भोपाल की धरती पर भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास...
‘महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ के फाइनल मुकाबले में चीन को पराजित कर खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।
टीम के कुशल तालमेल, लगन और जीत के संकल्प से बेटियों ने आज पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
शाबाश टीम इंडिया!
#HockeyIndia
#IndiaKaGame
#MPAsianCT2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 28 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/j06JNaCKXE
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं एसोसिएशन फॉर वॉलेंट्री एक्शन के सहयोग से विदिशा के सेक्टर बरईपुरा एवं बड़ा बाजार में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली आयोजित की गई। #BalVivahMuktBharat#Vidisha#JansamparkMP
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान : कुरवाई में स्वास्थ्य शिविरों में 246 आयुष्मान कार्ड बनाए और 97 आभा हेल्थ अकाउंट तैयार। 68 गर्भवती महिलाओं की जांच। 23 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन व प्रबंधन। 648 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, 34 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नटेरन में सेक्टर स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक आयोजित। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर। #vidisha
विदिशा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई। गंजबासौदा वृत्त के आबकारी दल ने 10 गांवों में दबिश देकर 28 पाव देशी शराब, 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की। कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। #Vidisha
#मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान: कुरवाई में ग्रामीणों को घर के पास मिली स्वास्थ्य सुविधाएं। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के जरिए 213 लोगों की ओपीडी स्क्रीनिंग, 29 गर्भवती महिलाओं की जांच और 27 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण। 132 आभा हेल्थ खाते बनाए। 28 आयुष्मान कार्ड जारी। #JansamparkMP
विदिशा में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश। जिले के 24 गांवों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी। पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड के साथ ई-केवाईसी, डीबीटी और समग्र आईडी बनाने का कार्य भी होगा सुनिश्चित। #AyushmanBharat#Vidisha
विदिशा के ग्राम पिथौली की दिव्यांग बुजुर्ग कस्तूरी बाई की परेशानी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दूर हुई। ई-केवाईसी असफल होने से एक साल से रुका राशन, प्रशासन की संवेदनशील पहल से नॉमिनी के माध्यम से दिलाया गया। #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान#Vidisha#JansamparkMP
सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना 2026–27 के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
▶️ JEE Mains / NEET, UPSC / MPPSC की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण
▶️ पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए:
https://t.co/lbseVzrt77
@DrMohanYadav51#BCMDMP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दैनिक गतिविधियों का ऑफिशियल बुलेटिन #CMToday
🗓️ 27 नवंबर 2026
पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇
https://t.co/Dh6Yhstsjk
@DrMohanYadav51#CMMadhyaPradesh
आज देवास में ‘जन-विश्वास अभियान’ में उद्यम संवाद कार्यक्रम में औद्योगिक विकास एवं निवेश पर चर्चा की। जबलपुर से इंदौर और उज्जैन तक विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर से देवास में औद्योगिक विस्तार के लिए भूमि की उपलब्धता होगी। जिले के निकट विकसित हो रहा देश का पहला डीप टेक रिसर्च पार्क उद्योगों को अनुसंधान एवं आधुनिक तकनीक का लाभ देगा।
प्रदेश में निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने, स्थानीय उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहित करने और उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
औद्योगिक पार्कों में आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों के प्रावधान से फाइव स्टार होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और श्रमिकों के आवास जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
आज जनविश्वास अभियान के अंतर्गत देवास में समाधान ऑनलाइन में उपस्थित आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।
आवेदक की समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उद्योग महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर वन अधिकार पट्टाधारी किसान को फसल बीमा की राशि नहीं मिलने पर अपनी ओर से ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की और संबंधित अधिकारियों को फसल बीमा राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
#जन_विश्वास_अभियान
#JanVishwasAbhiyan
बुधनी-भैरूंदा के 76 गांवों के हजारों किसानों के लिए आज खुशहाली का दिन है। सीप अंबर परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत लगभग ₹536 करोड़ की लागत से 30,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में माँ नर्मदा का पानी पहुँचेगा।
धरतीपुत्र किसानों के जीवन में समृद्धि का नया अध्याय जुड़ेगा।
आज भोपाल में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में चित्र का अनावरण कर डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर पूज्य संत श्री समय सागर जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी वर्चुअली जुड़े।
तप, त्याग, संयम और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति आचार्य श्री ने साधना के मार्ग पर चलते हुए जियो और जीने दो के भाव को चरितार्थ किया, जिसको हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से देखते हैं।
शिक्षा, चिकित्सा, गौ-संरक्षण, हथकरघा, स्वदेशी और स्वावलंबन के क्षेत्र में उनके विचारों एवं प्रेरणा ने समाज को नई दिशा दी है। उनका दिव्य जीवन सदैव मानवता को करुणा, अहिंसा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत आज भैरूंदा, सीहोर के किसान भाई-बहनों को ₹536.23 करोड़ की 'सीप अंबर सिंचाई परियोजना' (फेज-1 एवं 2) की बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी वर्चुअली जुड़े, जिनके साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
परियोजना के माध्यम से जिले के 76 गांवों के 30 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
किसान भाइयों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारी सरकार खेती के साथ युवाओं को अपने क्षेत्र के औद्योगिक बेल्ट में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।