जन-जन की आवाज़, हर कार्��कर्ता का विश्वास,
संघर्ष, समर्पण और सेवा की राजनीति का नाम।
लोकसभा में जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले, करोड़ों कांग्रेसजनों के प्रेरणास्रोत एवं जननायक श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
हर माँ-बाप का बस एक ही सपना होता है उनका बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और एक अच्छी नौकरी करें..❤️
इसी उम्मीद के साथ हज़ारों परिवार जननायक @RahulGandhi जी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस के Mega Job Fair पहुँचे हैं। ✊🏻💼
उम्मीद सिर्फ़ एक नौकरी की नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की है।
📍 तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और आंकड़ों की बाजीगरी में आपकी कल्पना से भी आगे निकल सकती है, इसका ताज़ा उदाहरण CM हेल्पलाइन है।
जिस व्यवस्था को जनता की शिकायतें सुनने और समाधान के लिए बनाया गया था, उसे ही फर्जी शिकायतों की फैक्ट्री बना दिया गया।
मऊगंज में सिर्फ 21 मोबाइल नंबरों से 233 शिकायतें, एक ही व्यक्ति क��� नाम से दर्ज अलग-अलग शिकायतें, एक ही दिन शिकायत और उसी दिन निराकरण, यहाँ तक कि जिस व्यक्ति की बेटी के लापता होने की शिकायत दिखाई गई उसकी शादी तक नहीं हुई!
सोचिए, मुख्यमंत्री जी के ग्रह विभाग में सरकार को अपनी उपलब्धियां दिखाने के लिए अब CM हेल्पलाइन में भी कागजी खेल और फर्जीवाड़ा करना पड़ रहा है।
जब शिकायतें भी फर्जी हों, समाधान भी फर्जी हो और आंकड़े भी फर्जी हों, तो जनता न्याय की उम्मीद किससे करे?
.
.
.
@DrMohanYadav51 @INCIndia @INCMP @Mauganj_sp @ReporterRavish
#US12018
'Telegram Ban’ - मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा।
यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो।
लाखों छात्र सा��ों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?
और यह फूलप्रूफ भी नहीं है - यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp?
परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई क��ी नहीं होगी।
पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं - क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है।
मोदी जी - दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं।
‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए - वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
#ChhatronKiGoonj
हमारे मन में डर है कि कहीं फिर से पेपर लीक न हो जाए, क्योंकि पूरा सिस्टम ही खोखला हो चुका है।
एक तरफ राहुल गांधी जी हम छात्रों से मिलने आ रहे हैं। दूसरी तरफ प्र��ानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक पर कोई कदम नहीं उठाया।
- कोटा में छात्रा ने कहा
#ChhatronKiGoonj
🔥 चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद अभिषेक मनु सिंघवी जी का तीखा हमला 👇
“मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द क��ने वाला RO का आदेश वैसा है जैसे कोई कहे 2+2=7। अदालत ने संज्ञान तक नहीं लिया, फिर भी BJP ने criminal case बताकर नामांकन रद्द करवा दिया!”
EC अब BJP का ब्रांच ऑफिस बन गया है क्या?
ये खुली तानाशाही है! 🔥
#SaveDemocracy #RajyaSabha
भाजपा सरकार के दबाव में झूठ और संगठित षड्यंत्र के माध्यम से बहन मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उपवास एवं धरना-प्रदर्शन में उपस्थित होकर विरोध दर्ज कराया।
यह घटना लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
@INCIndia@INCMP@MNatarajanINC@ECISVEEP
#RajyaSabhaElection #UmangSinghar
#US11962
चुनाव आयोग ने भाजपा सरकार के दबाव में कार्य करते हुए एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं पर गंभीर प्रहार है।
: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी.
भाजपा द्वारा लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस अगले एक महीने में:
• सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव करेगी।
• भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।
• दिल्ली में सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन के समक्ष मार्च निकालेगी।
यह लड़ाई रुकेगी नहीं। 📕
व्यापम के बाद भी मध्यप्रदेश की भर्ती परीक्षाएँ सवालों के घेरे से बाहर नहीं निकल पाईं ।
वनरक्षक, जेल प्रहरी समेत 4 अन्य भर्ती परीक्षाओं की दूसरी पाली का पेपर सर्वर फेल होने के कारण रद्द करना पड़ा। हजारों अभ्यर्थी परीक���षा केंद्रों तक पहुंचे, समय और पैसा खर्च किया, लेकिन बदले में मिली सिर्फ निराशा, हालत ऐसे की छात्र रो पड़े।
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से प्रश्न है "युवाओं के भविष्य के साथ यह बार-बार होने वाला खिलवाड़ आखिर कब रुकेगा?"
जब सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित नहीं कर पा रही, तो लाखों बेरोजगार युवाओं का भरोसा कैसे कायम रहेगा?
"मध्यप्रदेश के युवाओं को अब बहाने नहीं, समयबद्ध और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रिया चाहिए।"
.
.
.
@DrMohanYadav51 @INCIndia @INCMP
#US11935
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री डी.के. शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कर्नाटक विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। आपके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@DKShivakumar@INCKarnataka@INCIndia
#US11903
मैंने पेटिशन साइन कर दी है, अब आपकी बारी है!
आइए, लालच के बजाय हरियाली को चुनें।
आइए, 1.5 करोड़ पेड़ों को बचाने का संकल्प लें।
आइए, मिलकर ग्रेट निकोबार द्वीप की रक्षा करें। 🌿
श्री @RahulGandhi जी की इस मुहिम को मजबूत करें, अपनी आवाज़ उठाएं और अभी पेटिशन साइन करें!