जो युद्ध हमारा ‘अश्व’ न जीत सका, वह आपके ‘हाथी’ ने जीत लिया। जो ‘सीटी’ बिहार न बजा पाया, वह तमिलनाडु ने खूब ज़ोर से बजाया। पर असली युद्ध अब शुरु हुआ है நண்பா! पॉलिसी और गवर्नेंस को जमीन पर उतारने की प्रेरणा अब आपको लेनी होगी, सीखनी होगी। அமோக வெற்றிக்கு வாழ்த்துகள்! @actorvijay
आपके साथ बचपन से जुड़ी, साथ काम किया, राजनीति में विरोध भी किया। आज अब न साथ हूँ, न विरोध में। जितना आपको जानती हूँ, आपको अच्छे से पता है कि 20 साल को कोई 20 दिन भी य���द न रखेगा। न किसी को मार्गदर्शन चाहिए, न आप देंगे। खान-पान, हेल्थ का ध्यान रखेंगे नीतीश जी। सस्नेह! @NitishKumar
जब इस तारीख को बिमली देवी ने सिलेंडर की बुकिंग की ही नहीं,उसको सिलेंडर मिला ही नहीं,अब जब लगातार वो एजेंसी से गुहार लगा रही तो वो बोल रहें है कि आपने सिलेंडर ले लिया,आपको अब 45 दिनों के बाद मिलेगा.. @indane_gas@PMOIndia
मेरा शहर। खुले रिक्शे में स्कूल जाती थी। आज खुली जीप में हूँ। किसी गुंडे को दिक्कत है तो रहे। शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाली माँ सीता का खून है हमारे अंदर। हमारी माँ रावण से नहीं डरीं तो संतान कायर गुंडों से डरेगी? आ जाओ खुली सड़क पर, इस बार साधु का भेष बनाकर मत आना।
देवी सीता हर दिन शिव का धनुष उठाती थीं। मिथिला की बेटियां पराक्रमी रही हैं। इसलिए मैंने असंभव को संभव करने का निर्णय लिया है जन्मभूमि दरभंगा व माता मिथिला के लिए। 20 साल बाद दरभंगा का दुर्ग इसकी बेट��� भेदेगी। शहर का हर घर मेरा घर, हर परिवार मेरा परिवार। हमर युद्ध अहाँकेँ आशीर्वाद।
20 साल बाद कह रहे हैं कि अब रफ़्तार पकड़ा है बिहार! तो विकास क्या 100 साल के बाद होगा? जब हमारा जन्म हुआ तब भी सभी राज्यों में हम सबसे नीचे थे, और आज भी 28 राज्यों में 28 वें नंबर पर! बिहार को विकसित देखने के लिए हम बिहारियों को अगला जन्म लेना पड़ेगा? @narendramodi@NitishKumar
द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जी आज दरभंगा में सारा मोहनपुर पंचायत पहुँचीं और वहाँ फैली महामारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने वार्ड संख्या 5 एवं 8 में हाल ही में हुई दो दुःखद मृत्यु वाले परिवारों से श���क संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पुष्पम प्रिया चौधरी जी ने उस अस्पताल का भी दौरा किया जहाँ महामारी से प्रभावित लोग भर्ती हैं। उन्होंने वहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गंभीर कमियों को देखा और पीड़ितों तथा उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से पर्याप्त चिकित्सक, दवाइयाँ एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि और किसी निर्दोष नागरिक की जान न जाए।
साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि इस महामारी में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें कम से कम ₹4 लाख का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
मौके पर सारा मोहनपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती विमल देवी, वार्ड सदस्य श्री विजय कुमार पासवान, वार्ड संख्या 15 के सदस्य श्री रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ���पस्थित थे।
��ज मुक्तापुर रेलवे ओवर ब्रिज के फर्जी शिलान्यास हुए 8 महीने बीतने के बाद भी काम जीरो बट्टे सन्नाटा रहने पर आयोजित धरना प्रदर्शन में @pluralsbharat के साथियों के साथ सम्मिलित हुआ।
सम्राट अशोक का स्तंभ देख मैं हमेशा भावुक हो जाती हूँ। लौरिया अरेराज स्तंभ जाकर मैंने बिहार में स्थित “देवों के प्रिय” के सभी स्तंभ छू लिए हैं। हर जगह यही संकल्प लिया कि बिहार की उसी महानता की वापसी करनी है, उसे बेस्ट बनाना है। यही मेरी राजनीति है, यही ड्यूटी है। #मैं_बिहारी_हूँ