सूचना सहायक भर्ती 2023 का इंतज़ार कब तक?
सूचना सहायक भर्ती 2023—एक ऐसा नाम जो राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए अब एक मज़ाक बन चुका है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक जी से सवाल "आप नहीं तो फिर कौन करेगा दखलंदाजी?" पूछा जा रहा है. लेकिन जवाब? जवाब बस खामोशी है, लापरवाही है और सरकार की बेरुखी है। यह हालात अब हद से बाहर हो चुके हैं। आखिर कब तक युवा अपनी उम्मीदों को टूटते देखें? कब तक वे अपने सपनों को सरकारी लालफीताशाही की भेंट चढ़ते देखें?
सूचना सहायक भर्ती 2023 की प्रक्रिया का हाल देखिए—पहली सुनवाई 17 अक्टूबर 2024 को हुई, लेकिन अगली सुनवाई 28 जनवरी 2025 तक टाल दी गई। फिर 25 फरवरी 2025, फिर 12 मार्च 2024 और अब 17 अक्टूबर 2024 से 6 अप���रैल 2025 तक का लंबा इंतज़ार। हर बार एक ही बहाना—कोई न कोई "रिट" दाखिल हो जाती है, और प्रक्रिया रुक जाती है। कोर्ट में सुनवाई होती है, लेकिन नतीजा? नतीजा वही ढाक के तीन पात! "फ्रेश" और "विदाउट स्टे" जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं, लेकिन असल में प्रक्रिया आगे बढ़ती ही नहीं। यह क्या मज़ाक है? क्या राजस्थान सरकार और कोर्ट को युवाओं की भावनाओं की कोई कद्र नहीं?
लाखों युवा, जो इस भर्ती के लिए दिन-रात मेहनत कर चुके हैं, अपनी जवानी के सबसे कीमती साल इस इंतज़ार में बर्बाद कर रहे हैं। 3415 पदों के लिए यह प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी, लेकिन 2025 आ गया और अभी तक नतीजे का कोई अता-पता नहीं। यह भर्ती अब एक अंतहीन सिलसिला बन चुकी है। हर सुनवाई के बाद उम्मीदें जगती हैं और हर बार वे उम्मीदें टूटकर बिखर जाती हैं। यह सिर्फ समय की बर्बादी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
सवाल यह है कि आखिर इस देरी के लिए ज़िम्मेदार कौन है? राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) और सरकार बार-बार कोर्ट का हवाला देती है, लेकिन क्या उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने की कोशिश भी की? अगर हर बार एक नई रिट दाखिल हो रही है तो क्या सरकार इस मामले को तेज़ी से निपटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सकती? क्या कोर्ट से यह नहीं कहा जा सकता कि इस मामले को प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि ��ह लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है? लेकिन नहीं, सरकार और बोर्ड को शायद इसकी कोई परवाह ही नहीं। उनके लिए यह बस एक और "फाइल" है, लेकिन युवाओं के लिए यह उनकी जिंदगी का सवाल है।
#सूचना_सहायक_भर्ती_से_हटाओ, #IA_भर्ती_न्यायिक_बाधा_हटाओ और #IA_भर्ती_फाइनल_परिणाम_जारी_करो
सरकार, बोर्ड और कोर्ट को यह समझना होगा कि यह सिर्फ एक भर्ती नहीं, बल्कि लाखों युवाओं का भविष्य है। अब समय आ गया है कि इस मामले को तुरंत निप��ाया जाए और युवाओं को उनका हक मिले।
@alokrajRSSB @RajCMO
कल होने वाले वार्ता में IA भर्ती के लिए भी मजबूती से बात रखी जाएगी हमारी टीम के द्वारा और में भी जल्द ही @alokrajRSSB जी से मुलाकात करके पुनः आपकी बात रखूंगा ता���ि इस बार की कोर्ट की सुनवाई में आपके साथ न्याय हो।
@TheDeepeshJJN @Ravindrachdry @HANUMANKISAN
#अशोक_चौधरी