सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प की प्रतिमूर्ति भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन। 🇮🇳
“जय जवान, जय किसान” का उनका अमर मंत्र आज भी देश की शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। 🙏
युगपुरुष महात्मा गाँधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और मानवता के अमर संदेश थे। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि बिना हिंसा के भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया जा सकता है। उनके विचार आज भी मानवता को शांति और सद्भाव की राह दिखाते हैं। 🙏🇮🇳
❤️ 29 स���तंबर | विश्व हृदय दिवस ❤️
हमारा दिल हर पल हमारे लिए धड़कता है, अब हमारी बारी है उसका ख्याल रखने की। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, तनाव से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
आ��ए, अपने दिल और अपनों के दिल का ख्याल रखें। ❤️
#WorldHeartDay #विश्वहृदयदिवस
🇮🇳 महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनका साहस, त्याग और देश के लिए समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इंकलाब जिंदाबाद... 🙏🙏🙏...
🇮🇳🥇 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीम्स के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें हार्दिक बधाई! 💐
आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया और तिरंगे की शान पूरी दुनिया में बढ़ाई। पूरे देश को आप पर गर्व है। ��य हिन्द, जय भारत, वन्दे मातरम 🇮🇳❤️
पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। 🙏
1991 के आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक, उनका जीवन ज्ञान, सादगी और गरिमापूर्ण सार्वजनिक सेवा का प्रतीक रहा। भारत उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।
सादर नमन. 🙏.
शी जिनपिंग की 23–25 सितंबर 2026 की अमेरिका यात्रा ने एक बार फिर दिखाया कि दुनिया की दो बड़ी शक्तियों के रिश्ते सिर्फ चीन औ��� अमेरिका तक सीमित नहीं हैं। व्यापार,AI,सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता पर हुई बातचीत का असर पूरी दुनिया,खासकर भारत की रणनीतिक और आर्थिक नीतियों पर भी पड़ सकता है।
अपराधियों क��� जातिवादी और धार्मिक एंगल देखिये ही मत। अपराधियों को अपराधी की भांति ही देखिये। ये अपराधी किसी के सगे नहीं होते। अपराधियों या पीड़ित पक्ष में जाती और धर्म देखना शुरु कीजियेगा तो सही से कभी न्याय हो ही नहीं पायेगा। ऐसे ही अपने देश में न्याय की प्रक्रिया बहुत कमजोर है।
जमुई में छात्र-छात्रा के साथ हुई बर्बरता पूर्ण घटना के मामले में 24 घंटे के अंदर सभी अपराधी गिरफ्तार। इस सराहनीय कार्य हेतु बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार। सभी अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाई हो।
बिहार की राजनीति में एक महान अध्याय की शुरुआत। यही ��शा और उम्मीद थी बाँकीपुर की शिक्षित और समझदार जनता से कि वो एक शिक्षित, योग्य और संघर्षशील व्यक्तित्व को जितवा कर विधानसभा भेजेगी। पूरे बिहारवासियों को आशा और उम्मीद है PK से कि वो सही और जरूरी मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे।
1. IPL 2026 के पूरे सीजन में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह का अद्भुत प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाय वो कम होगी।
2. महान क्रिकेटर विराट कोहली की टीम RCB लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीती, यह एक सुखद अहसास है।
3. पंजाब और द���ल्ली भी कम से कम 1 IPL ट्रॉफी जीते, शुभकामना
24 नवम्बर - वजन 105 KG,
24 मई - वजन 90 KG.
न जिम, न कोई दवा... बस एक इच्छाशक्ति शरीर का वजन कम करने का और 3 चीज लगातार -
1. Brisk walking, 2. Cycling, 3. Meditation.
नोट:- वैसे अगर खान-पान पर सही नियंत्रण रखता तो वजन 6-7 KG और कम होता। अभियान निरंतर जारी है।
बिहार विधानसभा में तेघरा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार और देश की संसद में राज्यसभा सांसद श्री राघव चड्ढा आम जनता से जुड़े असल और जरुरी मुद्दों को सामने लाते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि पढ़े-लिखे, शिक्षित लोग सदन में पहुंचेंगे तो सार्थक चर्चा होगी और जनता के साथदेश का भला होगा।