शहर के बीच सत्ता के महल, शहर के बाहर ज्ञान का निर्वासन
राजस्थान सरकार ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के लिए एक शानदार परिसर बनवाया। दहमी कलां में करीब 1.24 लाख वर्गमीटर यानी लगभग 30.5 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय को मिली।
पहले चरण के निर्माण के लिए 109.92 करोड़ रुपए मंजूर हुए और विश्वविद्यालय के अपने दस्तावेज बताते हैं कि आगे के अधूरे तथा दूसरे चरण के कामों के लिए 292.10 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रशासनिक-वित्तीय मंजूरी का प्रस्ताव भी रखा गया।
यानी सरकार ने संस्था की भव्यता की कल्पना तो छोटी नहीं की; लेकिन सवाल इमारत का नहीं है। सवाल यह है कि विश्वविद्यालय बनाया किसके लिए गया? इमारत के लिए या विद्यार्थियों के लिए?
आज के हालात बताते हैं कि हरिदेव जोशी विश्��विद्यालय तक सार्वजनिक परिवहन की स्थिति क्षोभकारी है। निकटतम बस स्टॉप से भी विद्यार्थियों को ढाई किलोमीटर का सफर पैदल, ई-रिक्शा या किसी से लिफ्ट लेकर पूरा करना पड़ता है।
गर्मियों की जलती-तपती दोपहर हो, आजकल की बहुत ही मूडी और स्वेच्छाचारी बारिश हो, सर्दियों की शामें हों और जयपुर-अजमेर रोड का याताया��� हर दिन शिक्षा प्राप्त करने से पहले विद्यार्थी को यह छोटी-सी प्रतियोगी परीक्षा पास करनी है कि वह विश्वविद्यालय तक पहुँचे कैसे। और वह भी जाओ तो टोल दो। और आओ तो टोल दो। क्या कभी शहर के बीच कहीं टोल लगा है? बस आम नागरिक को कैसे लूटा जा सके, इसके तरीके तलाश करो। बेहतर होता अगर यह टोल 200 फुट बाईपास पर ही लगा दिया जाता।
सरकारी योजनाओं में एक विचित्र सरकारी दर्शन दिखाई देता है। उन लोगों का दर्शन जिनस�� मिलो तो उन जैसा ज़हीन नहीं दिखे, उन जेसा बुद्धिमान कहीं नहीं हो और सदाशयी तो वैसा कहीं हो ही नहीं सकता। लेकिन जब परियोजनाएं सामने आती हैं तो लगता है कि चेहरे, भावभंगिमाएं, सदाशयताएं और उनके प्रदीप्त चरित्र कुछ और हैं और सच में संचालन करने वाली शक्तियां जाने किन आसुरी प्रभावों में रहती हैं।
इसी जयपुर में विधानसभा के निकट करीब 90 करोड़ रुपए का संविधान क्लब बनाया गया। रेस्तरां, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, सैलून, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल और अतिथि कक्षों जैसी सुविधाओं के साथ। अभी विदेश से आए मेरे एक मित्र तो इसकी भव्यता देखकर हतप्रभ रह गए।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर लगभग 140 करोड़ रुपए की परियोजना है। सेंट्रल पार्क जैसे शहर के सबसे मूल्यवान और सुलभ इलाके में गांधी वाटिका पर करीब 87 करोड़ रुपए खर्च हुए। गांधी वाटिका अग��� 2021 या 22 तक बनवा ली जाती और उसमें से राजधानी के विद्यार्थियों को गुजार दिया जाता तो जाती हुई कांग्रेस वैचारिक रूप से दौड़कर लौट आती।
इन संस्थाओं के औचित्य पर प्रश्न नहीं है। राजस्थान को अच्छे सम्मेलन केंद्र चाहिए, गांधी पर संग्रहालय भी चाहिए और निर्वाचित प्रतिनिधियों के संवाद के लिए स्थान भी हो सकता है। प्रश्न प्राथमिकताओं के भूगोल का है।
सत्ता जिन संस्थानों का ��स्तेमाल करती है, वे शहर के हृदय में क्यों होते हैं और जिन संस्थानों में सामान्य परिवारों और देश के नौनिहाल अपना भविष्य बनाने आते हैं, उन्हें शहर की परिधि में भेजते समय सरकार परिवहन, छात्रावास और आवास को उसी परियोजना का अनिवार्य हिस्सा क्यों नहीं मानती?
