सावधान: आपका WhatsApp हो सकता है हैक: राजस्थान पुलिस ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
जयपुर 07 फरवरी। डिजिटल युग में जहाँ तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं साइबर ठगों ने अब आपके सबसे भरोसेमंद ऐप व्हाट्सएप को अपना हथियार बना लिया है। महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम के निर्देशानुसार एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे अपराधी आपके अकाउंट का एक्सेस लेकर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
कैसे जाल बिछाते है साइबर ठग:
उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर अनजान लिंक, फर्जी कॉल या स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के जरिए आमजन के स्मार्टफोन में सेंध लगाते हैं। एक बार ��्हाट्सएप का नियंत्रण हाथ में आते ही, वे आपके संपर्कों से पैसों की मांग करते हैं या आपके मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर चंद मिनटों में खाता खाली कर देते हैं।
हैक हुआ अकाउंट कैसे करें रिकवर (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया):
पुलिस ने हैक हुए अकाउंट को वापस पाने के लिए एक सुरक्षित तरीका साझा किया है:
★ सबसे पहले अपने फोन से व्हाट्सएप को Uninstall कर दें और सिम कार्ड बाहर निकाल लें।
★ मोबाइल को Wi-Fi से जोड़ें और अधिकृत ऐप स्टोर से एक विश्वसनीय एंटीवायरस डाउनलोड कर Full Scan करें। संदिग्ध फाइल्स और बोट्स को तुरंत डिलीट करें।
★ मोबाइल की सुरक्षा के लिए Install from unknown sources को डिसेबल करें और कॉल/एसएमएस फॉरवर्डिंग की जांच कर उसे बंद करें।
★ अब सिम को किसी साधारण फोन में डालें और स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप फिर से इंस्टॉल करें।
★ वेरिफिकेशन के समय एसएमएस के बजाय Call me विकल्प चुनें। साधारण फोन पर कॉल के जरिए प्राप्त कोड को दर्ज करते ही आपका अकाउंट पुनः आपके नियंत्रण में आ जाएगा।
इन नंबरों पर तुरंत दें सूचना:
यदि आप इस घटना के शिकार हुए हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें। आप अपनी शिकायत https://t.co/DlzOGY02R9 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
पुलिस का संदेश: जागरूकता ही बचाव है। अपनी सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या स्क्रीन साझा न करें।
#RajasthanPolice
#CyberAlert
#WhatsAppHack
#CyberCrimeAwareness
#StayCyberSafe
#DigitalSafety
#OnlineFraud
#CyberSecurity
#ThinkBeforeYouClick
#1930CyberHelpline
#SafeInternet
#PublicAwareness
प्रशिक्षण किसी भी ऑर्गेनाइजेशन का आधार स्तंभ है। यही कर्मियों में कार्यकुशलता, नेतृत्व और चरित्र निर्माण करता है।
पुलिस प्रशिक्षण, राजस्थान पुलिस के विस्तार होते कार्यों एवं जिम्मेदारियों के कारण अति संवेदनशील विषय है।
प्रशिक्षण के उच्च स्तरीय विकास एवं प्रश���क्षणार्थियों में उच्च मनोबल और कार्य दक्षता बढ़ाने तथा मार्गदर्शन हेतु आर.पी.टी.सी किशनगढ़ में श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान का यह प्रवास
राजस्थान पुलिस की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ वर्दी के साथ संवेदना, अनुशासन के साथ संस्कार सिखाए जाते हैं।
प्रशिक्षणार्थियों से संवाद, मैस व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को नजदीक से अवलोकन कर महिला प्रशिक्षणार्थियों के आत्म बल एवं अपने क��र्यों के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षुओं में उत्साह का संचार किया है।
