आज रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी बैठक में जननायक सम्मान दिवस समारोह के अवसर पर देश-प्रदेश की सबसे विशालतम रैली के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई प्रेषित की
इसी कड़ी में आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
प्रेस विज्ञप्ति
इंडियन नेशनल लोकदल
राई हल्के में जजपा को बड़ा झटका: प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो में शामिल
इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाल��� ने खेवड़ा पहु��चकर कार्यकर्ताओं को पार्टी में किया शामिल।
हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला
चौधरी देवीलाल की नीतियों और ओमप्रकाश चौटाला के दिखाए रास्ते पर चलकर इनेलो को करेंगे मजबूत: अजीत आंतिल
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को आज राई हलका में उस समय एक बहुत बड़ी सफलता मिली, जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व चेयरमैन ��र राई हल्के से पूर्व प्रत्याशी रहे अजीत आंतिल खेवड़ा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जजपा को अलविदा कह दिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में अजीत आंतिल और उनके समर्थकों ने इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।
आज इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला विशेष रूप से खेवड़ा गाँव पहुँचे थे, जहाँ आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में अजीत आंतिल की अध्य��्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनेलो का दामन थामा। अभय सिंह चौटाला ने सभी साथियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे: अजीत आंतिल
इस अवसर पर अजीत आंतिल खेवड़ा ने कहा कि वे जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए उन्होंने संकल्प लिया कि वे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलकर राई हल्के सहित पूरे सोनीपत जिले में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।
हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: अभय चौटाला
नवागंतुक साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा
"आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। देश और प्रदेश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जंतर-मंतर पर अपनी जायज माँगों के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज को सरकार बेरहमी से कुचलने का प्रयास कर रही है। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सभी प्रदर्शनकारिय���ं की माँगों का पुरजोर समर्थन करती है।"
अभय चौटाला ने आगे कहा कि चाहे हरियाणा के हक के पानी (SYL) की लड़ाई हो, बुढ़ापा पेंशन का अधिकार हो या जनता से जुड़ा कोई अन्य मुद्दा, आज केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही सड़कों पर उतरकर जनहित की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि अजीत आंतिल और उनकी पूरी टीम के आने से सोनीपत जिले में इनेलो का संगठन और अधिक मजबूत व गतिशील होगा।
इस मौके पर अजीत अंतिल के अलावा सतबीर मुकीमपुर, रणबीर खेवड़ा, महेंद्र कटारिया, आजाद नंबरदार, शमशेर खेवड़ा, जोगिंदर, रामफल पलडी, रघबीर मुकीमपुर, हवासिंह बड़ोली, मनोज बड़ोली, आजाद नान्दनोर, रमेश सारपुर, जगदीश सेरसा, ओम प्रकाश गढ़मलिक, राज पलड़ी खुर्द, जगबीर चौहान देसरा, बलबीर मुकीमपुर, जगदीश मुकीमपुर, जय भगवान मुकीमपुर, राम कुमार फौजी, सुरेंद्र मुकीमपुर, राम कुमार सेवली, सूरज भान जाटीकला, कपिल बसोदी, नीरज वेद, ओम प्रकाश, बलबीर आदि सेकड़ो ग्रामीणों ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, कृष्ण मलिक, अनूप दहिया, आनंद खत्री, विकास मलिक, राजेश पलड़ी, र��जवीर जोगी, इशू दहिया, कर�� चहल, अशोक राणा, बलवान नम्बरदार, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देश के युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकार���ं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए जंतर-मंतर, नई दिल्ली में जारी प्रदर्शन में कल शाम 4:00 बजे रानियां विधानसभा से इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला जी शामिल होंगे।
