"पदको�� की चमक, राजस्थान के खिलाड़ियों का गौरव"
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रमंडल खेल 2026 एव�� विभिन्न विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की।
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @DIPRRajasthan
"युवाओं का कौशल ही विकसित राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है"
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में स्किल डेवलपमेंट को नई गति मिल रही है। आईटीआई उन्नयन, पॉलीटेक्निक शिक्षा और गांव-ढाणी तक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ युवाओं को भविष्य के अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है।
बालोतरा का पेट्रोकेमिकल एवं रिफाइनरी क्षेत्र, सिवाना के रेयर अर्थ खनिज और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्र राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए द्वार खोल रहे हैं। यही प्रयास राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की ओर ले जा रहे हैं।
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@DIPRRajasthan
संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रेरणादायी अभियान...
वाराणसी से सामाजिक समरसता का पावन संदेश लेकर जयपुर पहुँची मंगल कलश रथ यात्रा का राजापार्क स्थित श्रीराम मंदिर में आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ने संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी से युक्त मंगल कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन एवं अभिनंदन किया।
संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन एवं वचनों के माध्यम से समाज को समता, सामाजिक समरसता, मानव सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। यह मंगल कल��� उसी दिव्य प्रेरणा का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और पारस्परिक सम���मान के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।
'समरसता संकल्प अभियान' के माध्यम से संत गुरु रविदास जी महाराज के लोककल्याणकारी विचारों को राजस्थान के गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी और जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास सामाजिक एकता और समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा जी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी, प्रदेश महामंत्री श्री श्रवण सिंह बगड़ी जी, श्री भूपेंद्र सैनी जी, श्री कैलाश मेघवाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश दाधीच जी, श्री बिहारीलाल बिश्नोई जी, विधायक श्री गोपाल शर्मा जी, प्रदेश मंत्री श्री सीताराम पोसवाल जी सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @DIPRRajasthan
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के कुशल नेतृत्व में 'Rising Rajasthan' विकास और विश्वास की नई पहचान बन रहा है।
राजस्थान सरकार के संकल्प अब तेजी से ज़मीन पर दिखाई दे रहे हैं। निवेश समझौतों पर निरंतर कार्य हो रहा है और प्रदेश विकास, उद्योग तथा रोजग���र के नए अवसरों के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यही है—संकल्प से सिद्धि तक का राजस्थान।
#RisingRajasthan
@BJP4India @BJP4Rajasthan @RajCMO @RajGovOfficial @DIPRRajasthan
@kkvishnoibjp@NDTV_Rajasthan आपकी कार्यशैली, सादगी, पारदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें और जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
यादगार पल... अटूट विश्वास, एक संकल्प।
आज से ठीक एक वर्ष ���ूर्व जयपुर स्थित राजकीय आवास पर आयोजित "स्नेह भोज" कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी, उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी एवं राज्य सरकार के समस्त माननीय मंत्रीगणों के साथ आत्मीय मिलन का अवसर रहा।
यह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि आपसी विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक था। समय आगे बढ़ जाता है, लेकिन ऐसे प्रेरणादायी क्षण सदैव स्मृतियों में जीवंत रहते हैं और राजस्थान के विकास एवं जनकल्याण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
गुरु वंदन : सनातन ���ंस्कृति के प्रति श्रद्धा और सम्मान।
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के निर्देशानुसार आयोजित "गुरु वंदन कार्यक्रम" के अंतर्गत जोधपुर के भीड़ भंजन बालाजी मंदिर, मसूरिया में आनंद भाष्य सिंहासनासीन, शेषमठ पश्चिम पीठाधीश्वर, अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानंदाचार्य पद प्रतिष्ठित स्वामी वैदेही वल्लभ देवाचार्य जी महाराज को प्रदेश सरकार की ओर से शॉल एवं श��रीफल भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुजनों का आशीर्वाद समाज को संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्र��ेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। ईश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#गुरु_पूर्णिमा
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @DIPRRajasthan
