सबीन को इकर जीबोन ते जोहार 15 जून 26 मूसीग सबीन स्कूल, अंगनबड़ी एंडो तकनीकी संस्थान रे १-१९ साल रेन होन को, बाबु को,मई को कृमिनाशक रेड को जोम एचि कोआ। एना मेनते आपे इंगा आपु को, एंडो अभिभावक को तय ते ग्वारी मेना जिला स्वास्थ्य क्षेत्र र�� मजबूत बाई लगिड पूरा ते पूरा देंगा बु एमेया
15 जून 26 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1-19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन करवाया जाएगा। सभी अभिभावकों से जिले के DDC श्री उत्कर्ष कुमार का अपील- आइए प्रण लें कि अपने बच्चों को हम स्वस्थ बनाएंगे।
कृमि मुक्त बच्चे, स्वस्थ भविष्य।
जिले के मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, 13 व 14 जून 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन। अब तक अनमैप्ड रहे मतदाता इन दो दिवसों में करवा सकते हैं, मतदाता सूची से अपना मैपिंग।
जागरूक रहे - मतदाता बनें
@ECISVEEP@ceojharkhand@DEOChaibasa@prdjharkhand@PRDChaibasa
जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों में 406 मरीजों की जांच कर आवश्यक आयुष औषधियां वितरित की गईं। शिविरों में स्वास्थ्य जांच, योग, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया @DC_Chaibasa
बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बंदगांव के ईंट भट्ठों एवं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। श्रम विभाग एवं कर्रा सोसायटी ने बाल श्रम पर रोक लगाने तथा अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। @DC_Chaibasa
चाईबासा स्थित सनराइज हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा उपायों, मरीजों के सुरक्षित निकास तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। @DC_Chaibasa
ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा 3 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। एक दुकान में अनियमितता ��ाई गई, जबकि अन्य दुकानों के रिकॉर्ड सही मिले। दुकानदारों को केवल डॉ के पर्चे पर दवा बिक्री, स्वच्छता बनाए रखने, सीसीटीवी निगरानी सुदृढ़ करने एवं अग्निशामक यंत्र लगाने के निर्देश दिया गया
पश्चिमी सिंहभूम के AAM सेंटर, सिंदरी में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में 325 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। साथ ही संभावित टीबी मरीजों के नमूने संग्रहित कर 45 लाभार्थियों का ABHA ID भी बनाया गया।
टीबी मुक्त ��ारत अभियान के तहत "निक्षय मित्र" पहल में जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा 4 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषाहार टोकरी वितरित की गई। उपचार अवधि के दौरान उन्हें 6 माह तक प्रतिमाह पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। @DC_Chaibasa @prdjharkhand
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत टोन्टो प्रखंड की सेरेंगसिया पंचायत के विभिन्न गांवों में जिला समन्वयक द्वारा आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। लंबित आवासों की समी���्षा करते हुए लाभुकों को 7–15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया@DC_Chaibasa
बंदगांव में JSLPS द्वारा आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ। यह पहल बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत दीदी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। @DC_Chaibasa@prdjharkhand
उत्पाद अधीक्षक द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक एवं टुंगरी स्थित कंपोजिट श���ाब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन एवं निर्धारित MRP पर ही मदिरा बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। @DC_Chaibasa
चक्रधरपुर क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठों का श्रम विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रम कानूनों के अनुपालन, श्रमिकों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। भट्ठा संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। @DC_Chaibasa
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में "निक्षय मित्र" पहल के अंतर्गत 13 टीबी मरीजों को पोषाहार टोकरी प्रदान की गई। विभिन्न अधिकारियों ने मरीजों को गोद लेकर उपचार अवधि के दौरान 6 माह तक प्रतिमाह पोषण सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। @DC_Chaibasa
ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा बड़ा जामदा की 3 दवा दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित, संदिग्ध या कोडीन युक्त औषधि नहीं पाई गई। दवा विक्रेताओं को साफ-सफाई, सुरक्षित अपशिष्ट प्रबंधन एवं केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर दवा बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @DC_Chaibasa
कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न सुदूर ग्रामीण गांवों में आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों में 399 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविरों में आयुष औषध���यों का वितरण, योग जागरूकता तथा स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया। @DC_Chaibasa
ग्रीष्म ऋतु में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुलभता के मद्देनजर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-चाईबासा के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग गांव में बंद/खराब पड़े कुल 43 चापाकल का मरम्मत कर दुरुस्त किया गया, ताकि स्थानीय लोगों को पीने का पानी उपलब्ध रहे @DC_Chaibasa