शिक्षा व शिक्षक हितों पर बेबाक और सीधी बात l रोज़गार और पुरानी पेंशन को पूर्ण समर्थन l शैक्षिक जगत की प्रामाणिक खबरों व सूचनाओं के लिए हमें फ़ॉलो करें l
*कैशलेस संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बातें*
📍जिन शिक्षकों के आधार पर या उनके परिवार के सदस्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश से बाहर का पता है ,वे अभी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
ऐसे लोग पहले आधार में अपना पता वर्तमान का करवा लें तब आवेदन करें।
📍कुछ लोग जिन्होंने प्राइवेट कंपनी से कोई हेल्थ स्कीम लिया था वह लोग ऑलरेडी अप्लाइड है वह लोग एडिट करके सूचना पूर्ण करके फॉर्म भर सकते हैं
📍परिवार के बच्चे या पत्नी सभी का आधार कंपलसरी है। जिनके आधार अभी नहीं है बाद में आधार बनवाकर ऐड डिपेंडेंट में जोड़ा जा सकता है ।अगर बच्चा 5 साल से कम है तो तो उसे मां की id पर लाभ मिलता रहेगा।
📍यदि पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं तो प्रयास करें दोनों लोग अलग-अलग भरें जिससे अतिरिक्त लाभ मिल सके
📍विवाहित पत्नी विवाहित महिला अपने माता-पिता का नाम नहीं जोड़ सकती है यदि पति कार्यरत नहीं है और सास ससुर पेंशन भोगी या वेतन भोगी नहीं है और मासिक आय कम है तब उन्हें आश्रित में दिखा सकते हैं
📍 बाबू, या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साथियों के लिए अभी ऑप्शन नहीं है, उम्मीद है जल्द ऑप्शन आ जाएगा तभी आवेदन होगा।
मुख्यमंत्री शिक्षक कौशलेस चिकित्सा योजना में आवेदन करने हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं प्रक्रिया:
नोट:
शिक्षा जगत की समस्त प्रामाणिक खबरों के लिए पेज को फ़ॉलो अवश्य करें।
*विभागीय आदेश के उपरांत ही निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाए----*
📢 *मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया।*
⚠️ *महत्वपूर्ण सूचना:*
✅ आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिं��� (जुड़ा) हुआ हो, क्योंकि सभी OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।
✅ आवेदन पत्र में सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
🟢 *।*आवेदन करने की प्रक्रिया
1️⃣ सर्वप्रथम https://t.co/yzE7v3rrUW वेबसाइट खोलें।
2️⃣ डैशबोर्ड पर "Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card" विकल्प पर क्लिक करें।
3️⃣ आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4️⃣ प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करें।
5️⃣ विभाग (Department) का चयन करें।
6️⃣ Department Name का चयन करें।
7️⃣ School District का चयन करें।
8️⃣ School Block का चयन करें।
9️⃣ Present Post का चयन करें।
🔟 School Name का चयन करें।
1️⃣1️⃣ Applicant Name दर्ज करें।
1️⃣2️⃣ Guardian/Father/Husband Name दर्ज करें।
1️⃣3️⃣ Date of Birth दर्ज करें।
1️⃣4️⃣ Retirement Date दर्ज करें।
1️⃣5️⃣ Gender का चयन करें।
1️⃣6️⃣ मोबाइल नंबर स्वतः प्रदर्शित होगा।
1️⃣7️⃣ Email ID दर्ज करें।
1️⃣8️⃣ Aadhaar Number दर्ज करें।
1️⃣9️⃣ District as per Aadhaar दर्ज करें।
2️⃣0️⃣ Aadhaar के अनुसार ��ूरा पता (Address) दर्ज करें।
2️⃣1️⃣ अपना नवीनतम फोटो अपलोड करें।
2️⃣2️⃣ Captcha Code भरें।
2️⃣3️⃣ सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
2️⃣4️⃣ Submit बटन पर क्लिक करें।
🟢 *परिवार के सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया।*
2️⃣5️⃣ यदि किसी आश्रित सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो "Yes" विकल्प चुनें।
2️⃣6️⃣ सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें।
2️⃣7️⃣ Submit पर क्लिक करें।
2️⃣8️⃣ आवश्यकता अनुसार अन्य आश्रित सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।
🟢 *���वेदन स्वीकृति प्रक्रिया।*