आज गुरु पूर्णिमा के अत्यंत पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @BhajanlalBjp जी की अभिनव पहल एवं निर्देशानुसार आयोजित "गुरु वंदन कार्यक्रम" में सहभागिता करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पुनीत अवसर पर चाँदपोल, जोधपुर स्थित शाहपुर पीठ, बड़ा रामद्वारा पहुँचकर श्रद्धेय संत श्री मोहनराम जी महाराज के दर्शन किए। गुरुदेव को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका मंगल आशीर्वा��� प्राप्त किया और समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-शांति व निरंतर समृद्धि की प्रार्थना की। संतों का यह पावन सानिध्य और मार्गदर्शन ही हमारे सुशासन तथा जनकल्याण के संकल्प का मुख्य आधार है।
इस अवसर पर जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र पालीवाल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#गुरु_पूर्णिमा
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @DIPRRajasthan
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
गुरु ज्ञा��, संस्कार और जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके आशीर्वाद से ही जीवन को सही दिशा एवं उद्देश्य प्राप्त होता है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त पूज्य संत-महात्माओं एवं गुरुजनों के श्रीचरणों में सादर प्रणाम। सभी पर उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुष 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह जी तथा महिला 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम करने पर हरजिंदर कौर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आप दोनों की यह शानदार उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।
#Cheer4Bharat #CWG2026
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए, प्रकृति, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।
जल, जंगल, भूमि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्��तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों, विशेषकर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज भाजपा कार्यालय, चेन्नई (तमिलनाडु) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 136वें संस्करण का भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने, 'एक पेड़ माँ के ��ाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने, 'कैच द रेन' के माध्यम से जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का प्रेरणादायी आह्वान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#MannKiBaat
@BJP4Rajasthan @BJP4India @BJP4TamilNadu @BhajanlalBjp @madanrrathore @NitinNabin
राज्य मंत्री केके विश्नोई का बढ़ता राजनीतिक कद...!!
मालानी के "विकास पुरुष" के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके गुड़ामालानी विधायक एवं राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई आज अपने कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्धता के कारण निरंतर नई बुलंदियों की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं।
गुड़ामालानी की धरती पर विकास की नई इबारत लिखने के साथ साथ वे भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
उनकी कार्यशैली में सियासी शोर कम और ज़मीनी अमल अधिक दिखाई देता है।
दक्षिण भारत का राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण प्रदेश #तमिलनाडु जिसकी राजनीति लंबे समय से द्रविड़ दलों के प्रभाव में रही है
वहाँ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के उद्देश्य से मंत्री केके विश्नोई पिछले तीन दिनों से चेन्नई में प्रवास पर हैं।
यह दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इसी क्रम में आज उन्होंने चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सामूहिक रूप से सुना तथा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक ऊर्जा और जनसंपर्क को नई गति देने का प्रयास किया।
सियासत में वही चेहरा वक़्त की पेशानी पर अपनी पहचान दर्ज करता है जो पद से नहीं बल्कि अपने कर्म, व्यवहार और समर्पण से लोगों के दिलों में जगह बनाता है।
#केके_विश्नोई का यह बढ़ता हुआ राजनीतिक सफ़र भ��� उसी सिलसिले की एक नई दास्तान लिखता नज़र आ रहा है।
@kkvishnoibjp ❤️
आज गुड़ामालानी स्थित माँ अमृता देवी ईको पार्क के विकसित हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर जल व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
यह पार्क क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली ��वं प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह ईको पार्क गुड़ामालानी वासियों के लिए प्रकृति के बीच सुकून, मनोरंजन एवं प्रेरणा का एक सुंदर केंद्र बनेगा।
प्रकृति एवं जीव-जंतुओं की सेवा हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति करुणा का भाव हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
@BJP4Rajasthan @BJP4India @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madanrrathore @DIPRRajasthan
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा! 🇮🇳
#T20WorldCup में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को परास्त कर विश्व कप पर विजय हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं ��ुभकामनाएं!
आप सभी की मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने 140 करोड़ देशवासियों का मस्तक पुनः गर्व से ऊंचा किया है।
#INDvsNZ #T20WorldCup2026final