All India Professional's Congress Maharashtra is your platform to contribute to the advancement of progressive politics in India. #Professionals4Progress
इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया।
ये उस भारत के लाचार युवा हैं - जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।
चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है - भीड़, घुटन, और बेबसी।
इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।
पर मैं वादा करता हूँ - हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुँचाएँगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।
17 जून, कोटा। यही गूंज, अब हुंकार बनेगी।
#ChhatronKiGoonj
कई साथियों ने INDIA गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था - यह रहा, ज़रूर सुनें।
8 जून को INDIA गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज़्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उ���्हें संबोधित किया।
जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्ज़ा हो... जब जनता की आवाज़ दबाई जाए...तब सिर्फ़ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।
मैं फिर से कह रहा हूँ - 2024 का चुनाव हम हारे नहीं थे और 2029 का चुनाव हम जीत चुके हैं।
हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से BJP और उसके भारत के संस्थानों पर कब्ज़े को हराएंगे।
https://t.co/JkKgow6pi7
आज धारावी में नई खानपान की जगह प्रथमेश वादा पाव सेंटर का उद्घाटन किया। धारावी में हमारे नागरिक हमेशा कुछ न कुछ व्यवस��य करके, मेहनत मशक्कत करके आगे बढ़ने की कोशिश करते रहते है, इस बात का गर्व है।
जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य ���ांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है।
जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।
हिंदुस्तान में फैली लालच और लापरवाही की महामारी आज फिर एक युवा की जान ले गई।
एक बेटा, एक सपना, माँ-बाप की पूरी दुनिया - सब कुछ एक झटके में उजाड़ दिया गया।
यह हादसा नहीं, हत्या है - और हत्यारी है ज��ाबदेही स��� भागती सत्ता।
असली क़ातिल सड़क नहीं, गैरज़िम्मेदार सत्ता है।
क्योंकि यहां
न इस्तीफ़ा होता है,
न सज़ा मिलती है,
न किसी की अंतरात्मा जागती है।
इंदौर का जहरीला पानी
नोएडा में युवराज की जान लेने वाली सड़क
गिरते पुल, टकराती ट्रेनें, दम घोंटता प्रदूषण...
#TINA - There Is No Accountability
और जब तक जवाबदेही नहीं होगी,
तब तक कोई न कोई लालच की महामारी का अगला शिकार बनता रहेगा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
मोदी सरकार पूंजीपतियों के फायदे के लिए आदिवासियों का ह�� छीन रही है, उनके जल-जंगल-जमीन पर कब्जा कर रही है।
लेकिन ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम आदिवासियों के साथ खड़े हैं, उनके अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे।
📍 दिल्ली
LoP Shri @RahulGandhi had an engaging interaction with the high-spirited Gen Z NRI students from the UAE.
They discussed balancing work and passion, the freedom to think, express and explore, and dealing with everyday socio-psychological issues that the youth today faces.
📍 Delhi
आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा।
यह किताब किसी विपक्षी नेता की नहीं है।
यह किताब किसी विदेशी लेखक की नहीं है।
यह किताब है देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की - और हैरानी की बात यह है कि यह किताब कैबिनेट मंत्रियों के हिसाब से मौजूद ही नहीं है।
इस किताब में साफ़ लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आई थी, ऐसी नाज़ुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया।
और जब निर्णय ले���े का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने बस इतना कहा - “जो आपको उचित लगे, वो कीजिए।”
यानी देश की सुरक्षा के सबसे गंभीर संकट में, मोदी जी ने राजनीतिक ज़िम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए।
जनरल नरवणे खुद लिखते हैं कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया।
यही वह सच्चाई है जिसे बोलने से मुझे संसद में रोका जा रहा है।
देश सवाल पूछ रहा है और सरकार जवाब देने से भाग रही है।
जब PM हर मोर्चे पर समझौता करता दिखे,
Epstein Files में नाम आते ही भारत-विरोधी ट्रेड डील पर हस्ताक्षर और चीन के टैंकों के सामने फैसला लेने की जगह भाग खड़े हो:
तो साफ है
PM IS COMPROMISED
चलो दिल्ली, देश बचाओ
प्रधान���ंत्री आवास घेराव
📍 जंतर-मंतर, नई दिल्ली
🗓 10 फ़रवरी 2026 | ⏰ 11 बजे
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने जनसंसद में सिंगरौली से आए आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर, उनकी समस्याएं सुनीं।
आदिवासियों के लिए ज़मीन उनकी मां है। जंगल उनके लिए केवल पेड़ नहीं हैं, उसमें उनकी आस्था बसती है। उनकी रोज़ी-रोटी, उनकी संस्कृति, उनका अस्तित्व - सब कुछ जंगलों से जुड़ा है।
लेकिन मोदी सरकार अडानी जैसे मित्र��ं के फायदे के लिए आदिवासी समाज के अधिकार छीन रही है, उनके जंगल और जमीनों पर कब्जा कर रही है, उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
ये तानाशाह सरकार याद रखे, हम हर कदम पर आदिवासियों के साथ हैं- उनके अधिकार छिनने नहीं देंगे।
📍 दिल्ली
पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है।
पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही ��ुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो।
इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए।
आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती।
यह एक भयावह साज़िश ���र खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है।
यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है।
इस हफ्ते संसद में कुछ ऐसा हुआ, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक था।
नेता विपक्ष के तौर पर, जब राहुल गांधी जी ने एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ज़िम्मेदारी से पीछे हटने पर सवाल उठाया, तो उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया।
पूर���व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे जी की किताब में सामने आए तथ्यों ने एक असहज सच्चाई उजागर की है।
जब चीन भारत पर दबाव बना रहा था, तब प्रधानमंत्री हमारी सेना के साथ खड़े नहीं हुए। इसीलिए बहस रोकी गई। इसीलिए संसद को ख़ामोश किया गया।
यह सरकार डर से चलती है- जवाबदेही के डर से और सच्चाई के डर से। भारत को जवाब चाहिए और उसे ऐसी संसद चाहिए जहां स्वतंत्रता से बोला जा सके।
📌 English: https://t.co/WVp9L79Z5X
📌 हिंदी: https://t.co/8tPD9NsDMG
📬 न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें: https://t.co/QHTM5bGUXc