राजनीति की शायद सबसे बड़ी विडंबना यही है। कोई मंत्री चुनाव हार जाए, कोई अफसर सेवानिवृत्त हो जाए, सत्ता बदल जाए या शहर के अच्छे इलाकों, सिविल लाइंस और सुविधाओं से उनका रिश्ता अचानक समाप्त नहीं होता। लेकिन एक शिक्षक, जिसका वास्तविक काम अगली पीढ़ी तैयार करना है, उसे रोज शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक ट्रैफिक में जीवन का कीमती समय खर्च करना पड़े और टोल चुकाना पड़े; यह उन राजनेताओं को सामान्य लगता है, जो बिजली, पानी, दवा, एयर किराया से लेकर न जाने क्या क्या सरकारी खर्च से चलाते हैं और पांच बार जीतने की पांच पेंशन और आठ बार जीतने की आठ पेंशन लेकर भी सरकारी पैसे की पिपासा से परितृप्ति नहीं पाते। विद्यार्थी बस बदलता रहे, ऑटो का किराया देता रहे, पैदल चलता रहे, परेशान होता रहे, यह भी राजनेताओं को सामान्य लगता है।
इमारत पर सौ करोड़ खर्च करना आसान है; संस्था बनाना कठिन है।
विश्वविद्यालय तभी विश्वविद्यालय होता है जब वहाँ विद्यार्थी रात तक पुस्तकालय में बैठ सके; शोधार्थी को निर्बाध हाई-स्पीड इंटरनेट म���ले; इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विद्यार्थी के लिए उत्कृष्ट स्टूडियो और न्यूज़-लैब हों; डेटा जर्नलिज्म, एआई, मोबाइल जर्नलिज्म और डिजिटल फॉरेंसिक्स की प्रयोगशालाएँ हों; देश-दुनिया के अखबार, जर्नल और डेटाबेस चौबीस घंटे उपलब्ध हों। वहाँ नियमित सुयोग्य शिक्षक हों और कोई पद खाली नहीं हो।
दूर परिसर बनाया है तो लड़कियों और लड़कों के सुरक्षित, अच्छे छात्रावास होने चाहिए। शिक्षकों के लिए परिसर में स���ंदर आवास हों। चिकित्सा, भोजन, खेल, कैफेटेरिया और नियमित सार्वजनिक परिवहन हो। विश्वविद्यालय के पुराने प्रॉस्पेक्टस में छात्रावास, ऑडिटोरियम, जिम, अस्पताल, खेल मैदान, बैंक और दूसरी सुविधाओं की बाकायदा परिकल्पना भी की गई थी। आपने किसी को कुलपति बनाया है तो सिर्फ नाम से नहीं खेलते रहें कि इसे कुलपति कहेंगे, उपकुलपति कहेंगे, कुलगुरु कहेंगे या गुरुकुल अधिष्ठाता कहेंगे। आप यह तो बदलते हैं, लेकिन अपने को अमात्य या महा��मात्य कहलाना पसंद नहीं करते। कोई गांधी के नाम से खेल जाता है और कोई दीनदयाल उपाध्याय के नाम से। ऐसा लगता है कि शिक्षा के केंद्र नहीं, ये किसी गांव के फुटबाल मैदान हैं।
दरअसल दहमी कलां की दूरी स्वयं समस्या नहीं है। दुनिया के अनेक महान विश्वविद्यालय महानगरों के बीचोबीच नहीं हैं। दूरी तब समस्या बनती है जब राज्य विश्वविद्यालय तो दूर बनाता है, लेकिन उसके साथ विश्वविद्यालय-नगर नहीं बनाता।
यह�� इस सरकार के सामने अवसर है।
भजनलाल सरकार को इसे पिछली सरकार की परियोजना समझकर नहीं देखना चाहिए। विश्वविद्यालय ��रकारों के नहीं होते, पीढ़ियों के होते हैं। राजस्थान को एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का पत्रकारिता विश्वविद्यालय चाहिए जहाँ से बेहतरीन रिपोर्टर, संपादक, फोटो जर्नलिस्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार, मीडिया शोधकर्ता और डिजिटल पत्रकार निकलें। पूर्ण नियुक्तियाँ कीजिए। शिक्षक आवास बनाइए। छात्रावास तत्काल पूरे कीजिए। अत्याधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल मीडिया लैब बनाइए। जयपुर से विश्वविद्यालय तक निश्च���त अंतराल वाली समर्पित लो-फ्लोर बस सेवा शुरू कीजिए।
अरे और कुछ मत समझिए। इसे गौशाला ही समझ लीजिए। यह सोचकर ही इसका भला कर दीजिए।
आज जिस दूरी को विद्यार्थी अभिशाप समझ रहा है, वही तीस एकड़ का परिसर उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।
