जीत के उपरांत पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से मुलाकात की l
माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुझे जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की l
शिक्षा के स्तर को सुधारने और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए निरंतर प्रयास जारी...
पिछले दिनों छपरा स्थित जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री, श्री मिथिलेश तिवारी जी की अध्यक्षता मे�� आयोजित शिक्षा ��िभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शामिल हुआ ।
बैठक के दौरान विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा (Quality Education), बुनियादी ढाँचे व आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, विभागीय योजनाओं के धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे भी बैठक में सम्मिलित होकर शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी, स्थानीय ���न-समस्याओं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझावों व अपनी बातों को माननीय मंत्री जी के समक्ष रखा, । माननीय मंत्री जी ने स्पष्ट किया कि राज्य के प्रत्येक बच्चे तक बेहतर शिक्षा और अवसर पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदला�� की इस अहम बैठक का हिस्सा बनना और अपने विचार साझा करना मेरे लिए बेहद सुखद रहा।
#ProfDrVirendraNarayanYadav
#MLCSaran
#SaranGraduateConstituency
#JDU
#BiharEducation #EducationForAll #Chhapra #BiharDevelopment #Meeting #Progress #VoiceOfYouth
@samrat4bjp @NitishKumar @Jduonline
पिछले दिनों सारण की पावन धरती पर आयोजित ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुआ। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी और माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी की गरिमामयी उपस्थिति में बिहार के विकास और आधुनिक संपर्क व्यवस्था को एक नई गति मिली। इस गौरवपूर्ण अवसर पर "छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस" एवं "मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस" का भव्य शुभारंभ किया गया, साथ ही दोहरीघाट-औंड़िहार रेल सेवा का वाराणसी तक विस्तार किया गया। ये नई रेल सेवाएं लाखों यात्रियों के लिए सुविधा, रोजगार, शिक्षा और व्यापार के नए अवसरों के द्वार खोलेंगी।
इसके साथ ही सारण के समग्र विकास को एक नई दिशा देते हुए दो नई टाउनशिप, दो नए एयरपोर्ट, बेहतर सड़क संपर्क और ड्राई पोर्ट जैसी अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की भी घोषणा ��ी गई है। निश्चित रूप से रेल, उद्योग, निवेश और आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ हमारा बिहार अब विकास की नई पटरी पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस अद्भुत सौगात और ऐतिहासिक कदम के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं केंद्र सरकार का सहृदय आभार!
#ProfDrVirendraNarayanYadav
#MLCSaran
#SaranGraduateConstituency
#JDU
@NitishKumar
विश्व रक्तदाता दिवस प्रेरणा देता है कि रक्तदान महादान है, जीवनदान है
रक्तदान नरसेवा से नारायण सेवा का माध्यम है, जो हमारे प्रयास से अनमोल जिंद��ियों के लिए वरदान बनता है। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को नमन जिन्होंने पुण्यकर्म से मानवता की अतुलनीय सेवा की।
#WorldBloodDonorDay
बेतिया में पिछले कल शिक्षकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा की।
@samrat4bjp@NitishKumar
कल पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिले के जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में आयोजित अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस बैठक में जिला प्रशासन और विभिन्न संबंधित विभागों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास, जन-सुविधाओं और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना ��र गहन चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आगामी मानसून को देखते हुए संभावित बा��़ एवं आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बाढ़ की विभीषिका को कम करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में तटबंधों और स्परों की सुरक्षा व सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आपात स्थिति में राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था और नावों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, किसानों के हितों की रक्षा के लिए संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु सिंचाई सुविधाओं और आवश्यक तैयारियों पर भी विस्तार से बात हुई।
इसके अतिरिक्त, 'मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना' के अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें सड़कों के निर्माण, नाला व सीवरेज (Sewerage) प्रणाली, पेयजल, स्वच्छता और स्ट्रीट ला��ट्स जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा सभी जनकल्याणकारी परियोजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। बैठक में क्षेत्र की जनता की समस्याओं, जल-निकासी और स्थानीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को भी प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर प्रशासन की ओर से त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान का पूरा आश्वासन मिला है। क्षेत्र का संतुलित विका��� और आमजन की सुरक्षा व खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#WestChamparan #Bettiah #DisasterManagement #UrbanDevelopment #PublicWelfare #Bihar