@Achautala जी ऐसे पहले विधायक हैं जिन्होंने स्वयं को "पहला कॉकरोच विधायक" बताते हुए युवाओं की इस मुहिम को खुला समर्थन दिया था। अब वे स्वयं जंतर-मंतर पहुंचकर इस आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति या एक संगठन का नहीं, बल्कि ���िक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, युवाओं के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवाज़ है। इसी क्रम में सोनम वांगचुक जी के आमरण अनशन के प्रति भी एकजुटता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से उठ रही जनभावनाओं का समर्थन किया जाएगा।
🗓️ कल 17 जुलाई
🕓 समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: जंतर-मंतर, नई दिल्ली
आइए, शिक्षा न्याय, युवाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की इस आवाज़ को और मजबूत बनाएं।
@Wangchuk66 @abhijeet_dipke
@Cockroachisback
चैनत गाँव की यह ऐतिहासिक जीत अपने हक़ और अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ी गई जनशक्ति, संघर्ष और अडिग संकल्प की जीत है…
इस गौरवपूर्ण विजय पर सभी ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हांसी हल्के के गांव चैनत गांव में पीने के पानी के लिए चल रहे धरने पर पहुँच कर समर्थन दिया।
ग्रामवासियों के साथ INLD का प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़ा है। भाजपा सरकार लगातार आम जनता को परेशान करने का काम कर रही है।
#Inld#inldforharyana#chanot@AbhaySChautala
चानौत धरने पर पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन कर रहे दादा टेकराम का ऐफिडेविट आया सामने।
शपथपत्र (ऐफिडेविट) में लिखा कि अगर मेरे को कुछ हुआ तो इसके दोषी विधायक #Vinod#Bhayana , एसपी हांसी विनोद कुमार व डीसी हांसी राहुल नरवाल होंगे।
आज दादा टेकराम की शुगर 42 दर्ज की गयी है।
#Haryana
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट लोकतंत्र पर सीधा हमला है। अगर किसी के विचारों से असहमति है तो उसका जवाब बहस से दीजिए, तर्क से दीजिए, लेकिन थप्पड़ और हिंसा से नहीं…
यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि उन तमाम युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास है जो अपने अधिकारों और ��विष्य की बात कर रहे हैं।
@abhijeet_dipke युवाओं के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। ऐसे में उनके साथ हुई यह घटना बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं हो सकता।
हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाए।
याद रखिए विचारों को थप्पड़ों से नहीं हराया जा सकता। आवाज़ जितनी दबाई जाएगी, उतनी ही बुल��द होगी।
इनेलो आपके द्वार - जनसंपर्क अभियान
आज आदमपुर विधानसभा के गांव फ्रांसी, असरावां, कालीरावण, मोठसरा, कोहली, खैरमपुर और आदमप��र मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं , पदाधिकारियों और सम्मानित ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत BLA-2 नियुक्ति, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हल्का अध्यक्ष श्री जंगबहादुर पचार जी, युवा जिला महासचिव एवं आदमपुर BLA-1 चेतराम ढाका और हल्का महासचिव श्र�� अनिल डूडी जी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री वजीर किरडोलिया जी , देवेंद्र जी, वीरसिंह जी, संदीप कुमार जी, सतबीर जी खैरमपुर, लालचंद जी असरावां , चांदीराम जी फ्रांसी, अशोक कुमार मोठसरा , वजीर ज्यानी जी ( युवा प्रदेश महासचिव) अशोक यादव जी ( शहरी अध्यक्ष), युवा साथी राजिंदर कोहली, पूरण सिंह कोहली, अजय कोहली और अन्य साथी मौजूद रहे।
बैठक में प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के सत्यापन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन पर विस्तार से चर्चा हुई।
मजबूत संगठन • सच्चा जनसंपर्क • सफल अभियान
इनेलो का संकल्प -हर मतदाता तक पहुंच, हर कार्यकर्ता का सम्मान। 💚👓
@AbhaySChautala @ProfSampatSingh @OfficialINLD @iamgauravgg @kschautala @Achautala
कभी हरियाणा की शान रही कपास की खेती आज गंभीर संकट से गुजर रही है।
पिछले 7 वर्षों में कपास का रकबा लगभग 70% तक घट गया है। 2019-20 में जहां लगभग 8 लाख हेक्टेयर में कपास की खेती होती थी, वहीं आज यह घटकर मात्र 2.82 लाख हेक्टेयर रह गई है। लगातार बढ़ती लागत, नकली बीज, कीट प्रकोप और फसल नुकसान ने किसानों को भारी आर्थिक संकट में धकेल दिया है।
विशेषज्ञ चेतावनी देते रहे, किसान संगठन आवाज उठाते रहे, लेकिन सरकार की नीति��ां कपास उत्पादक किसानों को राहत देने में विफल साबित हुई हैं। जब प्रति एकड़ लागत ₹40,024 हो और औसतन ₹15,142 का घाटा हो, तो किसान खेती कैसे बचाए?