2️⃣9️⃣ आवेदन जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को भेज दिया गया है।
3️⃣0️⃣ BEO द्वारा स्वीकृति मिलने पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) के पास लंबित है।
3️⃣1️⃣ BSA द्वारा अंतिम स्वीकृति (Final Approval) मिलने पर आपके मोबाइल नंबर पर Final Approval का संदेश प्राप्त होगा।
3️⃣2️⃣ इसके बाद आपको E-KYC करने हेतु निर्देश प्राप्त होंगे।
🟢 *E-KYC करने की प्रक्रिया।*
3️⃣3️⃣ Google Play Store से Ayushman App *(https://t.co/7GVhrYRxiC)* डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
3️⃣4️⃣ व��कल्पिक रूप से https://t.co/thW6jZpsHk के माध्यम से भी E-KYC कर सकते हैं।
3️⃣5️⃣ Ayushman App खोलें।
3️⃣6️⃣ "Beneficiary" विकल्प का चयन करें।
3️⃣7️⃣ अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
3️⃣8️⃣ Send OTP पर क्लिक करें।
3️⃣9️⃣ SMS में प्राप्त OTP दर्ज कर लॉगिन करें।
🟢 *लाभार्थी खोजने की प्रक्रिया।*
4️⃣0️⃣ Search for Beneficiary पेज खुलने पर Scheme में PMJAY चुनें।
4️⃣1️⃣ State में Uttar Pradesh चुनें।
4️⃣2️⃣ Sub Scheme में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना" चुनें।
4️⃣3️⃣ Search Option में Family ID चुनें।
4️⃣4️⃣ अपना जिला (District) चुनें।
4️⃣5️⃣ Search पर क्लिक करें।
4️⃣6️⃣ आपके सामने लाभार्थी एवं आश्रित सदस्यों की सूची प्रदर्शित होगी���
🟢 *E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया।*
4️⃣7️⃣ जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने "Do e-KYC" पर क्लिक करें।
4️⃣8️⃣ Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।
4️⃣9️⃣ Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
5️⃣0️⃣ आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
5️⃣1️⃣ आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।
5️⃣2️⃣ कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।
5️⃣3️⃣ Submit बटन पर क्लिक करें।
🟢 *कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया।*
5️⃣4️⃣ E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।
5️⃣5️⃣ Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
5️⃣6️⃣ अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
✅ *E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।*
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड....
Packages - General Ward https://t.co/YAsEa9NlXk
इस लिस्ट में समस्त कवर्ड हॉस्पिटल की लिस्ट है, अलग अलग बीमारी और टाइप सलेक्ट करके देख सकते हैं।
आप क्रोनोलॉजी समझिए
पेपर लीक होता है
कोचिंग सेंटर के टीचर्स और अभिनय, गौरव, खान,अभिषेक सर जैसे टीचर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर हल्ला बोल देते हैं तो लीक ठेकेदार/जिम्मेदार आका लोग व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी पर होमवर्क प्रसारित कर देते हैं कि इन टीचर्स की निंदा कार्यक्रम चालू कर दो
वही होमवर्क गोदी मीडिया को भी प्राप्त होता है वो भी होमवर्क पूरा करकर मास्टर से एक्सीलेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त करने की होड़ में लग जाती है।
इन बेचारो��� की कोई गलती नहीं है ये होमवर्क कम्प्लीट कर रहे हैं।
@abhinaymaths
*"तुलसी बुरा न मानिए, जौ गवार कहि जाय।"*
"*जैसे घर कै नरदहा, भला बुरा बहि जाय।।*"
_कौड़ियाँ तो बाज़ार में_ _बिकती हैं अज्ञानी अंजना,_
_मगर ये शिक्षक_ _राष्ट्र-निर्माता हैं, तुम्हारी तरह बिकाऊ नहीं होते।_
*जो तराशते हैं मुस्तकबिल* *(भविष्य) इस देश का,*
*उनके हौसले चंद अल्फाज़ों से कमज़ोर नहीं होते।*✍🏻
@abhinaymaths@kgs_live
एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है और दूसरी तरफ ग्रीष्मावकाश में भी शिक्षकों की अनवरत ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। जब हमारे आराम के दिन ही छीन लिए गए हैं, तो उसके बदले EL क्यों नहीं? मु���्यमंत्री जी, इस नीति पर पुनर्विचार कीजिए।
@myogiadityanath @CMOfficeUP
#UP_शिक्षकों_को_EL_दो
सभी शिक्षक साथियों को नमस्कार।
🙏🙏🙏🙏🙏
जैस��� कि आप सभी जानते हैं कि जनगणना का कार्य इस समय तेज़ी से चल रहा है। भीषण गर्मी, धूप और नौतपा के बावजूद एक सरकारी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।
यह कार्य #ग्रीष्मावकाश के दौरान कराया जा रहा है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हम सभी की छुट्टियाँ प्रभावित हो रही हैं। हम सभी यह मानते हैं कि #जनगणना देशहित का महत्वपूर्ण कार्य है और राष्ट्र के प्रति अपना योगदान देने के लिए शिक्षक हमेशा तत्पर रहते हैं।
लेकिन सरकार को भी शिक्षकों की परिस्थितियों और त्याग के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इसी मांग को लेकर कल शाम 5 बजे #ट्विटर (X) पर एक अभियान चलाया जाएगा।
आप सभी से विनम्र निवेदन ह�� कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी आवाज़ को मजबूत बनाएं।
आपका एक ट्वीट शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगा।
🤝हैशटैग आपको कल 3 बजे बताया जाएगा ।🤝
समय- कल शाम #5बजे से
-निवेदक: आप और हम
🚨 #समायोजन_विशेष 🚨
समायोजन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की संयुक्त पीठ से शिक्षकों को बड़ी राहत —
⚖️ कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में अब First In First Out (FIFO) नियम एक समान लागू किया जाएगा।
📋 समायोजन/सरप्लस सूची भी इसी आधार पर तैयार होगी।
📅 3 जुलाई को पूरी सूची न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
तब तक किसी भी शिक्षक को हटाने या डिस्टर्ब करने पर रोक रहेगी।
⛔ बिना न्यायालयीय समीक्षा के आगे की समायोजन कार्यवाही नहीं होगी।
यह आदेश प्रदेशभर के शिक्षकों के लिए ��हत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब मनमाने तरीके से कार्रवाई पर न्यायिक निगरानी रहेगी।
📌 वकील से वार्ता के क्रम में प्राप्त जानकारी।
शेष आदेश अपलोड होने के उपरांत स्थिति और स्पष्ट होगी।
#जनगणना2027 इतनी भीषण ��र्मी है क्या ऐसे हालातों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्यक्रम को कर्मचारी हित में आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है??
1.48 डिग्री की भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी लगाना शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बेहद कठिन और जोखिमभरा है।
इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान [48^\circ] के आसपास पहुंच रहा है।
2.लू और Heat Wave जैसी स्थिति में घर-घर ��ाकर फील्ड ड्यूटी करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
.
3.कोरोना काल के पंचायत चुनावों में ड्यूटी के दौरान अनेक शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई थी।
4.वर्ष [2024] के लोकसभा चुनाव में भी भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की मृत्यु की खबरें सामने आई थीं।
5.बार-बार ऐसे हालात में कर्मचारियों को फील्ड में भेजना संवेदनशील प्रशासनिक सोच नहीं माना जा सकता।
6.शासन का दायित्व केव��� कार्य करवाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
7.इसलिए [22] मई से [20] जून तक प्रस्तावित जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्यक्रम को फिलहाल एक माह के लिए स्थगित करने पर विचार होना चाहिए।
8.इस दौरान स्व-गणना की तिथि बढ़ाकर लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
9.इससे कर्मचारियों की सुरक्षा भी बनी रहेगी और जनगणना का कार्य भी अधिक व्यवस्थित ढंग से पूरा होगा।
10.जनगणना जरूरी है, लेकिन किसी भी
कर्मचारी की जान उससे ज्यादा कीमती है।😞
साभार: सोशल मीडिया