राजस्थान को तय करना है कि उसकी आधुनिकता की पहचान क्या होगी? शहर के बीच चमकते सत्ता-स्मारक या शहर की सीमा पर जगमगाता ज्ञान का ऐसा परिसर जहाँ किसी विद्यार्थी को कक्षा ��क पहुँचने के लिए पहले व्यवस्था से लड़ना न पड़े। मु��े एक पुराने दोस्त ने बताया था कि हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय सीपी जोशी की बहुत ख़तरनाक ढंग से बढ़ती ताकत को रोकने का एक उपक्रम था; वह उस उद्देश्य में सफल रहा। लेकिन मुझे लगता है कि यह उस व्यक्ति का एक विभ्रम था। पर जो भी था, वह आज एक नई चेतना का केंद्र बन सकता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साहब और उच्च शिक्षा के सजग मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा साहब से मेरा अनुरोध है कि वे इस शिक्षा के केंद्र पर ध्य��न दें, इसमें नियमित नियुक्तियां करवाएं और इसे राजस्थान का एक गर्वीला केंद्र बनाने में अपना योगदान दें। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस उच्च शिक्षा केंद्र के रूप में प्रदेश और पत्रकारिता को एक नायाब तोहफा दिया था। वह अब हर तरह से नायाब होना ही चाहिए। शहर के बीच सत्ता के महल अंधेरे में भी जगमगा सकते हैं तो शहर के बाहर ज्ञान का निर्वासन समाप्त भी हो सकता है। हमारे राजनेता क्या नहीं कर सकते!
It took me two autos, two buses, a lil sprint, managing overcrowded commute and 150 bucks to reach Haridev Joshi University. Will you spend Rs 300 daily just to reach college?
#Haridevjoshi#jaipur
The students of Radio and Television Journalism today visited the new and old buildings of the #Parliament as part of their special workshop on #ParliamentaryReporting. The students also experienced diverse cultural galleries at the Sansad Bhawan and
(1/2)
"एक डरा हुआ पत्रकार एक मरा हुआ लोकतंत्र पैदा करता है"
और यही राजीव के साथ हुआ।
पहले उसे डराया गया जब वह नहीं डरा तो उसे जान से मार दिया गया, ताकि आने वाली पत्रकारों की पीढ़ियाँ इस हिमाकत को दोहराने की हिम्मत न करें।
कहा जाता है कि अगर आपको अपना प्रोडक्ट बेचना है तो उससे पहले खु��� उस पर विश्वास होना चाहिए, तभी आप उसे बेच पाएँगे यानी आप विश्वास बेचते हैं।
लेकिन सोचिए हम किस तरह का विश्वास पैदा करें जो हमें मौत की तरफ ले जाए? किस भरोसे को बढ़ावा दिया जा रहा है जो स्वतंत्र पत्रकारिता को मौत के घाट उतार देता है?
#अगली_बारी_मेरी_है
#पत्रकार_हत्या_बंद_करो
राजीव मेरे IIMC के जूनियर थे। उत्तराखंड में मेहनत करके अपना YouTube चैनल चलाते थे। उत्तरकाशी में सरकारी अस्पताल का भ्रष्टाचार दिखाया। 10 दिन लापता रहे,फिर नदी ने एक दिन लाश उगल दी।
��मक-धमक वाला बड़ा पत्रकार होता तो नेता मंत्री ट्वीट करते मगर अभी कोई पूछने वाला नहीं है! CM @pushkardhami जी क्या न्याय होगा?
जब पत्रकार ही पत्रकार की बात नहीं कर रहे तो बाकी क्यों करेंगे? हिंदू-मुस्लिम करने वाली पत्रकारिता के लिए ये खबर नहीं होगी क्योंकि इसमें कोई सेलिब्रिटी या सांप्रदायिकता नहीं है।
कोई बात नहीं! जलते घर को देखने वालों…
विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में
4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया
उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया
मगर एक बात बताऊं,
ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी
ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी
ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी 😢