@NitishKumar @samrat4bjp
किताबें प��ड़ने वाले हाथों में ईंट-पत्थर नहीं होने चाहिए। हर बच्चे का अधिकार है—शिक्षा, सुरक्षा और एक खुशहाल बचपन! 🎒✨
आज 'विश्व बालश्रम निषेध दिवस' (World Day Against Child Labour) के अवसर पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि अपने आस-पास किसी भी बच्चे का बचपन छीनने नहीं देंगे। बालश्रम को मिटाकर, हर बच्चे को स्कूल तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
"आइए इस दिवस पर अपने समाज में बालश्रम के प्रति लोगों को जागरूक करें।" 🙏
समाहरणालय सभागार, पश्चिम चंपारण (बेतिया) में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभाव��� क्रियान्वयन, पारदर्शिता तथा आमजन तक सरकारी लाभ समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं, क्षेत्र में खाद एवं यूरिया की हो रही किल्लत तथा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सुशासन, जवाबदेही और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
@samrat4bjp @NitishKumar
आज विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में पंचायती राज मंत्री आदरणीय श्री Deepak Prakash जी से शिष्टाचार भेंट कर सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं के विकास, शिक्षा, युवाओं के हित, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा। मंत्री महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
सारण एवं चंपारण के सम्मानित नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करता रहूंगा।
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
@UpendraKushRLM@RLMofIndia
अपनी दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प के बल पर माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास की एक नई पहचान दी।
वे सच्चे मायनों में आधुनिक बिहार के शिल्पकार हैं, जिन्होंने राज्य को बीमारू की छवि से उबारकर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर किया तथा आधुनिक बिहार के निर्माण की मजबूत नींव रखी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
“कल जिला समाहरणालय, गोपालगंज में माननीय कृषि मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री गोपालगंज आदरणीय विजय कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक में सहभागिता कर विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।”
@VijayKrSinhaBih@NitishKumar
माननीय नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन एवं बिहार के समग्र विकास के प्रति जनता दल (यू) की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु घोषित पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनता की आकांक्षाओं और संगठन द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर खरे उतरते हुए जनसेवा तथा विक��स के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
@NitishKumar @Nishantjdu
#Bihar #JDU #JanataDalUnited
बिहार सरकार ��े माननीय कृषि मंत्री @VijayKrSinhaBih जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
आप सभी को 'विश्व पर्यावरण दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ! प���रकृति का संरक्षण व संवर्धन हमारी संस्कृति भी है और हमारा कर्तव्य भी। आइए, हम सभी मिलकर पृथ्वी के कल्याण और प्राणी मात्र की रक्षा के लिए, अपने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु संकल्पित हों।
#WorldEnvironmentDay
सारण के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार! 🤝✨
आज सारण जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित 'सहयोग शिविर' में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण शिविर में सारण जिले के जिला प्रभारी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शिविर में सोनपुर के स्थानीय विधायक श्री विनय सिंह जी, सारण जिला प्रशासन के समाहर्ता (DM) एवं आरक्षी अधीक��षक (SP) सहित तमाम आला अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में क्षेत्र की जनता की शिकायतों और सुझावों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना गया और जिला प्रशासन को जनहित के कार्यों में तेजी लाने तथा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता, शीर्ष नेतृत्व और प्रशासन के बीच का यह समन्वय निश्चित रूप से सारण जिले को प्रगति की एक नई दिशा देगा। 🙏
#ProfDrVirendraNarayanYadav
#MLCSaran
#SaranGraduateConstituency
#JDU
#सारण #सहयोगशिविर #जनता_की_सरकार #विकास_की_ओर #विजेंद्र_प्रसाद_यादव #विनय_सिंह #सोनपुर #BiharDevelopment #PublicService #GoodGovernance
@samrat4bjp @NitishKumar
@Jduonline
कल पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित 'शैक्षिक परिचर्चा' में शामिल होने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापकों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई।
#शिक्षा#शैक्षिकपरिचर्चा#पटना#प्रधानाध्यापक #BiharEducation
🌙 ईद-उल-अजहा मुबारक! 💐
समस्त प्रदेशवासियों को त्याग, समर्पण और आपसी सौहार्द के पावन पर्व 'ईद-उल-अजहा' (बकरीद) की तहे दिल से मुबारकबाद।
यह पवित्र त्योहार हमारे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे, यही कामना है।
#EidAlAdha#EidMubarak
#ProfDrVirendraNarayanYadav
#MLCSaran
#SaranGraduateConstituency
#JDU