आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
NEET 2026 की परीक्षा रद्द हो गयी।
22 लाख से ज़्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया।
किसी पिता ने कर्ज़ लिया,
किसी माँ ने गहने बेचे,
लाख���ं बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,
और बदले में मिला, पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा में संगठित भ्रष्टाचार।
यह सिर्फ़ नाकामी ��हीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।
हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र सज़ा भुगतते हैं।
अब लाखों छात्र फिर से वही मानसिक तनाव, आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलेंगे।
अगर अपनी तकदीर परिश्रम से नहीं, पैसे और पहुँच से तय होगा, तो फिर शिक्षा का मतलब क्या रह जाएगा?
प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल, देश के लिए विषकाल बन गया है।
आज मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर (DP) बदलकर #SaveAravalli अभियान का हिस्सा बन रहा हूँ। यह सिर्फ एक फोटो नहीं, एक विरोध है उस नई परिभाषा के खिलाफ जिसके तहत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को 'अरावली' मानने से इंकार किया जा रहा है। मेरा आपसे अनुरोध है कि अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर इस अभियान से जुड़ें:
अरावली के संरक्षण को लेकर आए इन बदलावों ने उत्तर भारत के भविष्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह निर्णय हमारे अस्तित्व के लिए खतरनाक है क्योंकि:
1️⃣ मरुस्थल एवं लू के खिलाफ दीवार: अरावली कोई मामूली पहाड़ नहीं, बल्कि कुदरत की बनाई 'ग्रीन वॉल' (Green Wall) है। यह थार रेगिस्तान की रेत और गर्म हवाओं (लू) को दिल्ली, हरियाणा और यूपी के उपजाऊ मैदानों की ओर बढ़ने से रोकती है। अगर छोट�� पहाड़ियाँ (Gaping Areas) खनन के लिए खुल गईं, तो रेगिस्तान हमारे दरवाज़े तक आ जाएगा और गर्म हवाएं तापमान को बढ़ा देंगी।
2️⃣ प्रदूषण से रक्षा: ये पहाड़ियाँ और यहाँ के जंगल NCR और आसपास के शहरों के 'फेफड़ों' (Lungs) की तरह काम करते हैं। ये धूल भरी आंधियों (Dust Storms) को रोकते हैं और जानलेवा प्रदूषण को कम करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाके में अरावली के बावजूद इतनी गंभीर स्थिति है तो अरावली के बिना कैसी स���थिति होगी, उसकी कल्पना करना भी वीभत्स है।
3️⃣ भूजल (Groundwater): अरावली हमारे लिए पानी का मुख्य रिचार्ज ज़ोन है। अरावली की चट्टानें बारिश के पानी को ज़मीन के भीतर भेजकर भूजल रिचार्ज करती हैं। अगर पहाड़ खत्म हुए, तो भविष्य में पीने के पानी की गंभीर कमी का सामना करना पड़ेगा,जिससे वन्यजीव लुप्त होने क�� कगार पर आ जाएंगे तथा इकोलॉजी को खतरा होगा।
वैज्ञानिक सच यह है कि अरावली एक निरंतर शृंखला (Continuous Chain) है। इसकी छोटी पहाड़ियाँ भी उतनी ही अहम हैं जितनी बड़ी चोटियाँ। अगर दीवार में एक भी ईंट कम हुई, तो सुरक्षा टूट जाएगी।
📢 हमारी अपील:
हम केंद्र सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस परिभाषा पर पुनर्विचार (Reconsider) करें। अरावली को 'फीते' य��� 'ऊंचाई' से नहीं, बल्कि इसके 'पर्यावरणीय योगदान' (Ecological Impact) से आंका जाए।
#SaveAravalli
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग में बड़े भाई श्री लाल भवानी सिंह जी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने के साथ अनूपपुर जिले का प्रभारी बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष यश घनघोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू को शुभकामनाएं।
आशा है, आप सभी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस नई ऊँचाइयों को छुएगी।
ऐतिहासिक 💫
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वि���्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, जेमिमा रोड्रिगज़ के शानदार शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने एक रिकॉर्ड रन चेज कर लिया।
इस धमाकेदार जीत की पूरे देश को बधाई 🇮🇳
आदरणीय बड़े भाई श्री Shesh Narayan Ojha जी को भारतीय युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें 🙏💐
Indian Youth Congress
Indian National Congress - Madhya Pradesh
कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को शत-शत नमन और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भारत सदा उनका और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। जय हिंद! 🇮🇳
19 नवंबर के घावों पर अब कहीं जाकर मरहम लगा।
बधाई हो टीम इंडिया !! टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची।
@BCCI
"प्रशासन सिर्फ़ VIP लोगों की सेवा में लगा रहा"
◆ महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर कहा
#MahakumbhStampede | #Mahakumbh | संगम घाट | Stampede | Mahakumbh | #मौनी_अमावस्या