हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सैनी जी से मेरी प्रार्थना है कि वो मंडियों में जाएं और किसानों की दुर्दशा का जायजा लें। किस तरह आज हरियाणा में किसान परेशान है ?
किसी भी किसान की उपज MSP पर खरीदी नहीं जा रही है। आपने वादा किया था चुनाव के बाद 3100 रुपये MSP होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2320 रुपए MSP है लेकिन किसान की फसल 1800 से 2000 तक खरीदी जा रही है।
ऊपर से 300 से ज्यादा क��सानों को पराली जलाने पर ब्लैकलिस्ट कर दिया है कि वो आने वाले 2 साल तक अपनी फसल नहीं बेच सकते। सैकड़ों किसानों के चालान काटे जा रहे हैं और सरकार किसानों को संसाधन उपलब्ध करवाने में असमर्थ है उसका दंड भी किसानों को दिया जा रहा है। आज नारनौंद हल्के में पराली के गठे बनाने की सिर्फ 3 मशीनें है, अगर उनके आधार पर कार्य हो तो एक किसान की बारी आने में डेढ़ से दो महीनों के समय लगेगा।
अधिकारियों और कागजी लिखावट को छोड़कर आप स्वयं धरातल पर जाएं और किसानों की हालत का जायजा लें।
तीसरी बार सरकार बनने के मद में चूर आदरणीय किसानों पर जुल्म ना करें क्योंकि आपके मुंह का निवाला भी इन्हीं की मेहनत से पहुँचता है। सरकार किसानों को आतंकवादी न समझ अन्नदाता की तरह इनके साथ व्यवहार करे।
#Narnaund
#farmer
#MSP
#jassipetwar
खनौरी बाॅर्डर पर सरकार द्वारा रास्ता बंद किया गया है।
खनौरी बाॅर्डर पर किसानों ने खुद से आने-जाने के लिए 2 दिन पहले दूसरा रास्ता तैयार किया था। लेकिन कुछ घटिया मानसिकता वाले लोगो ने पानी डालकर इस रास्ते को वापिस खराब कर दिया। ये रास्ता बार्डर पर बैठे किसानों ने अपने लिए नहीं बनाया था, इस रास्ते ये बार्डर के आस-पास के गांव के सभी लोग इधर-उधर जाते है। लेकिन कुछ घटिया मानसिकता के लोग जो किसानों को बदनाम करने मे लगे है, वे बार-बार ऐसी हरकतें करते रहते है।
#FarmerProtest
मेरी अनुपस्थिति में मेरी धर्मपत्नी श्रीमती शिल्पा जस्सी पेटवाड़ जी ने भकलाना में श्री मनोज जी, सीसाय कालीरामण श्री रामनिवास गिल जी, बास बादशापुर में श्री राकेश मोर जी,
भैणी अमीरपुर में श्री कृष्ण जी, बड़छप्पर में श्री श्यामा जी के दशोटन कार्यक्रमों में भाग लेकर परिवाजनों को मंगलकामनाएं प्रेषित की।
साथ ही पेटवाड़ ऑफिस पर मिलने आई मेरी मातृ शक्ति से आशीर्वाद प्राप्त किया।
#Narnaund
#jassipetwar
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
नंगूरा (जींद ) गांव में किसानों ने रोड़ जाम कर दिया !
पत्रकार:-ताऊ जाम क्यों लगाया है ?
किसान :-15 दिन हो गए, धान की MSP पर खरीद नहीं हुई, नंगूरा अनाज मंडी में 30 हजार क्विंटल धान पड़ी है @NayabSainiBJP
8 अक्टूबर को भी एक हफ्ता हो गया, ₹ ₹3,100/क्विंटल पर कब खरीद होगी, कब ??
महिला कोच के साथ छेड़खानी करने वाला मंत्री संदीप बीजेपी का था !
पहलवान के साथ छेड़खानी करने वाला बृज भूषण बीजेपी से था ! !
हिसार में खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी कर रहे
भीम सेन अग्रवाल बीजेपी से जुड़ा हुआ है !!!
आखिर हर आरोपी का बीजेपी से कनेक्शन कैसे होता है ?
@BajrangPunia@Phogat_Vinesh
भारत के महान उद्योगपति, पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी के निधन पर मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
आज देश ने एक महान लीडर खो दिया, जो देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
श्री टाटा जी एक ऐसे उद्योगपति थे जिन्होंने मानवता की सेवा में अपनी ज़िंदगी समर्पित की। उनकी ईमानदारी, नैतिकता, और दयालुता ने उन्हें एक अनूठा लीडर बनाया।
उनका अनुकरणीय जीवन हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
#RatanTata
#रतन_टाटा
आपका स्नेह पाकर अभिभूत हूँ नारनौंद और पेटवाड़..!
कल चुनाव परिणाम के बाद मेरे राम गाम पेटवाड़ आगमन पर मेरे नारनौंद और पेटवाड़ परिवारजनों द्वारा किए गए स्वागत और दिए गए सम्मान को पाकर म���ं अभिभूत हूँ।
मेरे प्रति जो आपका विश्वास है यह मैं कभी टूटने नहीं दूँगा, हमेशा आपके बीच, आपके हर सुख दुःख का साथी बनकर खड़ा मिलूंगा।
@BhupinderShooda
@DeependerSHooda
@INCHaryana
#jassipetwar
#Narnaund
#MLANarnaund
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
#haryanaelection2024
#HaryanaCongress
धन्यवाद नारनौंद...!
एक गरीब किसान मजदूर के बेटे पर विश्वास जताकर विधानसभा में भेजने के लिए मेरे नारनौंद परिवार का कोटि-कोटि आभार..!
#Narnaund#jassipetwar