किसान को भाषण नहीं, बल्कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, फसल सुरक्षा, नकली बीजों पर सख्त कार्रवाई और नुकसान का समय पर मुआवजा चाहिए।
सरकार को जवाब देना होगा कि किसानों की इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है?
@AbhaySChautala @ITCellINLD
हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन
आज भगवानगढ़,यमुनानगर में श्री महिपाल भगवानगढ़ जी व अन्य सम्मिलित साथियों का पुन: इनेलो परिवार मे दिल की गहराइयों से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपके पुनः इनेलो परिवार से जुड़ने से संगठन को औ�� अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नया उत्साह एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।
हम आशा करते हैं कि आपके अनुभव, समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और शक्ति मिलेगी।
इनेलो परिवार में आपका पुनः स्वागत है।
आज जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महँगाई के खिलाफ़ जिला मुख्यालय जींद पर जोरदार रोष प्रदर्शन कर जनता की आवाज़ बुलंद की गई। यह संघर्ष किसी दल का नहीं बल्कि हर उस परिवार का है जो बढ़ती कीमतों के बोझ तले पिस रहा है।
#INLDHaryana#INLD#jind#jindcityheartofharyana#PardeepGill
सरकार की जनविरोधी नीतियों और आसमान छूती महँगाई के खिलाफ़ आज जिला मुख्यालय जींद पर जोरदार रोष प्रदर्शन कर जनता की आवाज़ बुलंद की गई। यह संघर्ष किसी दल का नहीं बल्कि हर उस परिवार का है जो बढ़ती कीमतों के बोझ तले पिस रहा है।
#INLDHaryana#INLD#jind#PardeepGill#AbhayChautala
👉 हर रोज बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना हुआ दूभर
👉 एक तरफ बेरोजगारी ऊपर से महंगाई को मार
👉 गरीब विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध इनेलो का हल्ला बोल प्रदर्शन
📣आइये जन��ित की इस लड़ाई के आप भी भागीदार बने।
दिनाँक - 1 जून
समय - 9:30 AM
स्थान - इनेलो जिला इकाई
@AbhaySChautala
युवा रातों की नींद बेचकर किताबों में भविष्य खोज रहा है और मां-बाप अपनी इच्छाएं मारकर बच्चों के सपनों को सहारा दे रहे हैं…
लेकिन बदले में सिस्टम क्या दे रहा है पेपर लीक, सर्वर क्रैश, पर���क्षा रद्द और फिर एक खोखला बयान कि जांच होगी…
कभी SSC, GD, कभी NEET तो कभी किसी और भर्ती परीक्षा। हर बार लाखों युवाओं की मेहनत को सिस्टम की नाकामी कुचल ही देती है।
ये सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं है बल्कि देश के युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है।जिस उम्र में युवाओं को अपने सपनों के लिए लड़ना चाहिए उन्हें भ्रष्ट सिस्टम, माफियाओं और अव्यवस्था से लड़ना पड़ रहा है।
भाजपा सरकार बतायें की आख़िर कब तक म���हनत हारती रहेगी और धांधली जीतती रहेगी?
BJP की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो का 1 जून को 23 जिलों में प्रदर्शन!
हरियाणा कि एक ही आवाज़
“युवा को रोजगार दो,
महंगाई पर रोक लगाओ!”
#Mahangai#BJPFail#YouthUnemployment#INLD