वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय को वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का नया अध्यक्ष (प्रेसिडेंट) चुना गया। प्रदीप राय ने 822 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता अनुपम लाल दास (451 वोट) को 371 वोटों के अंतर से हराया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स टेक्निकल एडवाइ��री बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के बाद 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ‘क्लोरफेनिरामाइन मैलेट’ और ‘फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड’ युक्त फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
भारत की ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता के तहत 22 और 23 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दो दिवसीय ब्रिक्स युवा कार्य और खेल मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कर रहे हैं।
#BRICS2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को 48 शिक्षकों को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' से सम्मानित करेंगी। इस सूची में उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक—डॉ. रेनू त्रिपाठी (गाजियाबाद), डॉ. इफ्तिखार खान (बलिया) और शालिनी कुशवाहा (कौशांबी)—भी शामिल हैं।
#NationalTeachersAward2026
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 62,500 करोड़ रुपये के कुल बजट के साथ मो���ाइल फोन विनिर्माण योजना का शुभारंभ किया, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुई है एवं इसकी अवधि 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्ष है।
#MakeInIndia #TelecomNews
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 20 अगस्त 2026 तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) ढांचे के तहत 4,895.65 करोड़ रुपये के कुल 29 नए प्रस्ताव मिले हैं। यह बदलाव मई 2026 में 10% तक चीनी हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियों को स्वचालित मार्ग से निवेश की अनुमति मिलने के बाद आया है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा 25 जुलाई 2026 को दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र के दौरान की गई।
प्रख्यात वैज्ञानिक अंकथी राजू को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला हैदराबाद का निदेशक नियुक्त किया गया।
उन्होंने भारतीय प्रक्षेपास्त्र विकास प्रयोगशाला के निदेशक का भी पदभार ग्रहण किया है।
एक अध्ययन में अश्वगंधा (विदानिया सोम्निफेरा) से मिलने वाले विथाफेरिन ए को टीबी के इलाज में सहायक पाया गया है। विथाफेरिन ए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है साथ ही टीबी के खिलाफ जंग में ये प्रभावी स���बित हुआ है।
पोत 'अक्षर' का जलावतरण
भारतीय तटरक्षक बल ने पुडुचेरी के कराईकल में तेज गश्ती पोत (Fast Patrol Vessel - FPV) श्रृंखला के दूसरे पोत 'अक्षर' का जलावतरण किया। यह पोत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है और यह आठ तीव्र गश्ती पोतों की श्रृंखला में से दूसरा पोत है।
UIDAI ने 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए शुल्क माफ किया
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए आधार कार्ड के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए होने वाले सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी।