AP in Biotech, GBU, U. P.
Alumni of PU, Germany (Post doctorate).
Alumni of JLU, Germany (PhD in Human Biology).
Alumni of BHU (Masters in Biotechnology).
आज दिनांक 26 नवंबर को एनएसएस जीबीयू स्वयंसेवकों ने प्रैक्टिकल परीक्षा के चलते भी संविधान दिवस पर शपथ और रैली निकाली और कार्यक्रम को खूब अच्छे से आयोजित किया। छात्रों ने सबको संदेश दिया कि जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने अधिकारों का ध्यान रखें।
आज एक और गतिविधि की गई है, वह है एनएसएस जीबीयू के कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा "नशा मुक्ति" पर एक पोस्टर प्रतियोगिता। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और इसके परिणामों के बारे में युवाओं के लिए जागरूकता अभियान!
परीक्षा में व्यस्तता के बावजूद आज ��ीबीयू एनएसएस स्वयंसेवकों ने दीपोत्सव मनाया। इस अवसर में गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने छात्रों ने रंगोली और दीपक प्रज्जवल किये।
29 सितंबर को एनएसएस जीबीयू के स्वयंसेवकों ने तीन अलग-अलग गतिविधियां कीं।
1. पर्यावरण को वायु प्रदूषण से मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया।
2. नशा मुक्ति में पोस्टर बनाना और उसकी प्रस्तुति में भाग लिया.
3. संवाद करवाया जिसका विषय "प्रौद्योगिकी के पक्ष और विपक्ष" था।
दिनांक 28 सितंबर को एनएसएस जीबीयू के स्वयंसेवकों ने एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम के तहत AIIMS, नई दिल्ली ने अंग दान के बारे में जागरूकता के बारे में बताया। दूसरे कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से "स्वच्छता ही सेवा" के तहत एक शान��ार संदेश छात्रों को दिया।
एनएसएस जीबीयू की टीम ने आज ओरिएनैंड इंडक्शन डे पर स्वच्छता एवं सेवा के ऊपर नए शामिल हुए स्वयंसेवकों को व्याख्यान दिया। व्याख्यान में मुख्य रूप से उनको बताया गया सामुदायिक सेवा के महत्व को बताया गय��� और साथ में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
जीबीयू स्वयंसेवकों द्वारा एनएसएस दिवस 2024 पर “स्वच्छता ही सेवा” के तहत तीन गतिविधियां की गईं:
* जीबीयू सरोवर की सफाई।
* पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता।
* छात्रावास क्षेत्र की सफाई।