जय हो! 🇮🇳
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है🥇
फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।
पूरे देश को उनकी यह जीत मुबारक हो 🇮🇳
सत्य, अहिंसा और निर्भयता - यही बापू की सबसे बड़ी विरासत है।
उन्होंने सिखाया कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं, सत्य और अहिंसा के साथ डटे रहना ही सच्ची ताकत है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर उन्होंने देशवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और देश को नई राह दिखाई।
शास्त्री जी की सादगी और देश के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
सत्य और अहिंसा को जनशक्ति बनाकर विश्व को शांति, सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाने वाले महात्मा गांधी जी एवं सादगी, ईमानदारी और निष्ठा के प्रतीक, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
“इंकलाब की वो आवाज़, जो आज भी युवाओं के दिलों में गूंजती है।”
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
यान्तु देवगणाः सर्वे पूजामादाय मामकीम्।
इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्भपि पुनरागमनाय च ॥
सत्य, संकल्प और अनंत कृपा के पावन महापर्व अनंत चतुर्दशी तथा श्री गणेश विसर्जन की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
🎓 कल इंदौर में गूंजेगी छात्रों की आवाज़!
19 सितंबर | इंदौर
राहुल गांधी जी के साथ ‘छात्रों की गूंज’ — युवाओं के सवाल, उनके सपने और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सीधा संवाद।
📚 शिक्षा • रोजगार • परीक्षा • भविष्य
अब छात्रों की बात होगी, छात्रों के साथ होगी। ✊
मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z,
आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।
‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा।
मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है।
नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं।
आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंगे।
https://t.co/LJKkkNMrGM
#ChhatronKiGoonj
लोक कल्याण को सर्वोपरि मानने वाले, सांप्रदायिक सौहार्द व जन जन की आस्था के प्रतीक लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के अवतरण दिवस "भादवी बीज" की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।