मेरी मुँहबोली बहन #ओमी (मालपूरा)के बेटा हुआ है आज मैं वाक़ई बेहद खुश हूँ
कोई वो दिन कैसे भूल सकता है जब इन सात बहनों के घर इनके माता पिता और इकलोते भाई का शव आया था और पत्रकार के नाते मैं जब यह घटना कवर करने गया तो मेरे कैमरामेन और अन्य लोगों छिपकर दूर कच्चे झोंपे के पीछे जाकर फुट फुट रोया था फिर आँखों को पोंछकर अनजान भाई बनकर बहनों को चुप करवाने का असफल प्रयास करता रहा उस दुख की घड़ी में पूरा देश इनके साथ था खूब सहयोग किया। वो दिन है और आज का दिन है मेरी बहने मेरे से बहुत लाड करती है और मैं भी कोशिश करता हूँ कि बहनों का पूरा ख़्याल रखा जाए । बड़ी दो बहनों के शादी के दिन आँखों में आँसू के साथ साथ ख़ुशी भी थी क्योंकि सबके चेहरे पर एक मुस्कान थी
आज बहिन ओमी के बेटा हुआ है अस्पताल जाकर बधाई दी ��र स्वास्थ्य जाना इनके परिवार में ख़ुशियों की शुरुआत हुई है दोनों को बधाई 💐💐