1799 बिहार दरोगा मेंस वाले छात्र आखिर दोबारा परीक्षा देने से क्यों डर रहे हैं?
कहीं ये डर सेटिंग्स और 28 लाख का तो नहीं? क्योंकि इस बार परीक्षा हुई तो धांधली और सेटिंग्स नहीं हो पाएगी। आयोग वैसे भी बहुत बदनाम हो चुका है, उसे अपनी इमेज बचाने के लिए मेंस की परीक्षा साफ-सुथरी लेनी पड़ेगी।
खैर, ये डर सिर्फ उन्हीं को लग रहा है, वरना पढ़ने वाले तो लाइब्रेरी में पढ़ रहे हैं। उसको पता है कि दोबारा परीक्षा हुई तो उनके लिए पढ़ना पड़ेगा, सिर्फ हंगामेबाजी करने से कुछ नहीं होगा।
जिनका रिजल्ट धांधली से हुआ ह��, वे अपना चैन खो चुके हैं। रोज बहकी-बहकी बातें करते हैं और कुछ मासूम छात्रों को भड़काकर कभी गर्दनीबाग तो कभी गांधी मैदान में टाइम पास करते रहते हैं।
समय है कि छात्र एक होकर पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा की मांग करें, जिससे मेहनती छात्रों का चयन हो सके।
1799 बिहार दरोगा मेंस रद्द करके मामले को दबाने की कोशिश जारी है।
SIT बनाया गया ताकि जाँच जल्द हो सके, लेकिन रिजल्ट जीरो है। ना कोई अपडेट, ना कोई ठोस कार्रवाई।
ऐसा लगता है जैसे ना आयोग को छात्रों के भविष्य की ��िंता है, ना ही जाँच एजेंसी को। दोनों अपनी दुनिया में मशगूल हैं।
दोनों तरफ के छात्र परेशान हैं और फिलहाल उनकी समस्या का कोई समाधान होता नहीं दिख रहा। निष्पक्ष जाँच और पारदर्शी परीक्षा छात्रों का अधिकार है, जो एक सपना जैसा दिख रहा है।
जाँच एजेंसी को निष्पक्ष जाँच करके उसमें संलिप्त लोगों का नाम उजागर करना चाहिए, क्योंकि छात्र अजीब दलदल में फँस गया है और एकाग्र होकर पढ़ाई नहीं कर रहा है।
छात्र का भविष्य सर्वोपरि है, उससे कोई समझौता नहीं!
1799 बिहार दरोगा में अब लगता है PT भी कैंसल होगा!
जिस तरह सबूत सामने आ रहे हैं, उससे लगता है कि धांधली व्यापक स्तर पर हुई है। इसकी तह तक जाँच होनी चाहिए और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले हर इंसान को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इसी बीच आयोग की तरफ से जवाब आया है कि मेंस की डेट और अन्य जानकारी के लिए साइट विजिट करते रहें! देखिए, अन्य जानकारी क्या आती है। शायद पारदर्शिता देखने को मिले।
उम्मीद है कि इस बार परीक्षा पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ ली जाएगी। पैसा देकर और धांधली के जरिए आगे बढ़ने वालों पर जाँच की आँच पहुँचना तय है। जाँच एजेंसी भी जाँच को लेकर तत्पर दिख रही है।
छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं!
1799 बिहार दरोगा बहाली अधर में जाने का एक बड़ा कारण आए दिन जबरदस्ती और बिना सिर-पैर के प्रोटेस्ट भी है।
कल का प्रोटेस्ट भी जबरदस्ती का था,माँग क्या है, यह तक स्पष्ट नहीं था। मेंस दे चुके छात्रों का यह कहना कि अब मेंस नहीं देंगे, ये कैसी बात हुई?
आयोग ने कुछ पाया तभी परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया होगा। कोई भी निर्णय अकेले नहीं लिया जाता, गहन विचार-विमर्श के बाद ही फैसला होता है। पढ़ने वाले छात्र लाइब्रेरी में पढ़ रहे हैं, जबकि लाइमलाइट चाहने वाले अपना टाइम पास करने गर्दनीबाग पहुँच रहे हैं।
कल 100-200 लोग प्रोटेस्ट में शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जिनका बिहार दरोगा परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं था। अगर लड़ाई है तो स्पष्ट हो-पारदर्शिता के लिए और पेपर में हुई व्यापक धांधली की निष्पक्ष जाँच के लिए।
हास्यास्पद यह है कि आयोग, जाँच एजेंसी और छात्र,सब धांधली के आरोपों को गंभीर मानकर चल रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उसी मुद्दे से बच रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि कुछ लोग सिर्फ अपना उल्लू स���धा करने के लिए छात्रों की भावनाओं से खेल रहे हैं?
लड़ाई पारदर्शिता और सभी छात्रों के हित के लिए होनी चाहिए। ऐसी लड़ाई होगी तो सारे छात्र उसके साथ खड़े होंगे।
बिहार दरोगा 1799 मेंस परीक्षा में कुल 10,759 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आया है।
इनमें लगभग 10,500 स्टूडेंट्स समझ चुके हैं कि परीक्षा में धांधली/सेटिंग हुई है, जिसके कारण मेंस परीक्षा को रद्द किया गया है।
वहीं कुछ छात्र, फिजिकल अकैडमी वालों के सपोर्ट से गर्दनीबाग में बैठ गए हैं और आज मुख्यमंत्री आवास जाने की घोषणा कर रहे हैं। मेहनत से जो पास हुए हैं, उन्हें भी पता है कि अगर व्यापक अनियमितता हुई है तो मेरी मेरिट नहीं बनेगी।
मेहनत करके फिर ���े रिजल्ट लाया जा सकता है, लेकिन सोचिए अगर किसी स्टूडेंट्स पर FIR हो गई तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वही लोग पीछे हट जाएंगे जो आज सबको बुला रहे हैं।
मैं आपक�� खिलाफ नहीं हूं, लेकिन आप पारदर्शिता की बात क्यों नहीं करते? सिर्फ PET डेट की मांग क्यों कर रहे हैं?
मांग निष्पक्ष होनी चाहिए, जिसमें सारे स्टूडेंट्स हिस्सा लें। लेकिन कुछ लोगों के फायदे के लिए मेहनती छात्रों की जिंदगी बर्बाद करना उचित नहीं है।
पिछले कुछ महीनों से पारदर्शिता के लिए उसी गर्दनीबाग से लड़ाई लड़ी जा रही थी, लेकिन उस लड़ाई का आप लोगों ने मजाक उड़ाया।
मुझे नहीं पता इनमें से कौन सेटिंग वाला है और कौन नहीं, लेकिन इतना जरूर पता है कि मेंस रद्द होने से कुछ लोगों की जान हलक में अटकी हुई है।
लड़ाई किसी एक की नहीं, सभी छात्रों के भविष्य और निष्पक्ष प्रक्रिया की होनी चाहिए।
1799 बिहार दरोगा मेंस में हुई धांधली और सेटिंग के सबूत सबके सामने हैं। फिर भी कुछ लोग,उन्हें छात्र कहें या छात्रनेता,कल मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि परमिशन ले लिया गया है। भाई, पहले यह ध्यान दो कि परमिशन किस चीज़ का मिला है और किससे मिला है। पिछली बार भी पटना DM से परमिशन लिया गया था, फिर भी 41 छात्रों पर FIR हो गई।
जिन 41 छात्रों पर FIR हुई है, उनसे एक बार ���ात कर लो। उनकी परेशानी और कोर्ट-थाने के चक्कर देखकर समझ आ जाएगा कि FIR के बाद छात्र की जिंदगी कितनी मुश्किल हो सकती है।
नीचे उन भाइयों की चैट भी लगा रहा हूँ, जिन पर FIR हुई थी। आज हालत यह है कि मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा होने वाला भी कोई नहीं है।
और साफ कर दूँ-मुझे मेंस पास छात्रों से कोई दुश्मनी नहीं है। मैं कई दिनों से सिर्फ 1799 बिहार दरोगा की बहाली प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर लिख रहा हूँ। अफसोस है कि जिनके लिए आवाज उठा रहा हूँ, उन्हीं में से कुछ लोग गाली दे रहे हैं।
आंदोलन करना है, धरना देना है-करो, मुझे क्या फर्क पड़ेगा। लेकिन जब तक असली मुद्दा यानी पारदर्शिता नहीं आएगी, ऐसे आंदोलनों का सिलसिला चलता रहेगा और समाधान नहीं निकलेगा।
लड़ना है तो पारदर्शिता के लिए लड़ो। जा���च और निष्पक्ष बहाली की मांग करो। इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा रहूंगा।
लेकिन ऐसे जोखिम भरे और बिना स्पष्ट उद्देश्य वाले आंदोलन का मैं समर्थन नहीं करूंगा।
1799 बिहार दरोगा भर्ती अब जिस मोड़ पर पहुँच गई है, वह बेहद चिंताजनक है।
अनशन से लेकर अब मामला कोर्ट तक पहुँच चुका है। इसका सीधा मतलब है कि भर्ती प्रक्रिया के और लंबा खिंचने की आशंका बढ़ गई है। कोर्ट की प्रक��रिया कितनी समय लेने वाली हो सकती है, यह किसी से छिपा नहीं है।
मेंस पास छात्रों से भी मेरा सवाल है,कोर्ट जाने से पहले आपके पास जांच और अनियमितता से जुड़े कौन-कौन से ठोस साक्ष्य हैं? अगर मामला अदालत में है तो अब कानूनी प्रक्रिया अपना समय लेगी। ऐसे में दोनों पक्षों के अभ्यर्थियों को यह समझना होगा कि सबसे ज्यादा नुकसान किसका होगा? छात्रों के समय और भविष्य क���।
जांच एजेंसी की रिपोर्ट कब आएगी, कोर्ट में मामला कितना लंबा चलेगा और भर्ती प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी-इन चीजों की कोई निश्चित समयसीमा छात्रों के हाथ में नहीं है। लेकिन पढ़ाई करना आपके हाथ में है।
कुछ लोग हर आंदोलन और विवाद में अपना चेहरा चमकाने में लगे रहते हैं। उनके लिए यह शायद सोशल मीडिया का मुद्दा हो सकता है, लेकिन एक मेहनती अभ्यर्थी के लिए हर दिन की पढ़ाई उसके भविष्य से जुड़ी है। इसलिए क��सी के प्रभाव में आकर अपना कीमती समय बर्बाद न करें।
लड़ाई भी जारी रखें और पढ़ाई भी।
सवाल भी पूछें और अपनी तैयारी भी करें।
आयोग और सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता के ठोस प्रमाण मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई हो।
1799 अभ्यर्थियों का भविष्य राजनीति, सोशल मीडिया या व्यक्तिगत स्वार्थ से नहीं-निष्पक्ष प्रक्रिया और उनकी मेहनत से तय होना चाहिए।
1799 बिहार SI के अभ्यर्थियों की मांग किसी विशेष लाभ की नहीं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की है।
परीक्षा के बाद Question Paper, OMR Carbon Copy और Answer Key उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभ्यर्थी अपनी परीक्षा क�� निष्पक्ष आकलन कर सकें।
न्याय चाहिए तो Transparency चाहिए।
#TransparencyForBiharSI_1799
Data Centres Add A Digital Layer To Adani’s Maharashtra Investment Push
Tomorrow’s economy will require massive digital infrastructure alongside roads, airports and power systems.
That is why data centres feature prominently in the ₹6 lakh crore+ investment blueprint outlined by Pranav Adani.
