'नया उत्तर प्रदेश' आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्���, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी व केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
प्रधानमंत्री जी तथा इस परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु समर्पित रहे अन्नदाता किसान बंधुओं का हार्दिक आभार एवं प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।
@anandibenpatel
@RamMNK
इस परम पवित्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन, यहां रामलला के दिव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, राम दरबार का भक्तजनों के लिए खोला जाना तथा मंदिर के शिखर पर धर्म-ध्वजारोहण की तिथियां हमारे इतिहास और संस्कृति की स्वर्णिम तिथियां हैं।
प्रभु श्रीराम ने जिस अयोध्या नगरी में जन्म लिया उसकी पवित्र धूलि का स्पर्श प्राप्त करना ही मैं अपना परम सौभाग्य मानती हूं। स्वयं प्रभु श्रीराम ने अपनी इस जन्मभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया था।
जद्यपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना।।
अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।।
नव संवत्सर (विक्���म संवत-2083) के पुण्य अवसर पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में पूज्य साधु-संतों के पावन सान्निध्य में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से 'श्रीराम यंत्र' की प्रतिष्ठापना सनातन चेतना का दिव्य स्पंदन है।
यह प्रतिष्ठापन आस्था का आलोक है। यह अवसर 'रामराज्य' की अनुभूति है।
इस पुण्य आयोजन में मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी, आध्यात्मिक विदुषी पूज्य माता अमृतानंदमयी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ��े अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय श्री सुरेश 'भैयाजी' जोशी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी, पूज्य साधु-संतों एवं आध्यात्मिक विभूतियों की आत्मीय एवं गरिमामयी उपस्थिति ने इस क्षण को और अधिक स्मरणीय व पावन बना दिया।
भारत के 'राष्ट्रमंदिर' निर्माण के महायज्ञ से जुड़े सभी पूज्य संत गणों तथा कर्मयोगियों का हार्दिक अभिनंदन एवं श्री र���म जन्मभूमि आंदोलन में अपन�� प्राणों का बलिदान देने वाले सभी रामभक्तों की स्मृतियों को नमन।
आपकी प्रेरणादायी उपस्थिति हेतु हृदय से आभार मा. राष्ट्रपति जी।
@rashtrapatibhvn
जय राम सोभा धाम। दायक प्रनत बिश्राम।।
धृत त्रोन बर सर चाप। भुजदंड प्रबल प्रताप।।
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने सनातन संस्कृति के दिव्य प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में हम सभी की आस्था के केंद्र रघुकुलनंदन प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन किए।
@rashtrapatibhvn
दुनिया के अंदर किसी देश के पास इतनी आबादी नहीं है,
जितने हमारे यहां उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि में, काशी विश्वनाथ धाम में, प्रयागराज महाकुम्भ में, मथुर��-वृंदावन में दर्शन करने के लिए लोग आए हैं...
दुनिया में वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता और दहशत है,
हम भारत में श्री अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में मा. राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए एवं श्रीराम यंत्र की स्थापना के कार्यक्रम में सहभागी बनकर 'राम राज्य' का अहसास कर रहे हैं...
जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे, अपनी सत्ता को बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, वह 'उनके' लिए अंधविश्वा��� और रूढ़िवादी नहीं था,
श्री राम जन्मभूमि मंदिर की बात करना, काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और श्रीकृष्ण कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था...
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में...
@rashtrapatibhvn https://t.co/1Cjj61VPNG
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्��ी अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना...
@rashtrapatibhvn https://t.co/N9SaxjWjCS
स्वाभिमान, साहस और आत्मसम्मान की जीवंत गाथाओं से सुशोभित वीर भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में यह शौर्य भूमि, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे, श्री सालासर बालाजी महाराज से यही प्रार्थना है।
प्रेम, करुणा और सद्भाव का अमर संदेश देने वाले पावन चेटीचंड पर्व (भगवान झूलेलाल जयंती) की प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
सिंधी समाज के आराध्य देव, मानवता, सत्य और समरसता के प्रतीक भगवान झूलेलाल जी की दिव्य शिक्षाएं हमें सेवा, सदाचार और परस्पर सौहार्द के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
यह पावन पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और ���ाष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो, यही मंगलकामना है।
माँ भारती के अमर सपूत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक, महान राष्ट्रसेवक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनका अनुशासित, समर्पित और ऋषितुल्य जीवन आज भी हम सभी को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दि���स सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सश��्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
जगज्जननी माँ दुर्गा की आराध��ा एवं उपासना के पावन पर्व 'चैत्र नवरात्रि' के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, उनसे यही प्रार्थना है।
जय माँ शैलपुत्री।