आज दोपहर को बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों व पार्टी परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया | इस अवसर पर जन - समस्याओं को भी सुना तथा मीडिया के साथियों से भी संवाद किया |
@rlp
आज बीकानेर से घड़साना जाते समय लाखुसर में स्थानीय नागरिकों व पार्टी परिवार के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया ,इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया और पंचायती राज चुनाव में @RLPINDIAorg के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की |
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में चल रहे किसान आंदोलन में जन - सभा के बाद @RajGovOfficial को अभी 09:15 PM तक समय दिया है कि किसानों की मांगो का ठोस व स्थाई समाधान निकाला जाए , सरकार ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया तो 09:15 बजे बाद आगे के कदम का निर्णय लिया जाएगा |
आज श्रीगंगानगर जिले के घड़साना में आयोजित किसान आंदोलन में सम्मिलित होकर किसानों की मांगों और उनके हक की आवाज को मजबूती से उठाया। किसान हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव किसानों के साथ खड़ी है।
घड़साना किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों के साथ घड़साना से श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया और अभी पतरोड़ा में किसानों के साथ बैठा हूं, लेकिन सरकार अब भी किसानों की मांगों का समाधान करने के बजाय अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है।
हम @RajGovOfficial को 24 घंटे का समय दे रहे हैं। कल घड़साना टोल के पास विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। यदि सरकार ने इस समयावधि में आंदोलित किसानों की मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में किसानों के समर्थन में इस आंदोलन को व्यापक रूप देंगे तथा अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा।
किसानों की मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। किसान अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
#घड़साना_किसान_आंदोलन #RLP
@RajCMO
आधे घंटे बाद घड़साना टोल प्लाजा के पास सभा स्थल पर पहुंच जाऊंगा, किसानों और युवा साथियों से मेरी अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे |
आओ हम मिलकर किसानों की आवाज को बुलंद करें |
#घड़साना#किसान_आंदोलन