मायावती जी ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी के चन्द्रशेखर आज़ाद जी को बीजेपी ने EVM के दुरुपयोग से जिताया। आपस में लड़ोगे और दलितों के वोट का विभाजन होगा तो इसका मतलब बीजेपी का रास्ता आसान करना है। संविधान और वोट बचाना है तो इन दोनों को समर्थन देने से अच्छा है कि ��ांग्रेस का साथ दें। कांग्रेस के साथ ही बीजेपी और आरएसएस को हराया जा सकता है।
अब दो-चार MP जिताने से कोई लाभ नहीं है। संसद में गतिरोध के कारण सवाल-जवाब नाममात्र के ही रह गए हैं और कभ��-कभार कोई MP सफल हो भी जाता है तो उसका कोई असर नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
क्या आपको पता है धुएँ कि भी जाति होती है 👇
मध्य प्रदेश में एक दलित की चिता जलने से केवल इसलिए रोक दी गई क्योंकि उसका धुआं “ब्राह्मणों के श्मशान” तक चला जाता…
उस पर भी शर्मनाक ये कि पुलिस भी दलित परिवार पर ही दवाब डाल रही है क्यूं की पुलिस प्रशासन खुद जातिवाद से अंदर तक सड़ा हुआ हैं।
��र्म आनी चाहिए ऐसे समाज पर, जहां मौत के बाद भी दलित को सम्मान नहीं मिलता।
ज़िंदा था तब दलित होने नाम पर भेदभाव, नफ़रत, ज़लालत, छुआछूत,
और जब मर गया तो उसकी चिता का धुंआ भी "अछूत" हो गया जो ब्राह्मणों के शमशान तक नहीं पहुंचना चाहिए वरना बेचारे मरे हुए ब्राह्मण भी अशुद्ध हो जाएंगे।
ये सिर्फ भेदभाव नहीं, ये इंसानियत की लाश पर खड़ा ब्राह्मणवाद है।
जिस समाज में मृतक की चिता का धुआं भी जाति देखकर स्���ीकार किया जाए, उस समाज को सभ्य कहलाने का कोई अधिकार नहीं।
नरेंद्र मोदी कहते हैं 'हिंदू इंडिया', जबकि 50% हिंदू तो OBC हैं।
अगर हिंदू इंडिया है तो 👇
⦁ मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं?
⦁ बड़े-बड़े एंकरों की लिस्ट में OBC वर्ग के लोग क्यों नहीं हैं?
ये लोग SC-ST, OBC वर्ग की जमीनें छीनकर अडानी को दे रहे हैं, इनके सिस्टम में कोई OBC नहीं है।
इसलिए हमने कहा है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होगी, हम जाति जनगणना करेंगे, ताकि हमें पता चले कि OBC ��र्ग के लोगों की देश में कितनी भागीदारी और हिस्सेदारी है।
: 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 नई दिल्ली
ओबीसी को सोचना पड़ेगा इतिहास बार बार प्रगति के लिए मौका नहीं देता । ताल कटोरा स्टेडियम के सम्मेलन में जो बात राहुल गांधी ने कही उस पर चल पड़ें और साथ दें । अगर ऐसा करते हैं तो इनके लिए राहुल गांधी दूसरा अंबेडकर साबित होंगे ।
आज 26 जुलाई 2025 को डॉ उदित राज (पूर्व सांसद) के नेतृत्व में दलित, ओबीसी, मॉइनॉरिटीज और आदिवासी परिसंघ (डोमा) के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दिल्ली प्रदेश सम्मेलन कांस्टीट्यूशन क्लब,नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
पूरे दिल्ली क्षेत्र से लगभग 500 प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी वर्ग के प्रमुख लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और निष्कर्ष पर पहुँचा गया कि 85% उल्लेखित समाज एक सूत्र में होकर साम्प्रदायिक, मनुवादी और फासीवादी ताकतों के ख़िलाफ़ संगठित हों। एक तरह से यह नई मुहिम है जिसका नेतृत्व दलित, मुस्लिम, पिछड़ा, आदिवासी और ईसाई का नागरिक समाज करेगा। नागरिक समाज पहले भी स��माजिक और सांस्कृतिक आंदोलन किए लेकिन उनका नेतृत्व हमेशा सवर्ण समाज के हाथ में रहा है । कारणों में बिना जाये यह कहा जा सकता है कि सवर्ण समाज बहुसंख्यक में सांप्रदायिक शक्तियों के साथ चला गया है। हम चाहकर भी उसका साथ नहीं ले सकते और यही कारण है कि दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े और आदिवासियों को एक सूत्र में बांधकर नफ़रत के ख़िलाफ़ संगठित होना ही होगा। देश के साधनों पर कुछ लोगों का ही आधिपत्य हो गया है और यह तेज़ी से होता जा रहा है। इनके साधन का दुरुपयोग सांप्रदायिक और तानाशाही ताकतें कर रही हैं। इस कारण से हमें नौकरी, व्यापार और शिक्षा से वंचित कर दिया जा रहा है। मीडिया भी इन्हीं के नियंत्रण में है। सरकारी संपत्ति, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और विभागों के निजीकरण के माध्यम से देश का धन कुछ चुनिंदा व्यावसायिक लोगों के हवाले तेजी से किया गया जिसे रोकना जरूरी है। विकसि�� देश भी ईवीएम का त्याग कर चुके हैं तो भारत में ऐसा क्यों नहीं?
दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज एक मंच पर इकट्ठा होकर ही इस चुनौती का मुक़ाबला कर सकते हैं । इनमें आपसी भाईचारा क़ायम करने के लिए हर माध्यम को अपनाया जाये जैसे सामूहिक भोज, व्यापारिक संबंध, सुख-दुख में शामिल होना आदि । हमारा उद्देश्य संविधान बचाना, हिस्सेदारी और लोक तंत्र की रक्षा करना है।
वक़्फ़ बचाने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क तक डोमा परिसंघ लड़ रहा है और आगे भी जारी रहेगी।
अंबेडकर के विचार को मानने वाले वकील और नागरिक ख़ुद चंदा कर ग्वालियर में डॉ अंबेडकर की मूर्ति लगवाने का इंज़माम किए और भोपाल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने मूर्ति लगाने का आदेश भी दिया । बीजेपी और आरएसएस के लोग मूर्ति को प्रांगण में ले जाने नहीं दिया और मूर्ति लगाने का आंदोलन जारी है । आज यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि ग्वालियर कोर्ट परिसर में किसी भी दशा में डॉ. की प्रतिमा लगाने के लिए डोमा परिसंघ संघर्ष करेगा।
जब लोकतंत्र खतरे में हो तो ग़ैर राजनीतिक संगठन और लोगों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए ।अगर ऐसा नहीं होता तो जिम्मेदारी से भागना ही माना जाएगा। जो तटस्थ रहेगें उनको इतिहास माफ नहीं करेगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ रजनीश गंगवार जी ने सोशल मीडिया में वायरल कविता " कांवर लेके मत जाना, तुम ज्ञान का दीप जलाना, मानवता की सेवा करके तुम सच्चे मानव बन जाना।" को सुनाया और संबोधित किया। संविधान सबको अपनी बात को कहने का अधिकार देता है । जिस तरह से जो लोग कावड़ के लिए प्रचार करते हैं उसी तरह से हम अपनी बहुजन विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं ।
सम्मेलन को डॉ उदित राज के अतिरिक्त सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ रजनीश गंगवार ,शाहिद अली, राष्ट्रीय महासचिव, डोमा परिसंघ,सतीश कुमार सांसी को –आर���डिनेटर, ए पी खान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डोमा परिसंघ, डॉ अंशु एंथोनी, कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश, योगराज चंदेलिया, उपाध्यक्ष दिल्ली, विजय बहादुर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश, डोमा परिसंघ,रोशन लाल नागरवाल, राष्ट्रीय सचिव डोमा परिसंघ,
कुणाल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव, विनोद पवार , दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष केकेसी, नरेंद्र कुमार, सचिव दिल्ली प्रदेश, जुल्फिकार, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष, आदि कई प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया ।
@Dr_Uditraj #domaparisangh
क्या लोकतंत्र का मतलब अब यह है कि जनता के विरोध की आवाज़ को बंदूक और बूटों से कुचला जाए?
"हर पेड़ एक माँ" का नारा क्या सिर्फ चुनावी झांसा था? या माँ को भी अब अ��ानी के हवाले कर दिया गया? जनता की आवाज़ दबाने 5000 पुलिस भेजी गई!
#छत्तीसगढ़ #AdaniRaj #SaveForest #लोकतंत्र_खतरे_में #
ग़ाज़ा मे भूखों की कतार पर बरसते बम,
शरण मांगते बच्चों पर मिसाइल!
ये जंग नहीं, जनसंहार है —
हि���लर की याद दिलाता इज़राइल!
UN चिल्लाया, दुनिया सोई रही —
इंसानियत की कब्र पर लोकतंत्र मौन है!
ईसाई गाँव रामल्ला जलाए गए!
ना मुसलमान बचे, ना ईसा
#GazaGenocide
#RamallahBurns
#StopIsrael
अभी अक्टूबर में उद्घाटन हुआ और जून में ही कांटा टोली फ्लाईओवर फटने लगा! ये इंजीनियरिंग की चूक नहीं, भ्रष्टाचार की दरार है। सीमेंट कम, कमीशन ज़्यादा डाला गया लगता है। जनता की ज़िंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
#KantaToliFlyover#Ranchi#CorruptionCracks#JharkhandModel