एमएसपी आज के समय में मोदी सरकार के पाखंड का प्रतीक बन गई है।
जिस बात की माँग ख़ुद मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी करते थे आज प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी उसी का विरोध कर रहे हैं।अजीब बात है!
#MSP#FarmerProtest
किताबवाला में इस बार हमारी मेहमान थीं, प्रोफेसर स्वाति नारायण. उनकी किताब “Unequal: Why India Lags Behind Its Neighbours” पर बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे मानव विकास के कुछ जरूरी पैमानों पर भारत, बांग्लादेश और नेपाल से भी पिछड़ गया है. भारत में ही उत्तर और दक्षिण के राज्यों में किस तरह विकास का अंतर है. साथ ही कहां है उम्मीद की किरण?
Full Video: https://t.co/zT4bn814p9
#Kitabwala #Books
@TenguriyaDeepak@SNavatar
और उनमें ना अंट पाने के झगडे हैं
हम आरक्षित हैं
इसलिए हमें आरक्षण मिलता है
मंदिरों - मस्जिदों - नौकरियों में
जहां हम भक्ति और योग्यता के आधार पर नहीं
अक्षमताओं के आधार पर प्रवेश पाते हैं
और बादशाहों और गुलामों के प्यादे बन जाते हैं।
--कुमार मुकुल !
@ravishndtv
@Thelallant58
चर्मकार कुम्हार ललबेगिया और बहुत कुछ हैं
क्योंकि हमडॉक्टर इंजीनियर नेता वकील कलक्टर
ठेकेदार कमिश्नर कुछ भी नहीं हैं
उनके लिए क्लब हैं पांच सितारा होटल हैं
एअर इंडिया की सेवाएं हैं
हमारे लिए मंदिर - मस्जिद - गिरजा पार्क और मैदान हैं
हमारे नेताओं के नाम पर
कविता : देवताओं की खेती
देवता बोए जाते हैं
उगायी जाती है फ़सल
अंध स्रद्धा और अंधभक्ति के माध्यमों से
सोंके हुए मानवों के शारीरिक रक्त से
सींचे जाते हैं देवता
और जब होती है फ़सल तैयार
तो सिर्�� ठूंसता परजीवी।
---पवन परस्तिश
@
औरत का रोना बुनियाद का रोना है
औरत का रोना सभ्यता का रोना है
औरत का रोना निर्माण का रोना है
औरत का रोना मनुष्यता का रोना है
औरत का रोना मानवता का रोना है
औरत का रोना उसके समय का रोना है
और जब समय रोता है तो देता है शाप,
और फ़िर होता है
कभी न रुकने वाला महायुद्ध
--पवन
ईश्वर है तो देर सबेर
कर्मकांड भी है
कर्मकांड हैतो
फिरउसे पूरा कराने वाले
परजीवी भी
अब परजीवी तो
मेहनत करने से रहे
वे तो किसी का
खून चूसकर ही पलेंगे
परजीवी फिर शासन को
नए ढंग से परिभाषित करेंगे
प्रियवर,अब ठीकसे सोचो और कहो
ईश्वर के बारे में
तुम्हारा क्या विचार है?
@बसंत त्रिपाठी
इतिहास के बहुत से भ्रमों में से
एक यह भी है
कि महमूद ग़ज़नवी लौट गया था
लौटा नहीं था वह
यहीं था
सैकड़ों बरस बाद अचानक
वह प्रकट हुआ अयोध्या में
सोमनाथ में उसने किया था
अल्लाह का काम तमाम
इस बार उसका नारा था
जय श्रीराम।
--नरेश सक्सेना जी !
#nooh#Gurugram
भीड़
_______
मैं देख रहा हूं
एक भीड़ जा रही है
क्या फर्क पड़ता है कि कहां जा रही है?
मक्का जा रही है,
मदीना जा रही है,
अयोध्या जा रही है,
मथुरा जा रही है,
जेरूसलम जा रही है,
बेतलहम जा रही है - क्या फर्क पड़ता है कि कहां जा रही है?
मुझसे पूछती है - चलोगे?
मैं अस्वीकृति में हिलाता हूँ सिर,
प्रत्युत्तर में वे उठाते हैं भौहें और
मेरा सिर एक झटके में गिर पड़ता है।
अब-मैं नहीं देख पा रहा हूं- लेकिन
दृश्य यह है कि भीड़ अभी भी जा रही है...
अजय दुर्ज्ञेय
हम अब कितना ज़िंदा है? / त्रिपुरारि
मणिपुर एक मंदिर है
जहाँ के देवताओं ने अचानक ख़ुदकुशी कर ली
वो सारे देवता जिनको गुमां-सा था
कि उनको पूजने वाले बहुत ही नेक बंदे हैं
दयालु क़िस्म के ये लोग सारे ही
हमेशा दूसरों की राय का सम्मान करते हैं
ये करुणा की नज़र से देखते हैं सारी दुनिया को
किसी भी शख़्स का नुक़्सान तक होने नहीं देते
भले कोई भी क़ीमत ही चुकानी क्यूँ न पड़ जाए
ये अपनी ग़लतियों से सीखने वाले
समय की ग़लतियों को ठीक करते हैं
ग़रीबों की मदद करने की आदत तो
लहू के साथ इनके रक़्स करती है
ये अद्भुत साहसी इक नस्ल है यानी
क्षमा करने की ख़ातिर बे-वजह तैयार रहती है
ज़माने के दुखों में दुख जताती है
ये चौड़ी छातियों वाले
ज़रूरत की घड़ी में जान तक क़ुर्बान करते हैं
मुसीबत में भी ये ईमान से हरगिज़ नहीं हटते
किसी की पीठ के पीछे बुराई तक नहीं करते
यही तो हैं जो अपनी इंद्रियों पर राज़ करते हैं
‘��रैक्टर’ पर ख़ुशी से नाज़ करते हैं
न जाने क्यूँ मगर उन देवताओं को यक़ीं-सा था
ये सारे लोग जो उपवास रखते हैं
किसी के हक़ की रोटी खा नहीं सकते
ये अपनी हद के आगे जा नहीं सकते
मगर ये वक़्त तो सारे गुमां के टूटने का है
बड़ी कड़वी सच्चाई है
कि सारे देवताओं के ये सारे पूजने वाले दरिंदे हैं
किसी के हक़ की ये इज़्ज़त नहीं करते
ये वहशी हैं जो अक्सर ख़ून पीकर शांत होते हैं
ये क़ातिल हैं जो अब हैवानिय��� के दोस्त पक्के हैं
इन्हें इंसानियत की फ़िक्र तो क्या ज़िक्र से मतलब नहीं है
यही वो लोग हैं
जो देवियों के साथ में गैंग रेप करते हैं
भरे बाज़ार में उनकी नुमाइश ऐसे होती है
कि जैसे ज़िंदगी एक बद-दुआ हो एक गाली हो
यही वो लोग हैं
जो देवियों की इज़्ज़तें नीलाम करने से नहीं डरते
ये सबकुछ देखकर
उन ग़ैर-हिम्मत देवताओं का तो मर जाना ही लाज़िम था
वो सारे देवता तो मर चुके
लेकिन यहाँ हर शख़्स को अब सोचना होगा
अगर कुछ मातमी मंज़र दिलों को शाद करते हैं
तो इस माहौल में जीना मुनासिब है या सौदा है?
सवालों की कटारी से ज़ेहन को छीलना होगा
हमें ये बात ख़ुद से पूछनी होगी
कि हम अब कितना ज़िंदा है?
Tripurari Kumar Sharma
#Manipur_Violence #मणिपुरहिंसा
औरत की आबरू ही तो उसका जहान है
वो ही तो उसका धर्म है वो ही ईमान है
उसके बिना ये जिंदगी मुर्दा समान है
बुझती हुई शमा का ये जलता बयान है।
शर्म करो @BJP4Manipur@narendramodi
खूब धर्म के रक्षक बनते हो, आज फ़िर औरत की अस्मिता लुटी है और आप विदेशी चौखट चाट रहे हैं
@aajtak@TheLal
इतिहास साक्षी है जब भी किसी आताता���ी ने स्त्री का हरण किया है या चीरहरण किया है उसकी क़ीमत संपूर्ण मनुष्य ज़ाति को चुकानी पड़ी है।
जैसे सत्य, तप, पवित्रता और दान ‘धर्म’ के चार चरण होते हैं वैसे ही ‘लोकतंत्र’ के भी विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व पत्रकारिता रूपी चार चरण होते हैं। लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों को एक दूसरे के साथ लय से लय मिलाकर चलना होगा तभी वे लोक को अमानुषिक कृत्यों के प्रलय के ताप से मुक्त कर पाएंगे।
