माननीय मुख्यमंत्री जी, बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षक - कर्मचारी और पेंशनर तीन माह से बिना वेतन और पेंशन के हैं। बैंक EMI, बच्चों की स्कूल फीस, त्यौहार, शोक -बीमारी..सब खर्च वेतन पर निर्भर है।नए डिग्री कॉलेजों में पदस्थापन भी अलग से खर्च बढ़ाने वाला है। जल्द वेतन प���ंशन दें।
@TheOfficialSBI प्रिय SBI, आपके ब्रांच SBI, HALSI, Lakhisarai,IFSC- SBIN0004574 में लगभग 3 घंटे से अपने राजकीय डिग्री कॉलेज, हलसी का खाता खुलवाने के लिए बैठा हूं। प्रिंसिपल के रूप में मैं और मेरे कॉलेज के बर्सर भी हैं। मगर आपके मैनेजर द्वारा लिंक फेल बताया जा रहा है। क्या करें ?
@OfficialSBICare महोदय प्रणाम, आपने तत्काल हमारी प���ेशानी का संज्ञान लिया, इसके लिए आभार, लेकिन आपके द्वारा ��िकायत रजिस्टर करने के लिए दिए गए साइट पर समस्या आ रही है। मैं कल सुबह 10 बजे बैंक जाकर पुनः मिलता हूं। अगर कल खाता नहीं खुल पाएगा तो सरकार से मिलने वाली 50L की राशि अन्य बैंक में जाएगी।
बिहार के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। पेंशनरों को भी पेंशन का इंतजार कराना, उनसे बुढ़ापे की लाठी छीनने जैसा है। मुख्यमंत्री जी से अपील है कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारियों व पेंशनरों को वेतन दिया जाय
आज ईस्ट जोन खोखो टूर्नामेंट 2025 - 26 के उद्घाटन सत्र में मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के प्रतिनिधि के रूप में मुझे सिद्धो कान्हो बिरसा विश्वविद्यालय, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल सम्मानित किया गया। बहुत बहुत धन्यवाद SKB University, Purulia, West Bengal 🙏💐🙏
STET की ये परीक्षा 9.11.2025 से प्रस्तावित है, जबकि 06.11.2025 और 10.11.2025 को चुनाव है। दोनों चुनावी दिन के बीच यह परीक्षा मतदान में बाधक भी बनेगी और कई मतदाता मतदान से वंचित भी रह सकते हैं। इसलिए इस ��रीक्षा की तारीख को आगे बढ़वाने की पहल की जाय।
डॉ चन्दन कुमार
सीनेट सदस्य
विश्वविद्यालयों में कार्यरत नए प्रोफेसरों को पीएचडी इंक्रीमेंट और 2004 के बाद सरकार��� सेवा में आए सभी शिक्षक और कर्मचारियों को OPS देने का वचन महागठबंधन दे।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के घोषणा पत्र में महागठबंधन इन मुद्दों को शामिल करें।
जिसको अपनी ���़मीन नहीं होती, उसका आसमान भी नहीं होता। वह सपना भी क्या ख़ाक देखेगा! पिछले 5 सालों में 140 प्राइवेट विश्वविद्यालय खुले पर 7 साल पुराने सरकारी मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर को न ज़मीन एलॉट की गई और न निजी परिसर है। हमने गंगा जी को प्रार्थना पत्र पीएम साहब को याद किया
माननीय कुलपति, मुंगेर विश्वविद्यालय को हमने शिक्षक और कर्मचारियों के विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने सभी मांगों पर विश्वविद्यालय स्तर पर एवं बिहार सरकार के स्तर से समाधान कराने की अपील का आश्वासन दिया है। बहरहाल हमारी इस बार की गर्मी छुट्टी खाली - खाली बीत रही है।
शिक्षक और कर्मचारियों को 7 महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में है।वेतन और विभिन्न मांगों के साथ आज दो जून को दो जून की रोटी की व्य���स्था हेतु शिक्षक और कर्मचारी गण धरना कार्यक्रम में शामिल होते हुए। मुंगेर विश्वविद्यालय के परिसर से इंकलाबी त्राहिमाम..!
सात माह से न वेतन है और न हमें मूल्यांकन का पैसा मिला है। मे��े विश्वविद्यालय के पास जमीन नहीं है। देश के विश्वविद्यालयों को परीक्षा लेने वाली मशीन बना दी गई है। हम अपने को समाज की बौद्धिक संपदा मानते हैं, इसलिए हमारा भिक्षाटन अब समाज के लोगों के सम्मुख होगा। #bhikshamdehi
मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी प्रोफेसर्स और नॉ�� टीचिंग कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। पूरे बिहार के वि वि को 3 माह से वेतन जारी नहीं हुआ है। जनता, सक्रिय विपक्ष और सरकार से आग्रह है कि हमारी पीड़ा की तीव्रता को समझें। हमें भी यथाशीघ्र नवंबर 2024 से मई तक का भुगतान कराएं
@AIFUCTO मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के शिक्षक और कर्मचारी नवंबर 2024 से वेतन की टकटकी लगाए हैं। हम सब को सात माह से और कुछ को 14 माह से वेतन भुगतान हुआ ही नहीं है। सात सत्रों की परीक्षा के मूल्यांकन का भुगतान भी रुका है। एक सेंट्रल कमिटी के रूप में आपसे गुजारिश है भुगतान करवाएं।
मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं दिया गया है। सात सत्रों की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन का भुगतान भी लंबित है। हमारे श्रम की ऐसी उपेक्षा को देखते हुए हम शिक्षा विभाग से भिक्षा मांग रहे हैं। लानत है आपकी व्यवस्था को..!