आगरा कैंट रेलवे स्टेशन मामले में सस्पेंड किए गए RPF जवानों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जब DRM द्वारा मांगा गया 1 घंटे का समय बीत गया तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों और पीड़ित अधिकारी की बहन ने सीधे रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी !!!
ट्रेन रोकने के लिए पटरियों पर कूदी महिलाओं को बचाने के लिए RPF और स्थानीय पुलिस को मौके पर दौड़ लग���नी पड़ी।
ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन ने इसके विरोध में देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है और मांग पूरी न होने पर शताब्दी एक्सप्रेस रोकने और रेल चक्का जाम करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है।
आगरा कैंट स्टेशन मारपीट मामला. डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर का आरोप , बाहरी लोगों को बुलाकर की मारपीट. मामले में 2 एसआई समेत 4 आरपीएफ कर्मी हो चुके निलंबित. स्टेशन मास्टर एसोसिएशन में आक्रोश , काली पट्टी बांध जताया आक्रोश और विरोध. विवाद के चलते उत्तर मध्य रेलवे प्रबंधक का दौरा हुआ स्थगित. सांस�� राजकुमार चाहर की एंट्री के बाद मामले में बढ़ा सियासी दखल. रेलवे मंत्रालय तक पहुंचा आगरा कैंट स्टेशन मामला. #railwaystation #agracantt #RPF #bignews Rajkumar Chahar Ministry of Railways, Government of India
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान हुए प्रकरण में प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर 2 इंस्पेक्टर (ASI) समेत 4 रेल सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ��या है। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए अग्रिम विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रेलवे नियमों के अनुसार आगे की आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के संबंध में रेलवे प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया प्राप्त तथ्यों के आधार पर 2 ASI समेत 4 RPF कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच हेतु 03 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरां�� रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. शिवम शर्मा (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे)
#AgraCantt #RPF #RailSafety #RailwayAdministration #IndianRailways
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल कर्मचारियों और यात्रियों को पारदर्शिता और सतर्कता के महत्व का संदेश दिया गया।
#VigilanceAwarenessWeek2025