@Mayawati पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ के अजराड़ा में प्रख्यात इस्लामी विद्वान हज़रत मौलाना अब्दुल्ला मुगै़सी साहब के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।
BSP उनके योगदान को याद करती है और परिवार व अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट करती है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी,
आपका ध्यान हम बहुत ही ��ंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे -
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड तथा UPSSSC की भर्तियों में वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता है।
#WAITING_LIST_JARI_KARO
@CMOfficeUP
@myogiteam
1. जैसाकि यह विदित है कि श्री आकाश आनन्द को कल बी.एस.पी. में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यो में लगा दिया है।
2. लेकिन आज अधिकांशः मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि श्री आकाश आनन्द को चा��� बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।
3. जबकि इस सम्बन्ध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूँ कि श्री आकाश आनन्द की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है।
4. लेकिन इनका रिश्ता श्री अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने ख���ुद के स्वार्थ मे श्री आकाश आनन्द की इमेज को काफी कुछ ख़राब करने का प्रयास किया है।
* जिसके कारण फिर श्री आकाश आनन्द में सुधार लाने के ख़ास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और ग़लती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है।
5. लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पडे़।
6. अर्थात् जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौक़ा नहीं दिया है, जिसके कारण ���नको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब श्री अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की ज़रूरत पडे़गी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।
7. इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुये तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिये तो यह बेहतर होगा।
आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।
आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।
पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे ��ड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।
इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।
आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
जय भीम, जय भारत।
आकाश आनंद जी की BSP में वापसी और राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी के साथ संगठन एवं बहुजन मिशन के लिए एक नया अध्याय। 💙����
जय भीम | जय भारत
@AnandAkash_BSP
@Mayawati
#आकाशआनंद #BSP #बहुजनसमाज
@Mayawati माननीय बहनजी, आपके नेतृत्व में लिए गए निर्णय और संगठन को मजबूत करने के प्रयासों के प्रति सम्मान। आकाश आनंद जी को पुनः जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे अनुशासन, संगठन और बहुजन मिशन के प्रति निरंतर कार्य की अपेक्षा रहेगी। 💙
जय भीम | जय भारत