अब स���य आ गया है जब सभी राजनीतिक दलों और राजनेताओं को, मीडिया हाउसेस व मीडिया कर्मियों को अपने मत-मतान्तरों, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों को भूलकर राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण के लिए सामूहिक रूप से उद्यम करना होगा क्योंकि ये राष्ट्र सभी का है, सभी दल और दलपति देश और देशवासियों के रक्षण, पोषण, संवर्धन के लिए वचनबद्ध हैं।
हमें स्मरण रखना चाहिए- स्त्री का शोषण, उसके ऊपर किया गया अत्याचार, उसका दमन, उसक��� अपमान.. आधी मानवता पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर एक कलंक की भाँति है। 🙏
एक समाज के र���प में क्या हम सचमुच मर गए हैं ? एक पांचाली के चीरहरण से राजवंश नष्ट हो गए और यहाँ पार्टियों के पक्षकार अभी भी अपनी-अपनी दुकानों और मालिकों को जस्टिफ़ाई कर रहे हैं ? पार्टी-प्रवक्ता व अपरोक्ष प्रवक्ता बात घुमा रहे हैं कि “तब क्यूँ नहीं बोले? उस पर क्यूँ चुप हो ? दूसरा पक्ष भी तो देखो “ हद्द है 🥲 औरत होकर औरतों के प्रति अपराध से आँखें मोड़कर बहाने ढूँढ रही हो ? इतनी गिर गई तुम्हारी दृष्टि? थोड़ी तो श��्म बचा कर रखो 🤮
मोहतरम यूँ पाँव लटकाए हुए हैं क़ब्र में
चाहिए लड़की कोई सोलह कोई उन्नी�� की
फ़लसफ़े की रौशनी में रूह नंगी हो गई
क्यूँ नहीं उठती है अब कोई नज़र तफ़्तीश की
ज़िस्म की घाटी में अब इलहाम ढूँढ़ा जा रहा
ये घिनौनी लत है कोरे गाँव के जगदीश की
---अदम गोंडवी !
#ManipurViolence
@BJP4M
ये तस्वीरें किसी औरत के लिए ज़िंदगी भर का वो दाग़ है जो कभी नहीं मिट सकता.. ये सोच कर भी मन डर की हर सीमा लां�� जाता हैं कि इन मासूम औरतों पर क्या बीती होगी.. मणिपुर का ये विडियो मई का है..वाहियात दरिंदे नग्न अवस्था में दो रोती बिलखती,असहाय महिलाओं की परेड करवा रहे हैं, एसी हरकतें कर रहे हैं कि आत्मा को चीर दे।
एन बिरेन सिंह @NBirenSingh कोई लज्जा बाक़ी हो तो फ़ौरन अपने पद से इस्तीफ़ा दे दीजिए.. और केंद्र सरकार से दो टूक सवाल- अब और किस चीज़ का इंतज़ार करेंगे?
सुना है घोंसले से कोई बच्चा गिर पड़े ��ो सारा जंगल जाग जाता है
सुना है जब किसी नद्दी के पानी में
ए के घोंसले का गंदुमी रंग लरज़ता है
तो नद्दी की रुपहली मछलियाँ उस को पड़ोसन मान लेती हैं
कभी तूफ़ान आ जाए, कोई पुल टूट जाए तो
किसी लकड़ी के तख़्ते पर
सुना है जंगलों का भी कोई दस्तूर होता है
सुना है शेर का जब पेट भर जाए तो वो हमला नहीं करता
दरख़्तों की घनी छाँव में जा कर लेट जाता है
हवा के तेज़ झोंके जब दरख़्तों को हिलाते हैं
तो मैना अपने बच्चे छोड़ कर
कव्वे के अंडों को परों से थाम लेती है
प्रधानमंत्री मोदी जी ,
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की तस्वीरें जरुर आप तक भी पहुँची होगी . तस्वीरें देखकर कोई भी इंसान हिल जाएगा . काँप जाएगा .
क्या आपकी आत्मा नहीं कचोटतीं है ?
पहली बार ट्विटर जब मैंने उन महिलाओं की ब्लर तस्वीर देख��� तो तुरंत मोबाइल बंद कर दिया . थोड़ी देर तक विचलित रहा ये सोचकर कि क्या गुजरी होगी उन महिलाओं पर .
ऐसी स्थिति क्यों हुई ? कौन ज़िम्मेदारी लेगा ?
अब तक आपने न तो मणिपुर पर कोई बयान दिया है , न ही जाना जरुरी समझा है .
क्या अब भी आपको नहीं लगता कि एक बार कम से कम मणिपुर जाना चाहिए ?
आप दुनिया घूम रहे हैं . चुनावी रैलियाँ भी कर रहे हैं . भानुमति का कुनबा भी बना रहे हैं . बस मणिपुर नहीं जा रहे हैं . न ही वहाँ के ��ोगों के ज़ख़्मों पर मरहम लगा रहे हैं .
#ManipurViolence