुनाव प्रचार करने वाली एक महिला के ही आशियाने पर सरकार ने बुलडोजर चलवा दिया। अब चुनाव प्रचार करने वाली महिला कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती हुई अब अपनी ही पसंद पर बुरी तरह पछता रही है, लेकिन अवैध निर्माण पर हुई प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब बहुत देर हो चुकी है। यह चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल और शेयर हो रहा है...
#WestBengal #BengalPolitics #BulldozerAction #ElectionResults2026 #ViralVideo #Nedricknews
गाजियाबाद की होनहार बेटी जाह्नवी गोयल ने अमेरिका की प्रतिष्ठित डेनिसन यूनिवर्सिटी में 3 करोड़ रुपये की बंपर स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। डीपीएस गाजियाबाद की इस होनहार छात्रा ने 12वीं की परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किए ह��ं। वह अमेरिका में 'इकोनॉमिक्स एंड ग्लोबल कॉमर्स' के प्रतिष्ठित डबल मेजर प्रोग्राम में अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी।
- जाह्नवी ने बचपन से ही विदेश के टॉप संस्थान में पढ़ने का सपना देखा था, जिसके लिए वह प्रतिदिन 12-12 घंटे तक कड़ी लगन से पढ़ाई करती थीं। यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई यह भारी-भरकम स्कॉलरशिप उनकी ट्यूशन फीस से लेकर रहने-खाने के सारे खर्चों को पूरी तरह कवर करेगी। उनकी इस ऐतिहासिक वैश्वि�� कामयाबी से उनके परिवार, स्कूल और पूरे देश में ��ुशी की लहर दौड़ गई है...
#UttarPradesh #Ghaziabad #DPSGhaziabad #JahnaviGoyal #ScholarshipWinner #DenisonUniversity #StudyInUSA #Nedricknews
अभिनेता अनुपम खेर आम जनता की भीड़ के बीच रील बनाकर पीएम मोदी की मुहिम का सन्देश दे रहे हैं. रोज जान हथेली पर रखकर ट्रैन में धक्के खाने वाली जनता के बीच अभिनेता का यह VIP सफर और कैमरे के सामने दी गई प्रस्तुति अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो को देखकर जनता भी चुटकी ले रही है कि 'रील' चमकाने के चक्कर में 'रियल' समस्याओं का ऐसा मज़ाक उड़ाना सिर्फ स्क्रीन के मंझे हुए कलाकार ही कर सकते हैं...
#AnupamKher #PMModiCampaign #Train #ViralViodeo #Nedricknews
पूर्व जिला जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए हत्या और गंभीर प्रताड़ना के आरोप।
- मध्यप्रदेश के भोपाल में पूर्व जिला जज की बहू और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट ट्विशा शर्मा का शव शादी के पा��च महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर ₹20 लाख के शेयर ट्रांसफर करने, दहेज की मांग, जबरन अबॉर्शन और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। सेना में मेजर भाई और माता-पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
- म��तका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को पत्र सौंपकर दूसरे शहर में मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र मेडिकल जांच जरूरी है...
#MadhyaPradesh #Bhopal #TwishaSharmaCase #BhopalNews #BhopalCrime #NedrickNews
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में BA थर्ड ईयर की छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परीक्षा देने निकली छात्रा की लाश दो दिन बाद घर से 25 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में सड़ी-गली हालत में मिली। बेटी का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
- घटना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी और मृतका के सिरफिरे प्रेमी अंकुश को रविवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले 3 साल से छात्रा के साथ दोस्ती में था, लेकिन उसे किसी अन्य लड़के से बात करते देख वह आगबबूला हो गया था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
- जांच के दौरान पुलिस को मृतका के मोबाइल फोन से एक बेहद भावुक और दर्दनाक नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा था— 'प्लीज सेव मी ग��ड' (भगवान मेरी रक्षा करना)। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी अंकुश से पूछताछ कर रही हैं, जबकि फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है...
#UttarPradesh #Meerut #UPNews #UPPolice #CrimeNews #Nedricknews @Uppolice
धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस फैसले की जानकारी केली कुंज स्थित आश्रम की ओर से माइक के माध्य�� से श्रद्धालुओं और आम लोगों को दी गई. पदयात्रा स्थगित होने की खबर फैलते ही भक्तों में मायूसी छा गई और बड़ी संख्या में लोग आश्रम के बाहर जानकारी लेने पहुंचने लगे....
#PremanandJi #PremanandJiMaharaj #Vrindavan #KeliKunjAshram #PadYatra #Nedricknews