उद्देश्य यही है कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थी अपने कार्यों को अंजाम दे तो उनमें सेवाभाव, कटिबद्धता, समर्पण व कौशल कूट-कूट कर भरा हो।
भविष्य निर्मात्री राजस्थान पुलिस के अभिन्न अंग, पुलिस बल की महिला शक्ति।
राजस्थान पुलिस - सेवा, सुरक्षा और समर्पण का समावेश।
#RajasthanPolice
#DGPVisit
#RPTCKishangarh
#PoliceTraining
#StrongPoliceSafeRajasthan
#PoliceForPeople
#NationFirst
#LawAndOrder
प्रशिक्षण किस��� भी ऑर्गेनाइजेशन का आधार स्तंभ है। यही कर्मियों में कार्यकुशलता, नेतृत्व और चरित्र निर्माण करता है।
पुलिस प्रशिक्षण, राजस्थान पुलिस के विस्तार होते कार्यों एवं जिम्मेदारियों के कारण अति संवेदनशील विषय है।
प्रशिक्षण के उच्च स्तरीय विकास एवं प्रशिक्षणार्थियों में उच्च मनोबल और कार्य दक्षता बढ़ाने तथा मार्गदर्शन हेतु आर.पी.टी.सी किशनगढ़ में श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, र���जस्थान का यह प्रवास
राजस्थान पुलिस की उस सोच को दर्शाता है, जहाँ वर्दी के साथ संवेदना, अनुशासन के साथ संस्कार सिखाए जाते हैं।
प्रशिक्षणार्थियों से संवाद, मैस व प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को नजदीक से अवलोकन कर महिला प्रशिक्षणार्थियों के आत्म बल एवं अपने कार्यों के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षुओं में उत्साह का संचार किया है।
उद्देश्य यही है कि प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थी अपने कार्यों ��ो अंजाम दे तो उनमें सेवाभाव, कटिबद्धता, समर्पण व कौशल कूट-कूट कर भरा हो।
भविष्य निर्मात्री राजस्थान पुलिस के अभिन्न अंग, पुलिस बल की महिला शक्ति।
राजस्थान पुलिस - सेवा, सुरक्षा और समर्पण का समावेश।
#RajasthanPolice
#DGPVisit
#RPTCKishangarh
#PoliceTraining
#StrongPoliceSafeRajasthan
#PoliceForPeople
#NationFirst
#LawAndOrder
सेवा सिर्फ वर्दी तक सीमित नहीं होती, सेवा की शुरुआत अपने कर्मियों की सेहत से होती है।
भीलवाड़ा दौरे के दौरान श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा हेल्थ कैंप का उद्घाटन राजस्थान पुलिस की उस संवेदनशील सोच को दर्शाता है, जहाँ जवानों की सेहत और मनोबल सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
जो दिन-रात दूसरों की सुरक्षा में खड़ा रहता है, उसकी सेहत की चिंता भी उतनी ही ज़रूरी है।
राजस्थान पुलिस अपने जवानों को सिर्फ बल नहीं, परिवार मानती है।
स्वस्थ पुलिस — सुरक्ष��त समाज।
#RajasthanPolice
#DGPVisit
#BhilwaraPolice
#PoliceWelfare
#HealthCamp
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट: एसआई प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक, कमिश्नर ने किया सम्मान
जयपुर 09 फरवरी। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में जोधपुर पुलिस की उपनिरीक्षक श्रीमती प्राची गुर्जर ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस का नाम रोशन किया है।
कमिश्नर ने ��ी बधाई: जोधपुर आगमन पर पुलिस आयुक्त श्री ओम प्रकाश ने प्राची गुर्जर को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कमिश्नर ने कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण राजस्थान पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है, जो अन्य जवानों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री सुनील के. पंवार ने बताया कि प्राची गुर्जर ने राजस्थान पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#RajasthanPolice
#JodhpurPolice
#ProudMoment
#WomenInKhaki
#PoliceSports
#Handball
#AllIndiaPoliceDutyMeet
#PrachiGurjar
#PolicePride
#KhakiWithPride
#BronzeMedal
#NariShakti