भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देश की स्��तंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटिशः नमन।
स्वतंत्रता संग्राम में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों में आजादी की लौ प्रज्वलित करने के साथ ही स्वतंत्रता के अंतिम संघर्ष को निर्णायक दिशा दी।
इस ऐतिहासिक आंदोलन के वीर सेनानियों का त्याग और साहस हमें सदैव राष्ट्र ��ेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
@RailMinIndia | @RailwaySeva | @AshwiniVaishnaw We are traveling to Gaziabad via Train Number - 12036 Uttaranchal Sampark Kranti PNR - 2740902349. There is a power issue kindly fix this as soon as far.
माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार श्री @SubodhUniyal1 जी को जन्मदिवस ��ी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
बाबा केदार एवं भगवान बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@UniyalSubodh #SubodhUniyal | #HappyBirthday
बाबा गोरक्षनाथ की धरती से लोकसभा सांसद के रूप में सेवा दे रहे, लोकप्रिय अभिनेता, बाबा महाकाल के अनन्य भक्त, बड़े भाई रवि किशन शुक्ला जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनायें।
@ravikishann | #HBDRaviKishan | #MPGorakhpur
देवभूमि की कृषिभूमि पंतनगर आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री, आदरणीय मामा श्री @ChouhanShivraj जी का हार्दिक अभिनंदन! 💐
आपके नेतृत्व में चल रहा 'खेत बचाओ अभियान' कृषि जगत के लिए संजीवनी है। आपकी इस दूरगामी दृष्टि का लाभ देश-दुनिया के किसानों को अवश्य मिलेगा। 🌾🚜
#KhetBachaoAbhiyan
हमारी सरकार ने युवाओं को पारदर्शी और सुचितापूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की गारंटी दी है, जिसके तहत 33 हजार से अधिक सरकारी पदों पर निष्पक्ष एवं मेरिट आधारित भर्ती सुनिश्चित की गई है��� भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता देकर युवाओं के विश्वास को मजबूत किया गया है।
@narendramodi
@AmitShah
@NitinNabin
@BJP4India
@BJP4UK
श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के पावन स्थल एवं रामदूत हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा श्री नीम करोली जी महाराज द्वारा स्थापित श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस पर परम पूज्य बाबा जी के चरणों में नमन व समस्त देश व विदेश में बसे उनके तमाम अनुयायियों को इस पावन पुनीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाये
आपके एक वोट की ताकत ने उत्तराखंड के 33 हजार से अधिक युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और मेरिट आधारित चयन ने हजारों परिवारों के जीवन में विश्वास और उम्मीद का नया दीप जलाया है।
यह सिर्फ नौकरियां नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।
@narendramodi जी के प्रिय योद्धा, बड़े भाई, नेक दिल इंसान, सभी के लिए सदैव सहयोग हेतु तत्पर रहने वाले, जिनको देश - विदेश से बहुत स्नेह प्राप्त होता है ऐसे हमारे @AlokTiwari9335 भाई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनायें।
#HBDAlokTiwari | #JaiHind | #JaiShriRam
पंतनगर में गूंजेगा नवाचार का मंत्र, ब्रेन (3.0) सम्मेलन देगा शोध को नई उड़ान
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 26-27 जून 2026 को ब्रेन (3.0) – Boosting Research, Academic, Innovation & Networking सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दो-दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व छात्र, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, उद्योग जगत के प्रतिनि��ि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक मंच पर जुटेंगे।
प्रेस वार्ता में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय बहुविषयक शोध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), बीज उत्पादन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती जैसे उभरते क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल ��ंटेलिजेंस की स्थापना की योजना भी बनाई जा रही है।
🔹 45 से अधिक शोध परियोजनाएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भेजी गईं
🔹 पेटेंट, शोध प्रकाशन और तकनीकी नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
🔹 उद्योग-अकादमिक सहयोग को किया जाएगा और मजबूत
🔹 किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध और तकनीकी विकास के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है।
इंसानियत अभी ज़िंदा है... और उसका पता इंदौर है।
आज जब अक्सर खोई हुई चीज़ों के वापस मिलने की उम्मीद कम हो जाती है, तब इंदौर के एक साधारण से ऑटो चालक श्री संतोष साहू जी ने अपने असाधारण व्यवहार से मानवता का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।
एक महिला का आईफोन उनकी ऑटो में छूट गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब फोन नहीं मिला, तो लगभग डेढ़ घंटे बाद उसी नंबर पर कॉल किया गया। फोन संतोष जी ने उठाया। वे चाहते तो फोन को अनदेखा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव को चुना।
अपने कामकाजी समय में से समय निकालकर वे स्वयं उस महिला के घर पहुंचे और पूरा आदर-सम्मान रखते हुए उनका फोन सुरक्षित लौटाया।
यह केवल एक मोबाइल लौटाने की घटना नहीं है, बल्कि यह उस संस्कार, उस नैतिकता और उस मानवीय भावना का परिचय है जो समाज को बेहतर बनाती है तथा "योगः कर्मसु कौशलम्" का उत्कृष्ट उदाहरण हैं जिसे संतोष साहू जी ने इसे अपने आचरण से सिद्ध कर दिखाया है।
ऐसे लोग हमे��� याद दिलाते हैं कि समाज की असली ताकत बड़े पदों या बड़ी संपत्तियों में नहीं, बल्कि अच्छे चरित्र और नेक इरादों में होती है।
🙏 संतोष साहू जी को हृदय से आभार।
आप जैसे लोग ही इंदौर को केवल स्वच्छता में नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और इंसानियत में भी देश का नंबर-1 शहर बनाते हैं।
#HumanityFirst #InspiringIndia #SantoshSahu #IndoreSpirit
गो ब पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के माननीय कुलपति प्रोफ���सर शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व
में विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ' ज्ञान दीक्षा-2026' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद (राज्य सभा), ओजस्वी वक्ता एवं प्रख्यात चिंतक तथा पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ सुधांशु त्रिवेदी द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दीक्षा दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज एवं देश हित में मानवीय मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का सुझाव दिया। पंतनगर विश्वविद्यालय को व्यतित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और जीवन मूल्यों को विकसित करने वाला एक सशक्त संस्थान बताया। देश के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विद्यार्थियों से उत्कृष योगदान का आह्वान किया। प्रोफेसर कश्यप ने कहा कि 'ज्ञान दीक्षा' जैसी एक नई पहल विद्यार्थियों में नवीन सोच, प्रेरणा और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगी।