जय जगन्नाथ!
समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्��प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है।
महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और ��ल्याण की कामना करता हूँ।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु श्री सतीश पूनिया जी एवं डॉ. अलका गुर्जर जी को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संगठन के प्रति ��पकी दीर्घकालिक निष्ठा, जनसरोकारों की गहरी समझ और सार्वजनिक जीवन का व्यापक अनुभव निश्चित रूप से संसद के उच्च सदन में राजस्थान के हितों को प्रभावी स्वर प्रदान करेगा।
@DrSatishPoonia @alka_gurjar
आज, संसद भवन नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्���्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री @JPNadda जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्नेह और मार्गदर्शन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रहित एवं लोककल्याण से जुड़े समसामयिक मुद्दों, विकासात्म��� पहलों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
@BJP4India
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रणेता, महान वैज्ञानिक, पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर सादर नमन।
भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना के साथ उन्होंने भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान की नींव रखी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना के माध्यम से देश को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आ���्मनिर्भर बनाया।
उनकी दूरदृष्टि से देश में अंतरिक्ष विज्ञान का उपयोग संचार, मौसम पूर्वानुमान और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए हो पाया। उनकी प्रेरणा से आज भारत अंतरिक्ष में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है।
#विक्रम_साराभाई
अल्मोड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती हेमा गैड़ा जी एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी के नामांकन में सम्मिलित होकर उन्हें पार्टी के ���भी साथियों संग जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
आज जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी की गरिमामयी उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
यह दिन हमें उन असंख्य निर्दोष लोगों के दुःख, त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्हें 1947 के विभाजन के दौरान अपना घर, ज़मीन, परिजन और पहचान तक खोनी पड़ी। लाखों लोगों की पीड़ा, विस्थापन और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
आइए, हम सब मिलकर उन पीड़ित आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करें और यह संकल्प लें कि भारत की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमच��द बैरवा जी, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जी, राज्य मंत्री श्री गौतम दक जी व श्री के.के. विश्नोई जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी व श्री अरुण चतुर्वेदी जी, कार्यक्रम सहसंयोजक श्री रामलाल शर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,801 करोड़ की लागत वाली लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के (फेज-1बी) को मंजूरी दी है।
इस परियोजना का कॉरिडोर 11.165 कि.मी. लंबा होगा और इसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशनों को मिलाकर कुल 12 स्टेशन होंगे। चरण-1बी के प्रारंभ होने पर लखनऊ शहर में 34 कि.मी. का ��ेट्रो रेल नेटवर्क संचालित होगा।
मेट्रो सेवा के विस्तार से लखनऊ के लोगों को बढ़ते यातायात से होने वाली समस्याओं से निजात मिलने के साथ-साथ बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित और किफायती परिवहन की सुविधा मिलेगी।
विकास को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार!
https://t.co/TdYevV62pA…
#CabinetDecisions
📍 नई दिल्ली
आज संसद भवन के समन्वय हॉल में लोकसभा की याचिका समिति के बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में याचिका समिति के माननीय सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
देश में मेट्रो कनेक्टिविटी को प्रोत्साहन दे रही मोदी सरकार।
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,801 करोड़ के परिव्यय वाली 11.165 किलोमीटर लंबी लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1B को स्वीकृति दी, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।🚇🚊
पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: https://t.co/iC5pD5bFcg
#CabinetDecisions
Delighted to attend the 3rd India Singapore Ministerial Roundtable #ISMR in New Delhi.
Thank DPM @GANKIMYONG, Coordinating Minister for National Security & Home Affairs K Shanmugam, FM @VivianBala, Digital Development & Information Minister @joteo_ylm, Minister for Manpower Dr Tan See Leng and Acting Minister for Transport Jeffrey Siow for their commitment to strengthen our Comprehensive Strategic Partnership.
The ISMR had a productive interaction with the India Singapore Business Roundtable #ISBR delegation. Synergy between Government & Industry is key to the unlocking next phase of 🇮🇳 🇸🇬 ties.
📍 जयपुर
आज श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्ष�� श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर जी के देवलोकगमन के पश्चात् आज श्रद्धांजलि सभा में पहुंच कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके शोकाकुल परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी @MansukhMandviya जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में श्रम, रोजगार, युवा और खेल के क्षेत्रों में हो रहा परिवर्तन देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर���घ जीवन की कामना करता हूं।
आज उज्जैन स्थित पावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में देवाधिदेव भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
��ाबा महाकाल के चरणों में राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
हर हर महादेव!
आज जयपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda, मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya एवं डॉ. @DrPremBairwa सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
यह यात्रा जवाहर सर्किल से प्रारंभ होकर एंटरटेनमेंट पैराडाइज तक पहुँची और देश की रक्ष�� में समर्पित हमारे वीर जवानों को समर्पित रही।
#TirangaYatra
दे��ी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूँ। उनका पूरा जीवन जन कल्याण सनातन संस्कृति के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहा है।
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने भारत के प्रसिद्ध तीर्थों में मंदिर, घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए और आदर्श न्याय व्यवस्था स्थापित की। उनका योगदान भारत की भावी पीढ़ियो��� को भी प्रेरणा देता रहेगा।
#AhilyaBaiHolkarAt300
नारी हर ज़िम्मेदारी निभाने में निपुण है, चाहे वह राशन की हो या शासन की।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी के सान्निध्य में आयोजित अमर वीरांगना अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
अपने ऐतिहासिक कार्यकाल में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे कर पूज्या अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगनाओं को सच्ची श्रद्धांजलि दी। अहिल्या बाई धर्म की रक्षक थीं और एक ऐसी शासक थीं , जिन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारिका से पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण किया। जिनमें काशी का विश्वनाथ मंदिर भी है।
उनका यह योगदान उनक�� धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
#AhilyaBaiHolkarAt300
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी त्रिशताब्दी समारोहों के क्रम में आज गाजियाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुए महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
पुण्यश्लोक माँ अहिल्या बाई की समतापूर्ण धर्मनिष्ठा के विषय में जितनी अधिक चर्चा होगी , समाज व शासन प्रेरणा पाएंगे। वे सुशासन और सशक्तिकरण की जीवंत गाथा रहीं।
इस कार्यक्रम के आयोजन के उत��साह ने मुझे प्रभावित किया। सभी सम्माननीय उपस्थितों की भावना कार्यक्रम में उद्देश्य से जुड़ी रही। सम्मान प्राप्त करने वाली बहनों का पुनः अभिनंदन करता हूँ। भारत में नारी शक्ति की पूजा होती है। आपका सम्मान लोकमाता की महा-स्मृति को प्रणाम करने के समान है।