महिलाओं का अपमान, सपाइयों की पहचान!
सपा नेता शराफत अली ने फिर दिखाया सपा का असली चेहरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर घिनौनी बयानबाजी। अखिलेश के राज में ���ही होता था - दलित और महिलाओं का अपमान। अब जनता जवाब देगी!
सपा में पद पाने का नया तरीका - दफ्तर जाकर अपनों को ही पीट दो! गोरखपुर सपा कार्यालय में कुर्सी के लिए हुई लात-घूंसे की बौछार ने यह साफ कर दिया है कि सपा कार्यकर्ता किसी भी हद तक गिर सकते हैं। जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली और इस तरह की ���राजकता का करारा जवाब देगी।
1799 बिहार दरोगा मेंस पास कुछ छात्र अपना चेहरा चमकाने के लिए कल मुख्यमंत्री घेराव का प्लान बना रहे हैं।
मैं इस तरह के कदम से असहमत हूँ। अपनी मांगों के लिए आवाज उठाना आपका अधिकार है, लेकिन बिना अनुमति इस तरह का घेराव करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है। 25 अगस्त के प्रदर्शन के बाद कुल 41 छात्रों पर FIR हुई और कुछ छात्रों को जेल तक जाना पड़ा।
सबसे बड़ी बात यह है कि FIR होने के बाद वही छात्र ��क्सर खुद को अकेला और असहाय महसूस करते हैं। थाना और कोर्ट के चक्कर लगाते-लगाते पढ़ाई और तैयारी दोनों प्रभावित होती हैं। प्रोटेस्ट में आपको साथ ले जाने के लिए बहुत सारे हमदर्द मिल जाएंगे, लेकिन FIR होते ही वही लोग कितने साथ खड़े रहते हैं, यह भी सोचने की जरूरत है।
मैं आपकी मेहनत की कदर करता हूँ। आपने मेहनत करके मेंस पास किया है। लेकिन परीक्षा में अनियमितताओं और सेटिंग को लेकर जो गंभीर सवाल उठे हैं, उनकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।
जो छात्र अपनी मेहनत और योग्यता से पास हुए हैं, वे दोबारा भी परीक्षा पास कर सकते हैं। इसलिए किसी के व्यक्तिगत प्रचार या चेहरा चमकाने के चक्कर में अपने भविष्य को जोखिम में डालना समझदारी नहीं होगी।
आपके पास अभी सबसे बड़ा हथियार आपकी पढ़ाई है। अगर अगली मेंस परीक्षा लगभग दो महीने बाद होने वाली है, तो इन दो महीनों का इस्तेमाल अपनी तैयारी मजबूत करने में कीजिए।
प्रोटेस्ट में साथ चलने वाले बहुत मिल जाएंगे, लेकिन FIR के बाद थाना और कोर्ट के चक्कर ��पको ही लगाने पड़ेंगे।
इसलिए किसी के बहकावे या व्यक्तिगत प्रचार में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं जिसका खामियाजा आपके करियर को भुगतना पड़े।
शांत रहिए, संगठित रहिए, कानून के दायरे में अपनी मांग रखिए और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दीजिए। आपका भविष्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
1799 बिहार दरोगा अभ्यर्थियों की मांग साफ है—परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता हो। प्रश्नपत्र, OMR की Carbon Copy और Answer Key उपलब्ध कराई जाए।
#TransparencyForBiharSI_1799
1799 बिहार दरोगा अभ्यर्थियों की मांग साफ है—परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता हो। प्रश्नपत्र, OMR की Carbon Copy और Answer Key उपलब्ध कराई जाए।
#TransparencyForBiharSI_1799
बिहार में सुशासन और कानून का राज मजबूत हो रहा है। अपराध के खिलाफ सरकार की सख्ती से साफ संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
@samrat4bjp जी के नेतृत्व में बिहार में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सरकार की गंभीरता स्पष्ट दिख रही है।
जय बिहार! 🚩