दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) की 2026 परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज केन्द्र व्यवथापकों, नामित मजिस्ट्रेटों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने व उ०प्र०में संचालित विविध परियोजनाओं, सुदृढ़ मॉडल, विकसित उ०प्र० 2047 पर आधारित 4 दिवसीय #चित्रप्रर्दशनी का मा० कैबिनेट मंत्री श्री @Bhupendraupbjp जी व अन्य मा० जनप्रतिनिधिगणों ने शुभारम्भ किया तथा विविध विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया गया।
जिला स्तरीय #उद्योगबंधु समिति की बैठक औद्योगिक क्षेत्र के #उद्यमियों तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की गयी। गत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली तथा उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को #प्राथमिकता पर ससमय गुणवत्तापूर्ण #निस्तारण के निर्देश दिए।
उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की
परीक्षा के दृष्टिगत आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है।
जनपद के प्रभारी मंत्री/मा० राज्यमंत्री राजस्व विभाग, उ०प्र० श्री @Surenderdiler जी द्वारा मा० विधायकगणों के साथ जनपद में राजस्व व चकबन्दी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा आम जनमानस को मिलने वाली सेवाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गये।
दिनांक 8, 9 व 10 जून 2026 को उ०प्र० पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जनपद में 29 मई 2026 सुबह 8:30 से 30 मई 2026 सुबह 8:30 तक तेज आंधी-तूफान, बारिश व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।
आपसे अपील है कि इस दौरान सुरक्षित स्थान पर रहे, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें तथा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
@rahat_up
आज #ईद_उल_अज़हा पर जनपद में ईदगाहों पर #साफसफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करायी गयीं। नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया तथा #ईदगाह पर लोगों को बधाई दी।
जनपद में भीषण गर्मी/लू से बचाव हेतु जिला प्रशासन, नगर पालिका/पंचायत व पुलिस विभाग द्वारा #ORS कॉर्नर स्थापित कर जनसामान्य को ORS पैकेट वितरित किये, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर को धूप में जाने से बचने की अपील की गयी।
#HeatWave#HeatSafety#StayHydrated#SummerSafety#BeatTheHeat
आगामी त्यौहारों को सकुशल,शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों,धर्मगुरुओं व संभ्रान्त नागरिकों के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई। त्यौहारों की तैयारियों को लेकर विभिन्न आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की व प्रशासन की ओर से की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के लिए आश्वस्त किया गया।
आज सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में विभागवार सीएम डेशबोर्ड की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली तथा सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता पर योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
आज किसान समाधान दिवस में किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। विविध विभागों से जुड़ी हुई शिकायत/सुझाव प्राप्त हुए, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा कृषकों से सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग करने की अपील की गई।
#जिलापर्यावरणसमिति, जिला #गंगासमिति व जिला #वृक्षारोपणसमिति की बैठक कर गंगा प्लान हेतु कार्य करने यथा अपशिष्ट प्रबंधन,वृक्षारोपण, नालों में ईटीपी लगाया जाना तथा पूर्व में विभागों द्वारा किये गए वृक्षारोपण का सत्यापन कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए।
@UpforestUp
आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कृषि विभाग में संचालित विविध योजनाओं कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना, PM कुसुम, PM किसान सम्मान निधि, फसल बीमा इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई।
नेचुरल व ऑर्गेनिक फार्मिंग तथा कृषकों को बीज वितरण की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
आज मा० सांसद @MpDrBholaSingh जी, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत @DrAntulTeotia जी, मा० विधायकगणों व अन्य मा० जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (#दिशा) की बैठक की गयी।
विभिन्न #योजनाओं की समीक्षा की गयी तथा अधिकारियों को आवश्यक #निर्देश दिये गये।
आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
तहसील शिकारपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में #SSP@bulandshahrpol के साथ प्रतिभाग किया। 116 फरियादियों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर मौके पर 43 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान वार्ता में मा० विधायक श्री अनिल शर्मा जी, विविध क्षेत्रों के कृषक बन्धु व सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। लिंक एक्सप्रेस वे में आने वाले ग्रामों के सर्किल रेट व अन्य विविध बिन्दुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई व समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।