📮 आगरा परीक्षेत्र में राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुभारंभ 🇮🇳
आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में आज दिनांक 9 अक्टूबर को निदेशक डाक सेवाएँ, आगरा श्री शशि कुमार उत्तम द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय डाक सप्ताह का उद्देश्य भारतीय डाक की व्यापक पहुँच, आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं जन-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
📮 भारतीय डाक — विश्वास, सेवा और नवाचार का प्रतीक!
#NationalPostalWeek#IndiaPost#AgraRegion
This World Post Day, we celebrate a network that has evolved with India -
connecting people, supporting livelihoods, enabling access, and opening new
possibilities.
With a network spanning more than 1.65 lakh post offices, India Post is helping
make opportunity more accessible, connectivity more seamless and progress
more inclusive.
One Postal Network. Infinite Possibilities.
India Post - Dak Sewa, Jan Sewa.
#WorldPostDay#WPD2026#NPW2026
परिक्षेत्रीय कार्यालय, आगरा में हिंदी पखवाड़ा–2026 का सफल समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को श्री शशि कुमार उत्तम, डाक सेवा निदेशक (DPS), आगरा द्वारा सम्मानित किया गया। 🇮🇳
#HindiPakhwada#Rajbhasha#HindiDiwas@IndiaPostOffice
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
ओडिशा के मयूरभंज की ग्रामीण डाक सेवक सुश्री सोनाली शेषाद्री जी की एक साधारण गाँव से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच तक की प्रेरणादायी यात्रा भारतीय डाक परिवार के लिए गर्व की बात है।
श्री अमिताभ बच्चन जी के साथ KBC के मंच पर यह खास उपस्थिति उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन की खूबसूरत मिसाल है।
आज के डिजिटल दौर में आइए, पत्र लिखने की खूबसूरत परंपरा को फिर से अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। अपने किसी खास के नाम एक पत्र लिखिए, क्योंकि कुछ भावनाएं सिर्फ लिखी नहीं जातीं, महसूस भी की जाती हैं। 💌
Courtesy: @SonyTV
#IndiaPost #KaunBanegaCrorepati #DakSewaJanSewa #GraminDakSevak
@CPMG_Odisha
आज दिनांक 30.09.2026 को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत आगरा परिक्षेत्र के सभी मंडलों द्वारा स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया।
इस पहल के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं कृतज्ञता का संदेश दिया गया। साथ ही सभी स्वच्छता कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वस्थ स्वच्छता कर्मी ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत ‘स्वच्छ पर्यटन स्थल’ थीम पर उत्तर प्रदेश डाक परिमण्डल के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।