आज दिल्ली में बैक पैन (कमर दर्द) की सफल सर्जरी के बाद आज युवा सांसद महोदय #राहुल_कसवां भाईसाहब से उनके आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी, युवा सांसद महोदय के स्वास्थ्य में लगातार सुधार है, जल्द स्वस्थ होकर चुरू लोकसभा परिवार के बीच उपस्थित होंगे......
साथ में Bheem Beniwal जी, @Yogesh Dhaka भाई #कृष्ण_जी_श्योराण उपस्थित रहे........
Rahul Kaswan
युवा सांसद चूरू
@RahulKaswanMP@anilsharmainc@dineshdangi84@DrVikasAjmer
कल हुई बैक पेन (कमर दर्द) सर्जरी के बाद आप सभी स्नेहीजनों ने मेरे स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुए जिस आत्मीयता से मंगलकामनाएं प्रकट की, इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।
आप सभी से मेरा पारिवारिक सदस्य के र��प में गहरा जुड़ाव है। स्वास्थ्य सम्बन्धित दिक्कत के कारण ना चाहते हुए भी आपसे विनम्रतापूर्वक आग्रह करना पड़ रहा है कि डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आपसे मिलना नहीं हो पायेगा।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद निज आवास पर आप सभी से मुलाकात होगी, जिसकी सूचना आप सबके साथ साझा कर दी जायेगी। इसलिए कुछ समय के लिये आप सबका सहयोग अपेक्षित है।
क्षेत्र से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या या सुझाव के लिये दूरभाष के जरिये मुझसे और समस्त स्टाफ से संपर्क हमेशा की तरह जारी रहेगा।
सादर।
मेरे परम मित्र, एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, अजमेर देहात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, मेरे नियर & डियर
किसनगढ़ से #विधायक डॉ. Vikash Choudhary जी को युवा सांसद टीम टीम Rahul Kaswan की तरफ से #जन्म���िन की खाश बधाई मंगलकामनाएं, आप असे ही किशनगढ़ की 36 कॉम जनता के सजग प्रहरी रहे प्यारे भाई.......
Happy birthday dear @DrVikasAjmer Choudhary MLA साहब
@RahulKaswanMP @dineshdangi84 @GovindDotasra @INCIndia
लोकसभा में नेता विपक्ष के रूप में दो वर्ष पूर्ण करने पर हमारे नेता @RahulGandhi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
देश की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आपने संसद से लेकर सड़क तक जिस प्रतिबद्धता से आवाज़ बुलंद की है, वह सराहनीय और प्रेरणादायी है।
आज जब सरकार की नीतियों के कारण महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक, किसान से जुड़ी अनेकों समस्याएं उत्पन्न हुई हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़े हो रहे हैं, ऐसे समय में आपकी बेबाक और जनपक्षीय आवाज़ देश की जनता को भरोसा दे रही है।
जनसेवा के इस संकल्प में हम सभी आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का यह संकल्प निरंतर और मजबूत होता रहे।
@INCIndia #RahulGandhi
@madandilawar MADAN DILAWAR जी आप द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Govind Singh Dotasra जी के प्रति एसी अशोभनीय भाषा बोलना बहुत गलत है, आपके इस बयान की घोर निंदा करता हूं
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा जी न���क इंसान है, यदि आप में ह��म्मत है तो उनको सामने बैठकर मुद्दों पर बात करो, तब पता चलेगा शिक्षा मंत्री का कार्यकाल किसका अच्छा था....
दबंग प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जिंदाबाद
@GovindDotasra @RahulKaswanMP @dineshdangi84 @anilsharmainc @DrVikasAjmer @Rahul_leghainc
भाजपा सांसद-विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त को “ऑपरेशन टाइगर” बता रही है.....जबकि वो ��रीद रहे है खच्चर.... इतो सस्तो तो म्हारे शेखावाटी मं कांदो(प्याज) ही कोनी हुव-गोविंद डोटासरा...
आज युवा सांसद महोदय #राहुल_कसवां भाईसाहब रहेंगे यूपी के #मेरठ दौरे पर, जननायक श्री राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जी के नेतृत्व में शुरू किए गए #ChhatronKiGoonj अभियान के अंतर्गत, छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोज़गार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता जैसे बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करने के लिए मेरठ में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण चर्चा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से चूरू के लोकसभा सांसद श्री ��ाहुल कस्वां (Rahul Kaswan) जी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आइए, युवाओं के हक की इस गूंज का हिस्सा बनिए।l
@RahulKaswanMP @RahulGandhi @AICCMedia @anilsharmainc
@dineshdangi84 @DrVikasAjmer
@hanumanbeniwal @INCIndia
#neet_पेपर को लेकर मेरठ में आयोजित होने वाले "छात्रों की गूँज" कार्यक्रम में राहुल कस्वां मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। युवाओं और छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राहुल कस्वां किसानी और य���वाओं के मुद्दे पर बेहतरीन होमवर्क करते है जिससे कई बार आंदोलनों को प्रभावित करते नजर आए है
#AICC द्वारा युवा सांसद #राहुल_कसवां जी को मेरठ प्रेस वार्ता की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर ढेर सारी शुभकामनाएं......
