भारत में श्वेत क्��ांति के जनक एवं पद्म विभूषण डॉ. वर्गीज कुरियन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।
#VergheseKurien
आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक, महान साहित्यकार एवं युगद्रष्टा भारतेन्दु हरिश्चंद्र जी की जयंती पर सादर नमन।
हिंदी भाषा और साहित्य को नई दिशा देने में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#BharatenduHarishchandra
#Live : राज्य स्तरीय सहयोग कार्यकम में आमजन की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनकर संज्ञान लेते हुए...
#SahyogShivir#SahyogSeSamadhan
https://t.co/2qw3FdsHOH
देश के विकास को नई गति और नई दिशा देने का संकल्प मोदी सरकार के नेतृत्व में निरंतर साकार हो रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा गुजरात के वडोदरा में करीब 35 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देगा।
Western Dedicated Freight Corridor के 326 रूट किमी के महत्वपूर्ण सेक्शनों का राष��ट्र को समर्पण, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है।
JNPA की DFC से सीधी कनेक्टिविटी से माल ढुलाई तेज होगी, लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और निर्यात-आयात को नई मजबूती मिलेगी।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह उपलब्धि अभिनंदनीय है।
#ViksitBharat
भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था को वैश्विक मंच पर मिली यह प्रतिष्ठित मान्यता प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
माननीय प्रध��नमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने मातृ एवं नवजात टिटनेस के उन्मूलन को बनाए रखने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से गैर-संचारी रोगों से प्रभावी मुकाबले में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
WHO South-East Asia Region द्वारा भारत को प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री @JPNadda जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्मान देश के समर्पित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की अथक मे��नत, प्रतिबद्धता और सेवा भावना का भी सम्मान है।
स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में यह एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
#ViksitBharat
सीतामढ़ी की बेटी ने राष्ट्रीय पटल पर रचा स्वर्णिम इतिहास।
पंजाब के लुधियाना में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी कल्याणी को हार्दिक बधाई।
उत्कृष्ट खेल कौशल से बिहार का मान बढ़ाने वाली इस होनहार बेटी की ऐतिहासिक सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।
#NationalKurashChampionship2026
हरेक आवाज सुनी जाएगी!
मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित "सहयोग शिविर" के माध्यम से बिहारभर से आए आमजनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित वि��ागों को आवश्यक निर्देश दिए।
ज्ञान और शिक्षा ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव हैं। आइए, साक्षरता के महत्व को समझते हुए हर व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लें।
विश्व साक्षरता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#WorldLiteracyDay
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @girirajsinghbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ। राष्ट्रसेवा में आपका योगदान निरंतर प्रेरणादायी बना रहे।
#GirirajSingh
महान संगीतकार एवं भारत ��त्न से सम्मानित भूपेन हज़ारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
संगीत और कला के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#BhupenHazarika
पद्म विभूषण से सम्मानित महान गायिका आशा भोसले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
संगीत जगत में उनकी मधुर आवाज़ और अतुलनीय योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा।
#AshaBhosle
‘अशोक चक्र’ से सम्मानित वीरांगना नीरजा भनोट जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अपने अदम्य साहस, वीरता और मानवता के लिए नीरजा भनोट जी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।
#NeerjaBhanot
हर समस्या, हर कदम पर जनता के साथ हूँ!
वैशाली एवं सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हाजीपुर एवं सोनपुर के राहत शिविरों का निरीक्षण किया। राहत शिविर में लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, स्व���ं भोजन परोसा और उनके साथ भोजन भी किया।
आपदा पीड़ितों को सहायता राशि भी दी गई एवं प्रभावित किसानों को फसल क्षति का समुचित मुआवजा दिया जाएगा।
आमजन की सुरक्षा और राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। 🙏
NDA सरकार में किसान हित सर्वोपरि!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। किसान भाई 31 अक्ट��बर 2026 तक निःशुल्क आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
किसानों कि फसल सुरक्षा से लेकर आर्थिक सशक्तिकरण तक, NDA सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#FasalSahayataYojana
#NDA4Bihar #BJP4Bihar
सिर्फ थ्योरी नहीं, प्रैक्टिकल से संवरेगा छात्रों का भविष्य!
माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिह���र के 9,307 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रैक्टिकल शिक्षा को अनिवार्य किया गया है। अब हर सप्ताह कम से कम 2 घंटे लैब में प्रैक्टिकल होगा और इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।
NDA सरकार में छात्र किताबी ज्ञान से आगे, प्रैक्टिकल करके सीखेंगे भी और समझेंगे भी!
#EducationReform
#NewBihae #ViksitBihar
#NDA4Bihar #BJP4Bihar
‘Smash the Patriarchy’ वाले दुग्गल साहब बने गूंगे!
कांग्रेस-शासित राज्यों में दलित महिला नेताओं के साथ मारपीट और बदसलूकी पर राहुल बाबा के मुंह पर ताला क्यों लग जाता है?
#ShameOnRahulGandhi#ShameOnCongress
बिहार के लोकल स्वाद को देशभर में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल।
लोकसेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने दैनिक जागरण समूह की पुस्तक ‘स्वाद बिहार का’ का विमोचन किया। इसमें बिहार के मखाना, तिलकुट, लिट्टी-चोखा, अनरसा, ठेकुआ समेत प्रदेश की समृद्ध खान-पान परंपरा को खूबसूरती से सामने रखा गया है।
पारंपरिक व्यंजनों को व्यापक पहचान मिलने ��े बिहार के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार, पर्यटन को बढ़ावा और इससे जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
बिहार की स्वाद-संपदा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के इस अभिनव प्रयास के लिए दैनिक जागरण समूह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी को पावन अजा एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो। यही मंगलकामना है।
#AjaEkadashi@samrat4bjp