@RahulKaswanMP @RahulGandhi @AICCMedia @dineshdangi84 @DrVikasAjmer @GovindDotasra
|| सर्वदेवमय: पिता ||
आप सभी को 'पितृ दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।
जिनके सानिध्य में जीवन में साहस, संस्कार, अनुशासन और सुरक्षा मिलती है — ऐसे पूज्य पिताजी के चरणों में प्रणाम।
असीम त्याग, संघर्ष, समर्पण से पूरे परिवार का आज और कल बेहतर बनाने वाले प्रत्येक 'पिता' का इस विशेष दिवस पर अभिवादन।
पिताजी के त्याग व समर्पण का सम्मान करें, उनकी सेवा और आदर का संकल्प लें।
#FathersDay
पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी देशभर में छात्र सम्मेलन आयोजित कर रही है।
नेता प्रतिपक्षआदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कोटा, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में आ���ोजित होने वाले इन छात्र सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं के अधिकारों, उनके संघर्षों और उनके भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
यह सम्मेलन शिक्षा में पारदर्शिता, भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता, पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार दिलाने की दिशा में एक सशक्त अभियान है।
कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ को देश की सबसे बुलंद आवाज़ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
@RahulGandhi @INCIndia
@RahulKaswanMP @VinodJakharIN
दिवंगत नर्सिंग कार्मिक दीपक के परिजनों व SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दीपक जी माहेश्वरी ,चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री बीएल गोयल सहित अन्य अधिकारियों मध्य हुई वार्ता सकारात्मक रही |
मैंने भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की तरफ से दिवंगत की पत्नी व परिजनों को पांच लाख रुपए देने की घोषणा की |
विपक्ष को झूठी सजा, सत्ता को अभयदान,
हां, अब इस तरह से हो रहा है देश में मतदान।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन खारिज किया जाना लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार है।
मीनाक्षी नटराजन जी के विरुद्ध कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मात्र एक नोटिस को आधार बनाकर, सत्ता के दबाव में गैर संवैधानिक ढ़ंग से यह कार्यवाही की गई है।
दूसरी तरफ झारखंड में NDA समर्थित उम्मीदवार के नामांकन पर आपत्ति के बावजूद कल तक का समय दिया गया है, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार का बिना किसी उचित कारण के नामांकन खारिज किया जाना दिखाता है कि भाजपा सरकार संस्थाओं के दुरुपयोग के सहारे राजनीतिक लड़ाई लड़ना चाहती है।
देश सब कुछ देख रहा है। हर अलोकतांत्रिक साजिश का जवाब जनता की अदालत में होगा। संविधान से बड़ा कोई नहीं है और कांग्रेस पार्��ी लोकतंत्र विरोधी हर साजिश के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।
@INCIndia @INCMP
♦️केन्द्र की भाजपा सरकार कह रही है—
"तेल कम खाओ" ऐसा स्वास्थ्य के लिहाज से नहीं कहा जा रहा, बल्कि देश को आयात करना पड़ रहा है इसलिए।
➖ देश में विगत 12 वर्षों में एक भी सिंचाई प्रौजेक्ट आया नहीं, जिसके कारण किसानों की स्थिति तो बद्हाल हुई ही है, साथ ही देश की दूसरे देशों पर निर्भरता बढ़ी है। विगत वर्षों के आंकड़े देखें तो 2021-22 में 135 लाख टन, 2022-23 में 142 लाख टन और 2023-24 में 165 लाख टन खाद्य तेल देश ने आयात किया है।
यदि नये सिंचाई प्रौजेक्ट पर ध्यान दिया हुआ होता तो अकेले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान (शेखावाटी क्षेत्र, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर) में वो क्षमता है कि खाद्य तेलों में हम आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि निर्यात करने की स्थिति में होते।
यमुना लिंक जैसे कुछ प्रौजेक्ट बने तो वो कागजों से बाहर नहीं निकले। बड़े बांधों में से गाद हटाकर अधिक पानी स्टॉरेज किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीमा पार जाने वाले पानी को रोकने की बातें तो खूब हुईं, लेकिन धरातल पर कुछ नया नहीं।
किसान को न पानी मिल रहा और न फसल का उचित दाम। दोगुनी आय, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती जैसी लच्छेदार बातें कागजों में ही दम तोड़ गईं।
♦️केन्द्र की भाजपा सरकार कह रही है— "पेट��रोल-डीजल की खपत कम करो"
➖ सत्ता पर काबिज पार्टी के नेताओं द्वारा देश भर में मेगा इवेंट किए जा रहे हैं, जहां करोड़ों का ईंधन फूंका जा रहा है। राजस्थान में तो भजनलाल जी अनेकों प्रचार रथ पंचायतों में घूमा रहे हैं और उनके पीछे 10-15 गाड़ियां पूरे दिन घूमती हैं। सवाल उठता है कि प्रचार किसका कर रहे हैं, जब इतनी गर्मी में जनता पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा। जल जीवन मिशन की प्रगति में राजस्थान 32वें नम्���र पर हैं। 70 करोड़ ₹ के डेविएशन बजट की फाईल स्वीकृति के लिए लगभग 2 साल से पेंडिंग पड़ी है, जिसके कारण चूरू जिले की बड़ी आबादी प्यासी रहने को मजबूर है। जब पेयजल के ऐसे भयावह हालात हैं तो बाकि योजना और मुद्दे तो प्राथमिकता से बाहर होने ही हैं।
♦️केन्द्र की भाजपा सरकार कह रही है—
"एक साल तक सोना मत खरीदो"
➖ एक झटके में ऐसा बोलना क्या उन लाखों लोगों की आजीविका पर चोट नहीं है, जो इस व्यवसाय से जुड़े हैं।
सवाल केवल आग्रह/अपील का नहीं है, बल्कि उस नैतिकता का भी है जो लोकतांत्रिक नेतृत्व की विश्वसनीयता का आधार होती है। हर बार सारी ज़िम्मेदारी जनता पर, क्या सत्ता की कोई जवाबदेही नहीं ? जब जनता से त्याग माँगा जा रहा है, तो सत्ता के आचरण में भी तो इसका प्रतिबिंब दिखना चाहिए।
@PMOIndia @INCIndia @INCRajasthan